क्या है क्लाउड किचन कॉन्सेपट? जानिए इसके बारे में सबकुछ

क्लाउड किचन आप अपने घर में या फिर कोई कमर्शियल स्पेस लेकर खोल सकते हैं। जल्द ही दिल्ली सरकार इसे खोलने के लिए सब्सिडी के साथ आर्थिक मदद भी मुहैया करवाएगी।

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2023-10-18, 17:48 IST
What is the concept of a cloud kitchen

Cloud Kitchen:किचन शब्द से हम सभी वाकिफ हैं। ये किचन न हो तो पेट पूजा भी नहीं हो सकती है। खाने का भंडारण करना, खाना तैयार करना, और बर्तन धोने जैसे सभी काम यहीं पूरा किया जाता है। वहीं इन दिनों हर किसी की जुबान से क्लाउड किचन का नाम खूब सुनने को मिल रहा है। इसे लोग अलग-अलग नामों से जानते हैं जैसे घोस्ट किचन, डार्क किचन। आखिर ये है क्या? क्लाउड किचन से तो दो ही बात समझ आती है किचन मतलब रसोई और क्लाउड मतलब बादल। कुछ लोग तो इसे यही समझ भी रहे हैं लेकिन ये इससे काफी अलग है। आइए आपके इस कंफ्यूजन को दूर करते हैं और विस्तार से जानते हैं क्लाउड किचन के बारे में।

क्या होता है क्लाउड किचन? (What is the concept of a cloud kitchen)

dark kitchen

आम भाषा में समझें तो ये क्लाउड किचन एक तरह का रेस्टोरेंट होता है,लेकिन यहां पर आप बैठकर खा पी नहीं सकते हैं। यहां खाना बनता है लेकिन सिर्फ डिलीवरी करने के लिए जी हां यहां पर आप ऑफलाइन या ऑनलाइन ऑर्डर दे सकते हैं और खाना पैक कराकर घर ले जा सकते हैं। आजकल भारत में क्लाउड किचन का चलन तेजी से चल रहा है। इसमें स्विगी और जोमैटो जैसे फूड डिलीवरी एप से ऑर्डर आते हैं। इसमें सब कुछ सॉर्टेड रहता है।आप ऑफलाइन मोड में किसी रेस्टोरेंट को खाना सप्लाई कर सकते हैं। हॉस्टल और कॉर्पोरेट ऑफिस में टिफिन सप्लाई कर सकते हैं।

कहां कर सकते हैं क्लाउड किचन की शुरुआत

इस किचन की सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें बहुत ज्यादा इंवेस्टमेंट नहीं लगती है। आप सिर्फ 25000 रुपए में ही इस किचन की शुरुआत कर सकते हैं। अगर शुरुआत में एक्सपेरिमेंट करने के लिए आप ये स्टार्टअप करना चाहते हैं तो ये आप अपने घर से भी कर सकते हैं। घर से काम शुरू करने से आपको स्टाफ या ज्यादा बर्तन खरीदने की भी जरूरत नहीं पड़ती है। वहीं प्रोफेशनल तौर पर इसे शुरू करने के लिए 4 लाख रुपए तक की जरूरत पड़ती है। महिलाएं घर बैठे इससे अच्छा खासा बिजनेस कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें-दीवारों पर आ गए हैं काले धब्बे? इन तरीकों से करें उन्हें साफ

आपको बता दें कि इस किचन को चलाने में तकनीक अहम किरदार निभाती है। तकनीक की मदद से ऑर्डर लेने से ऑर्डर डिलीवरी करने तक, बिल पेमेंट का भी आसानी से ध्यान रखा जा सकता है। क्लाउड किचन शुरू करने से पहले आपको फूड लाइसेंस लेना जरूरी होता है। खबर तो ये भी है कि रोजगार के लिए दिल्ली सरकार इसे खोलने के लिए सब्सिडी के साथ आर्थिक मदद भी मुहैया करवाएगी।

यह भी पढ़ें- इन हैक्स की मदद से मिनटों में करें घर की सफाई

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP