बाथरूम का वॉशबेसिन का हम रोज इस्तेमाल करते हैं, और इसी वजह से इसके पानी निकलने वाले होल्स काले पड़ जाते हैं। ऐसा हमारे हाथों की गंदगी, साबुन और पानी खनिजों के जमा होने की वजह से होता है, जिससे वॉशबेसिन की भी चमक फीकी पड़ जाती है। बाथरूम के वॉशबेसिन की चमक बनी रहे इसके लिए आप हम आपको कुछ आसान और असरदार ट्रिक्स बता रहे हैं। इन ट्रिक्स की मदद से आप बाथरूम के वॉशबेसिन के होल्स पड़े काले साफ हो सकते हैं।
इन ट्रिक्स की मदद से करें वॉशबेसिन के होल्स की सफाई
अगर आपके भी बाथरूम के वॉशबेसिन के होल्स गंदे नजर आ रहे हैं, तो हम आपको कुछ ट्रिक्स बता रहे हैं। इन ट्रिक्स की मदद से आप इस गंदगी को आसानी साफ कर सकती हैं, और इसके लिए आपको ज्यादा खर्चा भी नही करना पड़ेगा।
नींबू और नमक से करें सफाई
नींबू और नमक की मदद से बाथरूम के वॉशबेसिन के होल्स आसानी से साफ हो सकते हैं। साथ ही, इस ट्रिक का इस्तेमाल करने से वॉशबेसिन में चमक भी आएगी।
इसे भी पढ़ें-विनेगर या बेकिंग सोडा हुआ पुराना, अब घर में पड़ी इन फ्री की चीजों से करें कूलर विंडो की सफाई
जरुरी सामान
- 1 नींबू
- 2 चम्मच नमक
इस तरह बनाएं घोल
- नींबू को 2 हिस्सों में काट लें। इसके बाद इस पर नमक अप्लाई करें। इस नींबू को वॉशबेसिन के काले होल्स पर रगड़ें।
- इस प्रक्रिया को आप 10 मिनट तक करें और इसके बाद कुछ समय के लिए इसे छोड़ दें।
- कुछ समय के बाद आप साफ पानी से से धो लें।
टूथपेस्ट से गंदे होल्स को साफ
व्हाइट टूथपेस्ट की मदद से भी आप बाथरूम का वॉशबेसिन के होल्स साफ हो सकते हैं।
जरुरी सामान
- 1 चम्मच टूथपेस्ट
- 1 टूथब्रश
इस तरह करें इस्तेमाल
- टूथपेस्ट को आप काले पड़े होल्स पर लगा लें
- इसके बाद ब्रश की मदद से इसे रगड़ें।
- 5 मिनट रगड़ने के बाद आप इसे साफ पानी से धो लें
इन बातों का रखें खास ख्याल
- रोजाना वॉशबेसिन के होल्स में थोडा-सा डिटर्जेंट डालकर साफ करें।
- वॉशबेसिन का साफ करने के बाद इसे सूखे कपड़े से पोंछ लें।
इस आर्टिकल में बताई गई इन आसान ट्रिक्स को अपनाकर बाथरूम के वॉशबेसिन के काले पड़े होल्स की चमक आसानी से वापस आ सकती है। साथ ही, आपका बाथरूम को साफ-सुथरा भी रहेगा।
इसे भी पढ़ें-अपने घर के लिए वॉशबेसिन चुनते समय रखें इन बात का ख़्याल
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों