Mehndi Stain Removing Hacks: कपड़े पर लग गया है मेहंदी का रंग? परेशान होने के बजाय करें ये 4 काम, दाग छुड़ाना होगा आसान

Mehndi Ka Daag Kaise Hataye: मेहंदी का रंग जब हाथ में गहरा या खिलता है, तो दिल खुश हो जाता है, लेकिन वहीं जब यह कपड़ों पर लग जाए, तो मूड ऑफ हो जाता है। अब ऐसे में मेहंदी लगाते वक्त हम सभी खास सावधानी बरतते हैं क्योंकि अगर इसका रंग गलती से कपड़े पर लग जाए, तो इसे हटाना मुश्किल हो जाता है। खासतौर से अगर वह कई घंटों तक आपके फेवरेट कपड़े पर जस का तस लगा रह जाए। यह स्थिति किसी बुरे सपने से कम नहीं लगता। मेहंदी के दाग इतने जिद्दी होते हैं कि वह सामान्य धुलाई से नहीं हटते, जिससे कपड़ा खराब होने का डर रहता है। इस समस्या से निपटने के लिए लोग बाजार से स्टेन रिमूवर केमिकल प्रोडक्ट खरीद कर लाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आप दाग से छुटकारा पाने के लिए घर में मौजूद घरेलू चीजों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगर गलती से आपके कपड़े पर भी मेहंदी गिर या लग गई है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस लेख में आज हम आपको 4 असरदार तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप बिना कपड़ों की रंगत को गवाएं मेहंदी के जिद्दी दाग को आसानी से हटा सकती हैं। नीचे देखें तरीके-
पहला काम- कपड़ा पर लगे मेहंदी के दाग को तुरंत करें साफ
अगर आपने मेहंदी कपड़े पर लगा हुआ तुरंत देख लिया है, तो उसे तुरंत हटाएं। ऐसा करने से दाग के जिद्दी होने के कम चांसेस रहते हैं।
दाग ताजा है, तो चम्मच या किसी नाइफ के पिछले हिस्से से धीरे से खुरचकर जितनी हो सके उतनी मेहंदी हटा दें। ध्यान रखें कि मेहंदी को रगड़ना नहीं है, वरना वह कपड़े पर फैला जाएगी।
इसके बाद कपड़े को उल्टा करके उसे टोटी या नल के नीचे रखकर तेज प्रेशर पानी खोल दें। ऐसा करने से मेहंदी तुरंत कपड़े से हट जाएंगी।
इसे भी पढ़ें- Bedsheet Cleaning Hack: 5 स्टार होटल जैसी सफेद चमकती हुई चादर चाहिए? व्हाइट बेडशीट धोते वक्त पानी में मिलाएं बस ये 2 चीजें
दूसरा काम- बेकिंग सोडा और नींबू का पेस्ट का करें इस्तेमाल
मेहंदी हटाने के बाद इसके रंग या दाग को हटाने के लिए एक कटोरी में 1 चम्मच बेकिंग सोडा और 1 चम्मच नींबू का रस लेकर उसका पेस्ट बनाएं। बेकिंग सोडा और आपको 10 रुपये में आसानी से बाजार में मिल जाएगा। अब इस पेस्ट को कपड़े पर लगाकर 10-20 मिनट के लिए छोड़ दें।इसके कुछ देर बाद मुलायम ब्रश या हाथ की मदद से रगड़ते हुए साफ करें और साफ पानी से धुलें।
तीसरा काम- दाग हल्का होने के बाद क्या करें?
अगर कपड़े पर दाग 1-2 घंटे पुराना हो गया है, तो उसे हटाना मुश्किल होता है। ऐसे में आप इस स्टेप को फॉलो करें।
इसके लिए एक कटोरी में 1 ढक्कन सफेद सिरका लेकर इसमें डिटर्जेंट मिलाएं। अब इन दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करने के बाद इसमें कपड़े के मेहंदी दाग वाले हिस्से को डुबाएं। 30 मिनट बीतने के बाद इसे निकालकर अच्छे से साफ करें। दाग लगभग या पूरा खत्म हो जाएगा।
चौथा काम- कपड़े को धूप में सुखाएं
दाग निकलने के बाद इसे नॉर्मल पानी में डिटर्जेंट डालकर 5 मिनट के छोड़े फिर धुलकर साफ करें। अब कपड़े को छिटककर धूप में सुखाने के लिए डाल दें।
इसके बाद कपड़े को अच्छे से चेक करें कि दाग पूरी तरह निकल गया है या नहीं।अगर नहीं, तो इसे तुरंत हटाएं क्योंकि ज्यादा दिन पुराने दाग को निकालना मुश्किल होता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।