herzindagi
How do you get rid of damp smell fast

सुखाने के बाद भी बिस्तर से आ रही है नमी की बदबू? ये 2 तरीके इस समस्या से दिला सकते हैं छुटकारा

How To Get Rid of New Mattress Smell: मानसून के मौसम में जो एक सबसे बड़ी दिक्कत होती है वह है बिस्तर से आने वाली बदबू। अगर आपके बिस्तर पर बिछे गद्दे से धूप में सुखाने के बाद भी बदबू नहीं जा रही हैं, तो इस लेख में आज हम आपको 2 ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2025-07-25, 18:34 IST

Home Remedies For Damp Mattress: बरसात के मौसम में घरों में सीलन जैसी समस्या देखने को मिलती है। अगर दो-तीन तक लगातार बारिश हो, तो कपड़े और बिस्तर से अजीब सी बदबू आनी शुरू हो जाती है। यह समस्या बेहद आम है,खासकर बारिश के मौसम में या उन जगहों पर जहां हवा में नमी ज्यादा होती है। बिस्तर चाहे कितना भी साफ-सुथरा दिखे, अगर उसमें नमी की हल्की सी भी मात्रा रह जाती है,तो वह फफूंद और बैक्टीरिया के पनपने का घर बन सकता है। यह समस्या अप्रिय बदबू का कारण बनते हैं, जो आपकी नींद खराब कर सकती है और कमरे के माहौल को भी बिगाड़ सकती है।

अब ऐसे में इन्हें चाहे कितनी देर भी धूप दिखा दो। लेकिन एक से दो दिन बाद इसमें से दोबारा सीलन और नमी जैसी बदबू आने लगती है। इससे छुटकारा पाने के लिए आमतौर लोग रोजाना गद्दे को पलटना या हवा लगाते हैं। हालांकि अगर आप जॉब करते हैं, तो इस काम को कर पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। लेकिन आपको बता दें कि अगर आप कुछ घरेलू तरीकों और बातों को अपनाते हैं, तो इस समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकती हैं।

अगर आप इस लगातार परेशान करने वाली नमी की बदबू से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इस लेख में आज हम आपको दो ऐसे कारगर और आसान तरीकों के बारे में बात करेंगे जो आपको इस समस्या से निजात दिला सकते हैं।

बिस्तर से आने वाली बदबू को कैसे दूर करें?

how to get smell out of mattress with baking soda

बिस्तर से आने वाली बदबू को दूर करने के लिए आप बेकिंग सोडा और फिटकरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में सबसे पहले एक कटोरी में बेकिंग सोडा लें। अब इसमें बारीक पीसा हुआ फिटकरी पाउडर मिलाएं। मिलाने बाद इस पाउडर को पूरे बिस्तर पर छिड़कें। अब इसे 2-3 घंटे के लिए जस का तस छोड़ दें। फिर तौलिया या साफ कपड़े से झाड़ते हुए बिस्तर को साफ को करें। अगर बदबू ज्यादा आ रही है, तो आप इस मिश्रण में टेलकम पाउडर को मिलाकर बिस्तर पर छिड़कें।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें- Mattress Cleaning Tips: सफेद मैट्रेस से दाग-धब्बे निकालने के हैक्स

कपूर और सिरका का करें इस्तेमाल

How to get rid of new mattress smell

गद्दे से नमी की बदबू को हटाने के लिए आप कपूर, सिरका और नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए कपूर को पीसकर पहले पाउडर बनाएं। अब इस पाउडर को एक कटोरी में निकालें और इसमें सिरका और नींबू के रस को मिलाकर घोल बनाएं। अब इसे स्प्रे बोतल में भरकर गद्दे के किनारे पर छिड़कें। अब इस धूप में डालकर या पंखे में डालकर सुखाएं।

इसे भी पढ़ें- Mattress Cleaning Tips: गद्दे से दाग, धब्बे और दुर्गंध को फटाफट दूर कर सकते हैं एक्सपर्ट के बताए ये टिप्स

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।