Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:35 AM IST

Mattress Cleaning Tips: सफेद मैट्रेस से दाग-धब्बे निकालने के हैक्स

क्या आपकी सफेद मैट्रेस पर दाग लग गया है, तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ टिप्स फॉलो कर सकती हैं।   
Updated:- 2022-10-03, 19:03 IST
image

जिन घरों में बच्चे होते हैं, वहां घर को साफ-सुथरा रखना काफी मुश्किल काम होता है। ऐसे में कई बार हमारे सफेद मैट्रेस पर खाने का दाग या यूरिन का दाग लग गया है। जिसके कारण हमारा काफी महंगा मैट्रेस खराब हो जाता है। ये दाग ऐसे होते है जिसे साफ करना इतना आसान नहीं होता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले है कि कैसे आप  सफेद मैट्रेस के दाग से छुटकारा पा सकते हैं।

matress cleaning hacks

अक्सर लोगों को लगता है कि इन दागों से छुटकारा पाना काफी मुश्किल काम है। इसके लिए महंगे क्लीनर की भी जरूरत पड़ती है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आप इसे घर में बेहद कम पैसों में आसानी से बना सकते है। क्या आप जानना चाहती हैं दाग को हटाने के आसान तरीके, तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।

बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल

अगर मैट्रेस पर यूरिन का दाग लग गया है तो इसके लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकती हैं। दाग वाली जगह पर आपको दो चम्मच बेकिंग सोडा छिड़कना होगा। कुछ देर के बाद आप ब्रश की मदद से अच्छे से रगड़ कर साफ कर लें।

इसे ज़रूर पढ़ें- इन आसान तरीकों से निकालें कपड़ों पर लगे दाग

नींबू से हटाएं दाग

नींबू का इस्तेमाल करके भी आप आसानी से मैट्रेस पर लगे किसी भी प्रकार के दाग से छुटकारा पा सकते हैं। दो चम्मच नींबू का रस डालना होगा। फिर ब्रश से बेडशीट को रगड़ लें।

मैट्रेस को धूप दिखाएं

आप अपने महंगे मैट्रेस को धूप में भी सूखा सकते है। ऐसा करने से मैट्रेस पर लगे दाग निकल जाएंगे। साथ ही मैट्रेस से आनी वाली बदबू भी दूर हो जाएंगी।

इसे ज़रूर पढ़ें- Easy Hacks: कपड़े पर लगे ग्रीस के जिद्दी दाग छुड़ाने के आसान उपाय

गर्म पानी का करें इस्तेमाल

सफेद मैट्रेस पर अगर कुछ गिर जाए तो उन्‍हें तुरंत गर्म पानी से साफ करें। किसी साफ कपड़े को गर्म पानी में भिगोकर आप दाग को साफ कर सकते है। ऐसा करने से जिद्दी दाग-धब्बे निकल सकते हैं। गर फिर भी कुछ दाग है तो गर्म पानी में थोड़ा सा डिटर्जेंट मिलाकर लगे दाग को साफ करें।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।