डार्क वॉल्स पर सफेद पैच हटाना हुआ आसान, ट्राई करें ये ट्रिक

अगर आपके घर की डार्क वॉल्स पर सफेद पैच नजर रहे हैं, तो आप इस आर्टिकल में बताई गई ट्रिक्स की मदद से इन्हें आसानी से साफ कर सकती हैं।
clean white spots on dark wall

डार्क वाल्स का गहरा रंग सभी लोगों को पसंद आता है, लेकिन जब इन पर सफेद धब्बे दिखने लगते हैं, तो वे बेहद खराब नजर आते हैं। इन सफेद पैच की वजह से दीवारें न सिर्फ गंदी दिखती हैं, बल्कि घर की खूबसूरती भी बिगड़ जाती है। इन सफेद पैच को साफ करना कई बार काफी मुश्किल होता है। लेकिन, इस आर्टिकल की मदद से घर पर इन डार्क दीवारों पर लगे इन सफेद पैच को आसानी से साफ कर सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ आसान ट्रिक्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से ये सफेद पैच साफ आसानी से साफ हो सकते हैं।

हल्का साबुन और पानी

दीवार पर दिखने वाले इन दागों को आप साबुन और पानी की मदद से साफ कर सकती हैं। इसके लिए आपको हल्के साबुन का इस्तेमाल करना होगा साथ ही, स्पंज की मदद से आप इन सफेद दागों को साफ कर सकती हैं।

dark wall clean

इस तरह करें दीवारों को साफ

  • एक मग में पानी लें और उसमें थोड़ा सा साबुन मिलाएं।
  • इसके बाद स्पंज को इस घोल में डुबो दें।
  • सफेद पैच वाली जगह पर हल्के हाथों से पैच को साफ करें।
  • यह काम आप धीरे-धीरे और हल्के हाथों से करें।
  • आखिर में, एक साफ कपड़े से दीवार को पोंछकर इसे सूखने दें।

सिरके का घोल

दीवार पर नजर आने वाले सफेद दागों को साफ करने के लिए आप सफेद सिरके के घोल का इस्तेमाल कर सकती हैं। सफेद सिरका को नेचुरल क्लीनर कहा जाता है और इसकी मदद से ये दाग आसानी से साफ हो सकते हैं।

white vinegar

इस तरह करें इस्तेमाल

  • सफेद सिरका और पानी को बराबर मात्रा में मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भर लें।
  • इस मिश्रण को आप सफेद पैच पर स्प्रे करें और कुछ मिनट के लिए छोड़ दें।
  • आखिर में साफ पानी से दीवार को पोंछ लें और उसके बाद दीवार को सूखने दें।

इन ट्रिक्स को अपनाकर आप डार्क दीवारों पर जमे सफेद पैच को साफ कर सकती हैं। हालांकि, अगर इसके बाद भी ये सफेद दाग बार-बार वापस आ जाते हैं, तो एक बार लीकेज की जांच जरूर कर लें। यह समस्या अक्सर प्लंबिंग लीकेज की वजह से होती है और अगर ऐसा है, तो इसे तुरंत ठीक करवाएं।

इसे भी पढ़ें-फर्श और दीवार को छोड़ आपके बिस्तर तक पहुंच गई हैं छिपकलियां? किचन में रखी इन 5 चीजों को मिलाकर बनाएं रिपेलेंट स्प्रे

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP