एक बाल्टी में भिगो दिए ढेर सारे कपड़े, लग गया एक-दूसरे में रंग... इस ट्रिक से 1 बार में ही हो जाएंगे साफ

Easy trick To Remove Colour Stain From Clothes:  क्या आपने एक साथ बाल्टी में गंदे और अलग-अलग रंग के कपड़े भिगो दिया है। इसके बाद गहरे रंग के कपड़े का रंग सफेद या गुलाबी कपड़े पर लग गया है। अगर हां,तो बता दें कि आप नीचे लेख में बताई गई ट्रिक्स से इसे साफ कर सकती हैं।
easy tricks to clean clothes

भागदौड़ भरी लाइफ में आमतौर पर लोग हफ्ते में जिस दिन छुट्टी होती है। उस दिन कपड़े धुलते हैं। अब ऐसे में अधिकतर लोग एक साथ कपड़ा भिगो देते हैं। जब धुलने के लिए निकालते हैं, तो देखते हैं कि एक-दूसरे में रंग चढ़ गया है। यह गलती न केवल एक बल्कि कई कपड़ों को खराब कर देता है। अब अगर इसमें ऑफिस या कोई मनपसंद कपड़ा है, तो बहुत पछतावा होता है। अब रंग लगे उन कपड़ों को देखकर हम सोचते हैं कि ये तो अब बेकार हो गए हैं। इन्हें अलग से समय निकाल कर अमूमन लोग इसे धुलते हैं। लेकिन कई बार तो ऐसा होता है कि चाहे कितनी भी कोशिश कर लो कपड़े से रंग निकलने का नाम ही नहीं लेता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो परेशान होने के जरूरत नहीं है। इस समस्या ने निकलने के लिए कुछ खास बात और तरीके का इस्तेमाल करने की जरूरत है। इस लेख में आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप एक ही बार में कपड़ों से लगे हुए रंग के दाग को पूरी तरह से हटा सकते हैं।

इस ट्रिक की खास बात यह है कि इसके लिए आपको बाजार से किसी प्रकार के महंगे केमिकल लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। तो चलिए जानते हैं कि क्या है वो जादुई तरीके के बारे में-

कपड़े से लगे रंग को हटाने के लिए जरूरी सामान

home remedies for laundry stains

इसे भी पढ़ें-कपड़ों पर लग गया है जिद्दी दाग? सिरका ऐसे करेगा मदद

कैसे करें इन चीजों का इस्तेमाल?

easy trick to remove color stains

  • कपड़े पर लगे दाग को हटाने के लिए सबसे पहले एक कप में डिटर्जेंट लें।
  • अब इसमें ब्लीच डालकर मिक्स करें।
  • इसके बाद बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • अब इस तैयार सॉल्युशन को कपड़े पर लगाएं, जहां दूसरा रंग लगा है।
  • अब उस हिस्से को हल्के हाथों से रगड़कर 2-3 घंटे के लिए छोड़ दें।
  • बाद में कपड़े को सामान्य डिटर्जेंट से धो लें और धूप में सुखा लें।

दूसरा तरीका

कपड़े पर लगे दाग को हटाने के लिए आप सिरका और टाटरी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए एक कटोरी में टाटरी डालकर इसमें विनेगर डालकर मिक्स करें। अब इस पेस्ट को लगाकर 10 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। समय पूरा होने के बाद हल्के हाथ से रगड़ते हुए साफ करें। साफ होने के बाद हल्के गर्म में धुलकर धूप में सुखा लें।

इसे भी पढ़ें-एक बाल्टी में भिगो दिए ढेर सारे कपड़े, लग गया एक-दूसरे में रंग... इस ट्रिक से 1 बार में ही हो जाएंगे साफ

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP