जुराबों को अच्छी तरह से धोने के बाद भी कई बार उनसे बदबू आने लगती है। यह समस्या बेहद परेशान करने वाली है। जुराबों को धोने के बाद भी बदबू आने के कई कारण हो सकते हैं, और अगर समय रहते इस समस्या का हल न निकाला गया, तो इसकी वजह से आपको कई बार शर्मिंदा होना पड़ सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप जुराबों से आ रही बदबू से निजात पा सकती हैं, साथ ही जुराबों को हमेशा ताजा और बेदाग रख सकती हैं।
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करके आप जुराबों से आ रही बदबू की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं। बेकिंग सोडा गंदगी को साफ करने के साथ-साथ, बदबू हटाने के लिए एक प्राकृतिक गंध शोषक है।
जुराबों को धोने के दौरान आप सिरके के पानी के इस्तेमाल से भी उनसे आने वाली गंध की समस्या को कम कर सकती हैं। सिरका एक प्राकृतिक डियोड्रेंट की तरह काम करता है, जो जुराबों से आने वाली गंध को दूर करने में मदद करता है।
यह विडियो भी देखें
इन ट्रिक्स की मदद से आप अपनी जुराबों से आने वाली बदबू की समस्या को कम कर सकती हैं और उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रख सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: बालकनी से आ रही है अजीब सी बदबू? इन आसान टिप्स से पाएं चुटकियों में छुटकारा
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।