लो जी मिल गया मच्छर भगाने का सबसे आसान तरीका, बस प्याज और लौंग के साथ इन 3 चीजों का करना होगा इस्तेमाल

ठंड के जाते ही, गर्मियों ने दस्तक दे दी है। इसी के साथ तेज धूप, गर्मी और कई जगहों पर थोड़ी-थोड़ी बारिश भी हो रही है। इस मौसम में मच्छरों की समस्या बढ़ने लगी है। मच्छर सिर्फ काटते ही नहीं, बल्कि डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां भी फैलाने का काम करते हैं। ऐसे में, इससे छुटकारा पाने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त स्प्रे और कॉइल खीद कर लाते हैं, जो कि सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। इससे घर में मौजूद बच्चे को भी नुकसान हो सकता है। अगर आप बिना किसी नुकसान के मच्छरों को घर से कोसों दूर भगाना चाहते हैं, तो प्याज और लौंग के साथ कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल करके अपने काम को आसान बना सकते हैं। यहां हम आपको एक 100 नेचुरल और असरदार तरीका बता रहे हैं, जिससे मच्छर आपके घर के आस-पास भी नहीं भटकेंगे।
मच्छरों से छुटकारा दिलाएंगे ये तीन चीजें
- एक प्याज
- लहसुन
- 4-5 लौंग
- कपूर
इसे भी पढ़ें- मच्छरों को भागने पर मजबूर कर देता है नींबू में लौंग घुसाने वाला यह हैक, जलाते ही दिखेगा असर
मच्छर भगाने का देसी नुस्खा
- एक बड़ी प्याज लें और इसे बीच में से इस तरह काटें कि एक होल बन जाए। यानी आपको प्याज को एक दीया की तरह बनाना है, ताकि आप उसमें कुछ रखकर जला सकें।
- आपको प्याज के उस होल के अंदर 3 से 4 लौंग डाल देना है।
- फिर, लहसुन की 2 कलियों को पीसकर प्याज के होल में डालें।
- इस तरह आपका मच्छर भगाने वाला दीया बनकर पूरी तरह से तैयार है।
- आप शाम के समय जब मच्छर काटने शुरू होते हैं, तभी प्याज के दीये में 2 टूकड़े कपूर डालकर इसे जला दें।
- प्याज वाले इस दीये को हाथ में लेकर पूरे कमरे में इसका धुंआ लगाएं।
- इसके बाद, प्याज को एक कोने में जलते हुए रखकर छोड़ दें।
- इससे निकलने वाले गंध आपके कमरे से मच्छरों को दूर भगाएगा।
इसे भी पढ़ें- अगर आपको ज्यादा काटते हैं मच्छर तो हो सकते हैं ये कारण
मच्छर भगाने का दूसरा तरीका- नींबू और कपूर
- कपूर और नींबू की महक मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं आती है, इसलिए इनका इस्तेमाल करके भी आप मच्छरों को घर से दूर भगा सकते हैं।
- एक कटोरी में कपूर को कूटकर रखें।
- इसके बाद, इसी बर्तन में ताजा आधा नींबू निचोड़ दें।
- अब इसे कमरे में खिड़की या पंखे के पास रख दें।
- मच्छर इस गंध से दूर भाग जाएंगे और आप रात में चैन की नींद ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- कमरे से लेकर आंगन तक में मच्छरों ने बैठना कर दिया है मुश्किल, इस एक पीली और हरी चीज से मिल सकती है राहत
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।