घर की EMI मिस हुई तो क्या बैंक कर देता है नीलामी? जानिए होम लोन डिफॉल्ट से जुड़ी बातें

जिंदगी में हर कोई अपना घर खरीदने का सपना देखता है। आजकल लोग होम लोन लेकर घर तो खरीद लेते हैं, लेकिन कई बार मन में यह सवाल आता है कि अगर किसी महीने की EMI नहीं चुका पाए, तो क्या बैंक हमारा घर नीलाम कर देगा? आज हम आपको होम लोन न चुका पाने (डिफॉल्ट) से जुड़े नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आप बिना किसी डर के सारी बात समझ सकें।
image

एक इंसान को अपनी जिंदगी में रोटी, कपड़ा और मकान की चाह होती है। वहीं, अपना खुद का मकान खरीदना हर किसी का सपना होता है। लोग आजकल मकान खरीदने के लिए होम लोन लेना सही समझते हैं, ताकि उन पर पैसों का बोझ कम पड़े और हर महीने समय पर EMI चुकाते हुए उनका लोन भी पूरा हो जाए।

लेकिन, कभी-कभी ज़िंदगी में कुछ ऐसी परिस्थितियां आ जाती हैं, जब EMI भरना मुश्किल हो जाता है। जैसे- नौकरी छूट जाना, अचानक कोई मेडिकल इमरजेंसी आ जाना, आदि। ऐसे में कई बार लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या समय पर अगर EMI नहीं भरी, तो बैंक मेरा घर नीलाम कर देगा?

आज हम आपको इस आर्टिकल में बताने वाले हैं कि अगर आप समय पर EMI देने से चूक जाते हैं, तो बैंक क्या करता है? होम लोन डिफॉल्ट के नियम क्या होते हैं, और आप कैसे अपने घर को सुरक्षित रख सकते हैं।

अगर आप होम लोन की EMI नहीं चुका पाते तो क्या होता है?

Will bank seize house for missed EMI India

आमतौर पर अगर होम लोन की एक EMI चुकाने में आपको थोड़ी देरी हो जाती है या आप उसे मिस कर देते हैं, तो अधिकतर बैंक समझते हैं कि कभी-कभी पैसों की तंगी की वजह से यह परेशानी आ सकती है। लेकिन, अगर आप बार-बार EMI नहीं चुकाते हैं, तो आपको गंभीर नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं।

अगर आप EMI नहीं दे पाते तो क्या-क्या हो सकता है?

  • अगर आप एक EMI चुकाने में लेट हो जाते हैं, तो बैंक आपसे लेट पेमेंट चार्ज वसूल सकता है, जो EMI का 1% से 2% तक हो सकता है।
  • अगर आप EMI चुकाने में देरी करते हैं, तो इसकी जानकारी क्रेडिट ब्यूरो (CIBIL) को दी जाती है, जिससे आपका क्रेडिट स्कोर गिर सकता है।
  • अगर आप लगातार 3 महीने तक EMI नहीं चुकाते हैं, तो बैंक आपके लोन को नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (NPA) मान लेता है।
  • इसके बाद बैंक आपके खिलाफ वसूली की प्रक्रिया शुरू कर सकता है।

होम लोन डिफॉल्ट के नियम क्या हैं?

  • यदि आप लगातार होम लोन की EMI नहीं चुकाते हैं, तो भारत में बैंक भारतीय रिजर्व बैंक(RBI) के बनाए गए नियमों के तहत काम करते हैं। ये नियम आपकी और बैंक दोनों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।
  • अगर आप लगातार 3 महीने तक EMI नहीं चुकाते हैं, तो आपका लोन 'नॉन-परफॉर्मिंग एसेट' (NPA) घोषित कर दिया जाता है। इसका मतलब होता है कि बैंक को आपसे पैसे वापस लेने में मुश्किल हो रही है।
  • फिर, बैंक आपको SARFAESI Act 2002 के तहत एक नोटिस भेजता है। नोटिस भेजने के बाद, आपको 60 दिनों का समय दिया जाता है ताकि आप बकाया चुका सकें।
  • अगर, 60 दिनों में भी बकाया नहीं चुका पाते हैं, तो बैंक आपकी प्रॉपर्टी को जब्त कर सकता है और नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है।लेकिन, घबराने की जरूरत नहीं। दरअसल यह एक तय प्रक्रिया के तहत होता है। बैंक आपको समय, नोटिस और समाधान का पूरा मौका देता है।

अगर आप EMI नहीं दे पाते तो क्या करें?

Missed home loan EMI house loss

अगर आप लगातार 3 महीने की EMI नहीं भर पाते हैं, तो डरने की जरूरत नहीं है। ये कदम उठा सकते हैं।

  • अगर आप EMI नहीं चुका पा रहे हैं, तो बैंक जाकर अपनी परेशानी बताएं।
  • कई बैंक आपकी EMI की तारीख आगे बढ़ाने या ग्रेस पीरियड देने को तैयार रहते हैं।
  • आप बैंक से यह भी कह सकते हैं कि EMI की किस्त कम करने के लिए लोन की अवधि को बढ़ा दिया जाए या कुछ महीनों तक EMI को रोक दिया जाए।
  • अगर आपके पास इमरजेंसी फंड है, तो आपको उसका इस्तेमाल EMI चुकाने में कर देना चाहिए।
  • अगर बैंक का कॉल या नोटिस आता है, तो आपको उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, बल्कि खुलकर बात करनी चाहिए।
  • यदि परेशानी ज़्यादा बढ़ रही है, तो आप किसी वकील से बातचीत कर सकते हैं।

बार-बार EMI न चुकाने के क्या नुकसान होते हैं?

यदि आप बार-बार अपनी EMI नहीं चुकाते हैं, तो इसके गंभीर और बुरे असर पड़ सकते हैं।

  • यदि आप EMI समय पर नहीं चुकाते हैं, तो आपका CIBIL स्कोर गिर सकता है, जिससे भविष्य में लोन मिलना मुश्किल हो जाएगा।
  • बैंक देरी से EMI भरने पर अतिरिक्त ब्याज या जुर्माना लगा सकता है।
  • अगर आप लगातार EMI नहीं भर पाते हैं, तो बैंक आपका केस DRT के पास ले जा सकता है, जो एक कानूनी कार्यवाही है।

हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - freepik
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP