herzindagi
Tulsi plant vastu tips in hindi

जानिए वास्तु के अनुसार तुलसी के साथ किन पौधों को नहीं रखना चाहिए

अगर आप अपने घर में तुलसी का पौधा लगा रही हैं तो उसके साथ कुछ पौधों को रखने से बचें।
Editorial
Updated:- 2022-11-25, 14:24 IST

तुलसी के पौधे को घर में रखना बेहद ही शुभ माना गया है। यह ना केवल अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है, बल्कि ऐसा भी माना जाता है कि तुलसी के पौधे को घर में रखने से सकारात्मकता का संचार होता है। अमूमन लोग तुलसी का पौधा तो लगाते हैं, लेकिन उससे जुड़े कुछ नियमों को नजरअंदाज करते हैं, जिसके कारण तुलसी के सकारात्मक प्रभाव का लाभ नहीं मिल पाता है।

मसलन, हम सभी की यह आदत होती है कि हम घर में प्लांट्स को रखने के लिए एक अलग से जगह बनाते हैं और अन्य सभी प्लांट्स के साथ तुलसी के पौधे को भी वहीं पर रख देते हैं। हालांकि, वास्तु के अनुसार यह तरीका गलत है। आपको शायद पता ना हो, लेकिन तुलसी के पौधे को घर में रखते समय उसके आसपास रखे जाने वाले प्लांट्स पर भी उतना ही ध्यान दिया जाना चाहिए। जी हां, ऐसे कई पौधे होते हैं, जिन्हें तुलसी के प्लांट में लगाना या उसके करीब रखना अच्छा नहीं माना जाता है। तो चलिए आज इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज आपका ऐसे ही प्लांट्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको तुलसी के निकट नहीं रखना चाहिए-

ना रखें शमी का पौधा

Vastu Tips for shami plants

जब भी आप अपने घर में तुलसी का पौधा लगाएं तो उसके आसपास कम से कम चार-पांच फीट की दूरी तक शमी का पौधा ना रखें। खासतौर से, एक प्लांट में तो कभी भी शमी व तुलसी को ना लगाएं। दरअसल, शमी का पौधा शनि को इंगित करता है और शनि की दिशा पश्चिम होती है। जबकि तुलसी के पौधे की दिशा पूर्वोत्तर होती है।

Basil Plant Important Vastu Tips by vastu expert

ना रखें आक का पौधा

तुलसी के पौधे के साथ आक का पौधा लगाना भी अच्छा नहीं माना जाता है। कुछ लोग आक के पौधे को तुलसी के साथ एक ही गमले में लगा देते हैं। हालांकि, ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। दरअसल, आक के पौधे से कभी-कभी स्वतः दूध निकलता है। ऐसे में अगर वह दूध तुलसी के पौधे पर गिरता है तो इससे तुलसी का पौधा खराब हो जाता है।

इसे भी पढ़ें-Vastu Tips:तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी न रखें ये 4 चीजें, हो सकते हैं कंगाल

ना लगाएं फाइकस का पौधा

Vastu tips of ficus plant

फाइकस के पौधे को इन दिनों घर में लगाना बेहद आम होता जा रहा है। यह पौधा आपके घर की खूबसूरती में चार-चांद लगाता है। लेकिन इसे भी तुलसी के पौधे के करीब रखने से बचना चाहिए। दरअसल, फाइकस का पौधा देखने में तो काफी अच्छा लगता है, लेकिन यह आसपास की एनर्जी को सोख लेता है। अमूमन लोग अपने घर की नेगेटिव एनर्जी को खत्मकरने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आप इसे तुलसी के पौधे के करीब इसे रखेंगी तो यह उससे मिलने वाली पॉजिटिव एनर्जी को भी सोख लेगा। इसलिए अगर आप इन दोनों प्लांट्स को अपने घर में रखना ही चाहती हैं तो कोशिश करें कि इन दोनों के बीच कम से कम 7-8 फीट की दूरी हो।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें-घर की इन 5 जगहों पर भूलकर भी न रखें तुलसी का पौधा, हो सकते हैं कंगाल

ना लगाएं कैक्टस का पौधा

Vastu tips of cactus plant

तुलसी के पौधे के करीब कैक्टस का पौधा रखना भी अच्छा नहीं माना जाता है। दरअसल, कैक्टस को नेगेटिव पौधा जाता है। बहुत सारे कैक्टस की वैरायटी राहु केतु का प्रतीक हैं। राहु केतु की दिशा दक्षिण-पश्चिम होती है, जबकि तुलसी के पौधे की दिशा पूर्वोत्तर होती है। आप इसे चाहें तो उत्तर दिशा में भी रख सकती हैं। इसके अलावा तुलसी के पौधे को काफी सेंसेटिव माना जाता है, ऐसे में इसके करीब किसी कांटेदार पौधे को रखा जाता है तो इससे तुलसी के पौधे की अपनी एनर्जी खत्म हो जाती है।

तो अब आप भी तुलसी से मिलने वाली पॉजिटिविटी का लाभ उठाने के लिए उसके करीबन इन पौधों को लगाने से बचें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik, amazon

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।