Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:03 PM IST

शनि देव को करना है प्रसन्न तो करें शमी के पौधे की पूजा, जानें पूजा के सही नियम

आइए जानें किस तरह से शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए घर में शमी का पौधा लगाना फायदेमंद हो सकता है और इसकी पूजा के नियम क्या हैं। 
Updated:- 2021-12-03, 13:38 IST
image

ज्योतिष के अनुसार घर में कई तरह के पौधे लगाना शुभ माना जाता है। जिस प्रकार घर में लगा तुलसी का पौधा घर में सुख समृद्धि का प्रतीक माना जाता है उसी प्रकार ऐसे भी कई अन्य पौधे हैं जिन्हें लगाना घर की सुख समृद्धि को बताता है। ऐसे ही पौधों में से एक है शमी का पौधा। शमी का पौधा मुख्य  रूप से शनि देव का पौधा माना जाता है और ऐसी मान्यता है कि इस पौधे को घर में लगाने से घर में शनि देव की कृपा दृष्टि बनी रहती है और शनि दोष से मुक्ति मिलती है। यही नहीं इस पौधे को लगाने से भगवान शिव की कृपा दृष्टि भी प्राप्त होती है।

यदि कोई व्यक्ति शनि की बुरी दृष्टि से बचना चाहता है तो उसे मुख्य रूप से अपने घर में शमी का पौधा लगाना चाहिए और नियमित रूप से उस पौधे की सेवा करनी चाहिए। आइए नई दिल्ली के जानेमाने पंडित प्रशांत मिश्रा जी से जानें घर में शमी का पौधा लगाना शुभ क्यों माना जाता है और इसे घर में लगाने से किस तरह शनिदेव को प्रसन्न किया जा सकता है। 

सही दिशा में लगाएं शमी का पौधा 

shami plant astro significance

यदि आप घर में शमी का पौधा लगा रही हैं तो आपको इसके लिए सही दिशा का ध्यान जरूर रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि गलत दिशा में रखा गया शमी का पौधा आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। शमी का पौधाशनिवार के दिन लगाना शुभ माना जाता है और इसे आप गमले या मिट्टी कहीं भी लगा सकते हैं। इसके लिए आपको दिशा का ध्यान रखना चाहिए। इसलिए इसे सदैव ऐसी दिशा में लगाएं कि आप जब भी घर से बाहर निकले तो यह आपके दाहिने हाथ की तरफ हो। इस पौधे को आप घर की छत पर भी रख सकती हैं। लेकिन इसे भूलकर भी दक्षिण दिशा में अंधेरी जगह पर न लगाएं। इसे पूर्व दिशा या ईशान कोण में भी लगा सकते हैं। इस पौधे को घर में सही दिशा में लगाने से सुख समृद्धि और धन धान्य आता है और इस पौधे में नियमित रूप से जल देने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। 

इसे जरूर पढ़ें:Expert Tips: घर में आने वाली परेशानियों का संकेत दे सकता है तुलसी का पौधा, जानें कैसे

 


शमी के पौधे का धार्मिक महत्व

पुराणों के अनुसार प्रभु श्रीराम ने लंका पर आक्रमण करने से पहले इस खास पौधे की पूजा की थी। यही नहीं महाभारत काल में पांडवों ने अज्ञातवास के वक्त अस्त्र-शस्त्र भी इसी वृक्ष पर छुपाए थे। इसलिए इस पौधे को अन्य पौधों की तुलना में ज्यादा शक्तिशाली माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस पौधे को सूखने से बचाना चाहिए जिससे घर की सुख समृद्धि बनी रहे। 

इस तरह करें शमी के पौधे की पूजा 

shami plant benefits

  • यदि आप घर में शमी का पौधा रखती हैं तो हमेशा ध्यान में रखें कि इस पौधे को शनिवार के दिन या विजयदशमी के दिन घर पर लगाएं। 
  • यह पौधा शनिदेव का पौधा माना जाता है इसलिए घर में लगे हुए शमी के पौधे के नीचे हर शनिवार को दीपक जलाएं। 
  • शमी के पौधे में नियमित रूप से जल अर्पित करें और मंगलकामना करें। 
  • भगवान् शिव पर शमी के वृक्ष का एक पत्ता नियमित रूप से जरूर चढ़ाएं।
  • शमी के पौधे को बिना नहाए हुए स्पर्श न करें और रात के समय इसके स्पर्श से बचें।  
  • यदि आप शुभ काम के लिए अच्छे काम के लिए घर से जाने से पहले इस पौधे का दर्शन जरूर करें। 
  • इस पौधे की नियमित पूजा करें जिससे हर तरह की पीड़ा का नाश होता है। 

इसे जरूर पढ़ें:Shani Dev Puja: शनि देव के आगे दीपक जालाने से पहले बरतें ये 6 सावधानियां

इस प्रकार घर में शमी का पौधा लगाना पूरी तरह से लाभदायक होता है और ये घर में सुख समृद्धि लाने के साथ शनिदेव की कृपा पाने में भी मदद करता है। 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Image Credit: wallpapercave.com  and pinterest 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।