herzindagi
SIGNIFICANCE OF MUD GHARONDA ON DIWALI

जानिए दिवाली पर क्यों मिट्टी का घरौंदा बनाना माना जाता है बेहद शुभ?

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि दिवाली पर क्यों मिट्टी का घरौंदा बनाना बहुत शुभ क्यों माना जाता है।
Editorial
Updated:- 2022-10-17, 19:29 IST

दिवाली का पर्व हमारे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को दीपावली का पर्व मनाया जाता है। इस साल 24 अक्टूबर को दिवाली मनाई जाएगी। इस दिन विशेष रूप से भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस दिन लोग मिट्टी के दीपक से घर को सजाते हैं।

आपको बता दें कि कई लोग मिट्टी का घरौंदा भी बनाते हैं और इसकी पूजा भी करते हैं। घरौंदा बनाने की परंपरा बहुत पुरानी मानी जाती है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि क्यों मिट्टी के घरौंदा बनाना बहुत शुभ माना जाता है।

दिवाली पर मिट्टी का घरौंदा क्यों मनाते हैं?

mitti ka gharonda kyu bnate hai

दिवाली पर मिट्टी का घरौंदा बनाने के पीछे एक पौराणिक कथा यह है कि कार्तिक माह की अमावस्या के दिन भगवान राम, सीता और लक्ष्मण जब अयोध्या लौटे थे तब लोगों ने उनके स्वागत के लिए घरों में घी के दीपक जलाएं जाते हैं। कई लोगों ने उस दिन मिट्टी का घरौंदा यानी घर भी बनाया था। साथ ही उसे कई तरह से सजाया भी था।

आपको बता दें कि कई लोग मिट्टी के बने हुए घरौंदे में मिठाई, फूल, खील और बताशे भी रखते हैं। इसे बनाने के लिए लोग हाथों से मिट्टी का घर बनाते हैं और कई लोग मार्केट से भी इसे खरीद कर लाते हैं। इसे बनाने का महत्व बहुत अधिक माना जाता है। कई लोगों का यह भी मानना है कि इस दिन मिट्टी के घरौंदा बनाने से घर में लक्ष्मी का वास होता है।

साथ ही इससे घर में सुख- समृद्धि भी आती है। इस वजह से इसे बनाना बहुत शुभ माना जाता है। कई लोग इस मिट्टी के घरौंदे पर कई तरह के रंग से पेंट भी करते हैं और लाइट्स से भी सजाते हैं और दीपक से इसे रौशन करते हैं।

इसे जरूर पढ़ें:Diwali Wishes 2022: अपने प्रियजनों को प्यार से कहें दिवाली मुबारक, भेजिए ये शुभकामनाएं और संदेश

मिट्टी का घरौंदा के साथ क्यों बनाते हैं रंगोली?

आपको बता दें कि मिट्टी का घरौंदा लोगों के घरों में ज्यादातर अविवाहित महिलाएं ही यह मिट्टी का घरौंदा बनाती हैं और उस घर के सामने रंगोली भी बनाती हैं। माना जाता है कि दिवाली के दिन लोग घरों में साफ-सफाई करके रंगोली बनाते हैं उसी प्रकार से मिट्टी के घरौंदे के सामने भी रंगोली बनाई जाती है।

मिट्टी का घरौंदे के सामने जो रंगोली बनाने के लिए चावल और गेहूं के आटे का उपयोग किया जाता है। आपको बता दें कि घरौंदा की सजावट के लिए तरह-तरह के रंग-बिरंगे कागज और फूलों का उपयोग भी किया जाता है।

तो यह थी जानकारी दिवाली से जुड़ी हुई। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

image credit- youtube

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।