Diwali 2022: दिवाली से जुड़ी ये रोचक जानकारी शायद ही जानते होंगे आप

Diwali 2022: दिवाली का त्योहार पूरे भारत में बहुत हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इसी दिन भगवान राम अपना वनवास खत्म करके अयोध्या लौटे थे। क्या आप इसके अलावा दिवाली के बारे में कुछ जानते हैं?
दिवाली को भारत के सबसे बड़े त्यौहारों में एक माना जाता है लेकिन सच यह है कि हम इस पर्व को बस सजावट, मिठाई, लक्ष्मी पूजन और पटाखों तक सीमित करके रखते हैं। चलिए इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे दिवाली से जुड़ी कुछ दिलचस्प जानकारी।
1. पृथ्वी पर आती हैं लक्ष्मी जी
दिवाली के आने से पहले ही हम सभी साफ-सफाई शुरू कर देते हैं क्योंकि हम सभी जानते हैं कि इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। हालांकि यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि इस दिन लक्ष्मी मां पृथ्वी का ब्रहमण करती हैं। जी हां, आपने सही सुना, माना जाता है कि इस दिन लक्ष्मी जी अपने भक्तों को आर्शीवार्द देने के लिए पूरी पृथ्वी का चक्कर लगाती हैं।
इसे भी पढ़ेंः Diwali Decoration 2022: दिवाली पर घर के हर कोने को लाइट्स से यूं सजाएं
2. छोटी दिवाली का एक और नाम
छोटी दिवाली का एक और नाम है जिस बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। कहा जाता है कि इसी दिन भगवान श्री कृष्ण ने राक्षस नरकासुर का वध किया था। साथ ही 16 हजार बंधी महिलाओं को मुक्त भी कराया था इसलिए कुछ लोग छोटी दिवाली को नरक चतुर्थी के नाम से भी जानते हैं।
3. पहले सिर्फ कुछ लोग ही फोड़ते थे पटाखे
आजकल दिवाली के पर्व पर बच्चों से लेकर बड़ो तक, हर कोई पटाखे फोड़ता है लेकिन पहले ऐसा नहीं था। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सालों पहले तक पटाखे और आतिशबाजी से जुड़ी सामान बहुत महंगा आता था और इसका उपयोग केवल राजघरानों द्वारा किया जाता था।
4. गुरु हरगोबिंद जी हुए थे कैद से रिहा
दिवाली के पर्व से जुड़े ढेर सारे किस्से सुनने को मिलते हैं। सिख धर्म में भी दिवाली को दोगुने उत्साह के साथ मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन उनके शिक्षक गुरु हरगोबिंद जी को कई हिंदू राजाओं के साथ ग्वालियर में मुगल शासक जहांगीर की कैद से रिहा हुए थे।
5. विदेश में भी मनाई जाती है दिवाली
दिवाली का त्यौहार ना सिर्फ भारत के अलग-अलग राज्यों में बल्कि विदेश में भी मनाया जाता है। भारत के अलावा इंडोनेशिया , मलेशिया, फिजी, कनाडा और मॉरीशस जैसे देशों के लोग भी अपने-अपने स्टाइल में दिवाली मनाते हैं।
इसे भी पढ़ेंः Diwali Wishes 2022: अपने प्रियजनों को प्यार से कहें दिवाली मुबारक, भेजिए ये शुभकामनाएं और संदेश
तो ये थी दिवाली से जुड़ी कुछ दिलचस्प जानकारी। अगर आप किसी और पर्व की जानकारी लेना चाहते हैं तो कमेंट सेक्शन में सवाल करना भूलें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: ShutterStock, Jagran
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।