दिव्यांका के बेडरूम का वीडियो, अपने पति विवेक को ऐसे सिखाया सबक

दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने पति विवेक दहिया की हरकत से परेशान होकर उन्हें ऐसा सबक सिखाया कि वो अब कभी भी ऐसी हरकत दोबारा नहीं करेंगे। दिव्यांका और विवेक का रिश्ता बेहद ही खूबसूरत है, दोनों एक-दूसरे के लाइफ पार्तनर होने के साथ-साथ काफी अच्छे दोस्त भी हैं।
हसबैंड-वाइफ के रिस्ते में इससे ज्यादा खूबसूरत बात क्या हो सकती हैं कि वो दोनों एक-दूसरे को बेस्ट फ्रेंड भी हो। लंदन में घूमना हो या फिर दिव्यांका को उनकी फेवरेट कॉफी बनाकर पिलाना हो हर तरफ से दिव्यांका के पति उनका बेहद ख्याल रखते हैं लेकिन कभी-कभी ऐसी हरकतें करते हैं कि दिव्यांका को उन्हें सबक सिखाना पड़ता है।
तो चलिए आपको दिखाते हैं कैसे दिव्यांका ने अपने पति विवेक दहिया को सबक सिखाया।

दिव्यांका का इंस्टा का वीडियो
दरअसल दिव्यांका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दिव्यांका अपने पति विवेक के साथ बेडरूम में टीवी देख रही हैं लेकिन विवेक अपने फोन में इतने बीजी हैं कि दिव्यांका को अपने हाथों से ही उनको स्नैक्स खिलाना पड़ रहा है। ऐसे करते हुए दिव्यांका बोर हो जाती हैं और वो विवेक को सबक सिखाने का मन बनाती हैं। अचानक से फिंगर चिप्स के जगह दिव्यांका विवेक को तीखी मिर्च खिला देती हैं। जब विवेक मिर्च का स्वाद चखते हैं तो वो भाग खड़े होते हैं।
दिव्यांका ने ये फनी वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मेरे बिजी पति अपना मोबाइल नहीं छोड़ रहे हैं। ये प्रैंक उन्हे सबक सिखाने के लिए। #CouplePrankChallenge.”
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी अपने टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ के अलावा अपने इंस्टाग्राम वीडियोज से भी अपने फैंस को खूब एंटरटेन करती रहती हैं। फैंस को कभी एलियन डांस दिखाकर तो कभी डबस्मैश वीडियो बनाकर एंटरटेन कराने वाली दिव्यांका ने अब एक प्रैंक वीडियो शेयर किया जिसे उनके फैंस बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं। यहां आपको बता दें कि दिव्यांका की सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी फैन फॉलोविंग है। वह इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली टीवी एक्ट्रेस हैं। दिव्यांका का ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पिछले 20 घंटो में अबतक इस वीडियो को 9 लाख 20 हजार से ज्यादा दर्शक देख चुके हैं।
दिव्यांका और विवेक के दिलचस्प किस्सें
ऐसा नहीं है कि दिव्यांका त्रिपाठी ने विवेक दहिया के साथ पहली बार ऐसा वीडियो शेयर किया है बल्कि दिव्यांका और विवेक मस्ती मारते हुए बड़े ही दिलचस्प वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब इस वीडियो को ही देख लीजिए जिसमें विवेक और दिव्यांका मस्ती भरा डांस कर रहे हैं।
आप चाहें तो दिव्यांका से सीख सकती हैं कि कैसे अपने पति के साथ मस्ती की जा सकती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।