
दिव्यांका त्रिपाठी उन एक्ट्रेस्स में से एक हैं जो सोशल मीडिया अपनी सोच रखने से नहीं डरती हैं। इस वजह से कभी-कभी दिव्यांका के फैंस उनसे नाराज भी हो जाते हैं। दिव्यांका त्रिपाठी हमेशा ही यूजर्स के निशाने पर रहती हैं। ट्रोलर्स कभी उनके ड्रेसिंग सेन्स पर कमेंट करते हैं तो कभी दिव्यांका के फिगर पर लेकिन इस बार दिव्यांका अपनी वजह से यूर्जस के निशाने पर नहीं हैं बल्कि इसके पीछे की वजह एकता कपूर हैं।
दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों 'ये हैं मोहब्बतें' सीरियल में इशिता के लीड रोल में नजर आ रही हैं। हाल ही में दिव्यांका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। हमेशा की तरह इस बार भी दिव्यांका ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
My next #MustWatch!😍 These ladies are Soooooo good in the trailer! @ektaravikapoor

Image Courtesy: HerZindagi
इन दिनों कई सारे स्टार्स ने 'वीरे दी वेडिंग' फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं जिसे दिव्यांका ने भी शेयर किया है। ट्रेलर शेयर करते हुए दिव्यांका ने लिखा, “मेरी अगली फिल्म..जरूर देखें। इसमें सभी एक्ट्रेस्स बेहद खूबसूरत लग रही हैं।“ इस ट्रेलर को शेयर करने के कुछ देर बाद ही दिव्यांका को ट्रोल किया जाने लगा।
Read more: विवेक दहिया के अलावा इस जगह पर अपना दिल हार चुकी हैं दिव्यांका
बता दें कि 'वीरे दी वेडिंग' फिल्म को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है। एकता और दिव्यांका बेहद करीबी दोस्त हैं इसी वजह से दिव्यांका ने 'वीरे दी वेडिंग' फिल्म का ट्रेलर शेयर किया। दिव्यांका के वीडियो शेयर करने के बाद ही एक यूजर ने इस फिल्म का बायकॉट करने की बात कही जिसके बाद दिव्यांका एकता कपूर के बचाव में उतर आईं।
दिव्यांका ने यूजर को मुंहतोड़ जवाब देते हुए लिखा, “फिल्म की बजाय आपको बायकॉट ना कर दिया जाए?” दिव्यांका के इस जवाब से इतना तो तय है कि वह 'वीरे दी वेडिंग' फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इस फिल्म के ट्रेलर को खूब पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में लीड रोल में करीना कपूर खान, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा हैं। यह फिल्म 1 जून को रिलीज होगी। वैसे दिव्यांका त्रिपाठी के इस रिप्लाई के बाद यह तो तय है कि अब यूजर्स दिव्यांका को सोशल मीडिया पर बिना सोचे-समझे कमेंट नहीं करेंगे।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।