फेमस टीवी शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ की एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी आज अपना बर्थडे अपने पति विवेक दहिया के साथ पट्टाया में सेलिब्रेट कर रही हैं। उनके इंस्टाग्राम की हाल ही फोटो बता रही हैं कि वह अपने पति विवेक के साथ अपनी छुट्टियां खूब एंजॉय कर रही हैं।
यहां आपको बता दें कि दिव्यांका ने हाल ही में टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ से थोड़े टाइम के लिए ब्रेक लिया हुआ है। वैसे इस सीरियल में अभी उनकी मौत का सीन शूट किया गया है। छुट्टी से आने के बाद वह बिल्कुल नए अवतार में सीरियल में वापसी करेंगी।
पट्टाया में छुट्टियां मना रही दिव्यांका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ग्रुप फोटो भी शेयर की है जिसमें उनके साथ अदा खान, करण वाही, सलमान यूसुफ खान और उनके पति विवेक दहिया साथ में नजर आ रहे हैं। फिलहाल दिव्यांका त्रिपाठी के इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज्यादा followers हैं।
दिव्यांका अपने पति विवेद को थैंक्स बोलते हुए पट्टाया से ही अपने इंस्टाग्राम पर बेहद ही खूबसूरत फोटो अपडेट कर रही हैं।
इनके स्टाइल की हर कोई बातें करता है पर क्या आपको पता है कि दिव्यांका की travel diary भी कुछ कम नहीं। आप उनके इंस्टाग्राम की ये फोटो देख लीजिए जिसे देखने के बाद आप भी inspire होंगी उन्हीं की तरह अपनी travel diary को बेहद ही खूबसूरत बनाने के लिए। चलिए आपको दिखाते हैं दिव्यांका की travel diary के बेहद ही खूबसूरत पल।
यह विडियो भी देखें
Read More: इन 5 सेलेब्स ने इंडिया को बनाया अपना honeymoon डेस्टिनेशन
It's impossible not to be in love here... #AmalfiCoastExperience
जब न्यू इयर के टाइम पर दिव्यांका और विवेक लंदन गए थे तो उनके साथ कुछ अजीब किस्से हुए थे। एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में विवेक ने बताया था, “दिव्यांका vegetarian हैं और ज्यादतर वो लंदन में अपना फेवरेट veg burger ऑर्डर करती थीं जब भी मैं अपने लिए chilly lamb skewer ऑर्डर करता था। ऐसे में दिव्यांका मुझे घूर के देखती रहती थीं।"
साथ ही उन्होंने बताया कि लंदन के बारे में बताया कि यहां के plays बहुत ही शानदार होते हैं। खासतौर पर अल्लादिन और ग्रेट गैट्सबी। अगर आप लंदन में हैं तो कम से कम इन plays को तो देख ही लेना चाहिए। अगर आप म्यूज़ियम लवर हैं तो आपको विक्टोरिया अलबर्ट म्यूज़ियम जरूर घूमने जाना चाहिए। अगर आप कोई पार्टी, फंक्शन या बर्थडे सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो Shard आइए। यहां के फूड और लोकेशन्स वाकई बेहद खूबसूरत हैं। हमने एक साथ मिलकर खाने और घूमने के लिए कुछ खास जगहों की लिस्ट बनाई थी जिसमें ये सारे नाम शामिल थे। ड्रिंक्स के लिए हमने बेहद शानदार लिस्ट बनाई। इन सभी के बीच अगर आप शानदार डेट पर जाना चाहते हैं तो Shard इसके लिए शानदार जगह है। यहां फूड और सर्विस भी बहुत शानदार है। दिव्यांका को ये जगह बेहद पसंद आई थी। रात के वक्त ये जगह और भी खूबसूरत हो जाती है। अगर आप लंदन घूमना चाहती हैं तो इन जगहों को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल कर लें।
#Honeymoon #Boat #Breeze... A perfect recipe for #TitanicPose! How could we not do it!😉
Read More: ये हैं दिव्यंका-विवेक के कॉफी सीक्रेट्स
दिव्यांका और विवेक जब पेरिस गए थे तो उनके इस इंस्टाग्राम पोस्ट ने बता दिया था कि Paris को ऐसे ही नहीं ‘Romantic City’ कहा जाता है। फ्रांस की राजधानी पेरिस दुनिया भर के टूरिस्ट्स के लिए किसी सपने जैसी है। हर साल डेढ़ करोड़ से भी अधिक लोग प्रेम की नगरी पेरिस को देखने पहुंचते हैं।
हिमालय से ऑस्ट्रेलिया हो या फिर अपने co stars के साथ शूटिंग के लिए किसी लोकेशन पर जाना हो..दिव्यांका की travel diary इंस्टा पर बेहद ही खूबसूरत नजर आती है और साथ ही हमें inspire करती है अपनी travel diary इतनी खूबसूरत बनाने के लिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।