herzindagi
divyanka tripathi instagram

दिव्यांका त्रिपाठी ने दिया करारा जवाब जिस यूजर ने किया उनकी बॉडी पर भद्दा कमेंट

टेलीविजन का जाना माना नाम दिव्यांका त्रिपाठी जहां एक तरफ अपने यूजर्स को प्यार भरे कमेंट के साथ रिप्लाई करती हैं वहीं दूसरी तरफ यूजर्स के भद्दें कमेंट्स करने पर उन्हें मुंह तोड़ जवाब देना भी जानती हैं।
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-04-16, 12:29 IST

टेलीविजन का जाना माना नाम दिव्यांका त्रिपाठी जहां एक तरफ अपने यूजर्स को प्यार भरे कमेंट के साथ रिप्लाई करती हैं वहीं दूसरी तरफ यूजर्स के भद्दें कमेंट्स करने पर उन्हें मुंह तोड़ जवाब देना भी जानती हैं या फिर यह कहें कि दिव्यांका  अपने हेटर्स से निपटना अच्छी तरह से जानती हैं।

हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने पति विवेक दहिया के साथ अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की जिस पर कुछ यूजर्स ने भद्दे कॉमेंट्स करने शुरू कर दिए। फोटो में दिव्यांका ने ब्लू कलर का कुर्ता पहना हुआ है और उन्हें कपड़ों को लेकर ट्रोल किया गया। इतना ही नहीं उन्हें डीसेंट कपड़े पहनने की सलाह भी दी गई। दिव्यांका ने कॉमेंट करने वाले को ब्लॉक करने के बजाय मुंह तोड़ जवाब दिया।  

दिव्यांका का करारा जवाब 

divyanka tripathi instagram inside

दिव्यांका ने यूजर के भद्दे कमेंट का करारा जवाब देते हुए लिखा, “मैं अपने आप पर गर्व महसूस करती हूं और किसी भी महिला को ऐसा ही करना चाहिए। भगवान ने मुझे ऐसा किसी वजह से ही बनाया होगा ऐसे में मैं अपने फिगर को लेकर क्यों शर्मिंदगी महसूस करूं। हमारा देश प्रगतिशील है इस तरह की भाषा दिखाती है आप कहां है।“ 

ऐसा पहली बार नहीं है कि दिव्यांका को इस तरह के कमेंट्स सुनने को मिले हो। इससे पहले भी दिव्यांका को इस तरह के भद्दे कमेंट्स का सामना करना पड़ा है। दिव्यांका के अलावा मंदिरा बेदी भी बॉडी को लेकर ट्रोल की जाती रही हैं। यहां आपको बता दें कि दिव्यांका ने अपने टीवी करियर की शुरुआत 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' सीरियल से की थी। इस सीरियल ने ना केवल उन्हें पहचान दिलाई बल्कि लोगों के घर का अहम हिस्सा बनने में भी कामयाब रहीं। इसके बाद 'ये हैं मोहब्बतें' सीरियल से दिव्यांका टीवी की बेस्ट बहुओं की लिस्ट में टॉप पर आ गईं। 

Read more: विवेक दहिया के अलावा इस जगह पर अपना दिल हार चुकी हैं दिव्यांका

divyanka tripathi instagram inside

टीवी की कई बहुओं को पीछे छोड़ा दिव्यांका ने 

divyanka tripathi instagram inside

स्टार प्लस के शो से 'ये हैं मोहब्बतें' के इशिता भल्ला के किरदार से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की सबसे पसंदीदा बहू हैं। टीवी के पर्दे से निकलकर दिव्यांका अब सोशल मीडिया पर भी अपनी पकड़ मजबूत कर रही हैं। दिव्यांका इंडिया की पहली ऐसी टीवी एक्ट्रेस बनी हैं जिनके इंस्टाग्राम पर 7 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। यहां आपको बता दें दिव्यांका ने कई टीवी स्टार्स को पीछे छोड़ दिया है। दिव्यांका त्रिपाठी के बारे में एक खास बात और है कि उन्हें ट्रेवल करना बहुत पसंद है और उसकी फोटो वो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं और उनके फैंस उनकी इन फोटो को बहुत पसंद करते हैं। 

यह विडियो भी देखें

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।