herzindagi
dev diwali puja vidhi 2024 or samagri

Dev Diwali Puja Vidhi 2024: देव दिवाली के दिन इस विधि से करें पूजा, जानें सामग्री और मंत्र

Dev Diwali 2024 ki Puja Kaise Kare: कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध किया था जिसके बाद सभी देवी-देवताओं ने प्रसन्न होकर भगवान शिव की आराधना के समय संपूर्ण काशी को दीपों से सजा दिया था। इसी के बाद कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दिवाली मनाने की शुरुआत हुई। 
Editorial
Updated:- 2024-11-15, 09:00 IST

कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दिवाली का पर्व मनाया जाता है, जिसमें विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा का महत्व होता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध किया था। उनकी विजय से प्रसन्न होकर सभी देवी-देवताओं ने संपूर्ण काशी को दीपों से सजाकर भगवान शिव की आराधना की।

इसी दिन के बाद से कार्तिक पूर्णिमा को देव दिवाली मनाने की परंपरा आरंभ हुई। देव दिवाली को कई स्थानों पर दिवाली के पर्व से भी ज्यादा महत्व दिया जाता है क्योंकि आज भी इस दिन काशी नगरी में सभी देवतागण पधारते हैं और धरती पर दीपक जलाते हैं। आइए ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जानते हैं कि देव दिवाली की पूजा विधि, सामग्री, और इस अवसर पर कौन से मंत्रों का जाप करना चाहिए।

देव दिवाली 2024 की पूजा सामग्री

kaise kare dev diwali ki puja

देव दिवाली के दिन पूजा की सामग्री में गंगाजल, भगवान शिव की फोटो या फिर प्रतिमा, लाल या सफेद वस्त्र, चौकी, घी, दूध, दही, खांड, शहद, सफेद चंदन, बेलपत्र, भांग, धतूरा, सफेद पुष्प और माला, मिष्ठान, आरती की किताब आदि चीजें शामिल करें।

यह भी पढ़ें: Dev Diwali 2024: देव दिवाली के दिन घर में क्या नहीं रखना चाहिए?

देव दिवाली 2024 की पूजा विधि

देव दिवाली के दिन सुबह जल्दी उठकर गंगा में स्नान करें। गंगा में स्नान संभव नहीं तो घर पर नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। इसके बाद भगवान शिव का ध्यान करते हुए उनकी प्रतिमा को चौकी पर लाल सफेद वस्त्र बिछाकर स्थापित करें।

इसके बाद भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक करें। भगवान शिव को पंचामृत से भी स्नान करा सकते हैं। इसके बाद भगवान शिव को सफेद चंदन लगाएं। बेलपत्र, भांग, धतूरा, सफेद पुष्प, मिष्ठान आदि चढ़ाएं। भगवान शिव के मंत्रों का अखंड जाप करें।

देव दिवाली पर भगवान शिव के पंचाक्षर मंत्र 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करना श्रेष्ठ माना जाता है। इसके अलावा, भगवान शिव की स्तुति गाएं। भगवान शिव को खीर या फिर किसी भी सफेद मिष्ठान का भोग लगाएं। फिर भगवान शिव की परिवार संग आरती गाएं।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें: Dev Diwali 2024: देव दिवाली के दिन क्या दान करना चाहिए?

देव दिवाली 2024 के पूजा मंत्र

kya hai dev diwali ki puja samagri

देव ड़ाली के दिन भगवान शिव के पंचाक्षर मंत्र के अलावा जिस मंत्र का जाप करने से भगवान शिव का विशेष आशीर्वाद मिलता है, वह मंत्र है: ॐ तत्पुरुषाय विद्महे, महादेवाय धीमहि, तन्नो रूद्र प्रचोदयात्। देव दिवाली पर इस मंत्र के जाप से जीवन के संकट दूर होते हैं।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से देव दिवाली की पूजा विधि, सामग्री और मंत्र के बारे में जान सकते हैं।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

FAQ
देव दीपावली के दिन क्या करना चाहिए?
इस दिन गंगा के तट पर विशेष रूप से दीपदान करना शुभ माना जाता है और इस दिन उपवास रखने से शुभ फल मिलते हैं। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।