Om Namah shivay Mantra Japne Se Kya Hota Hai: हिन्दू धर्म में मंत्रोच्चार का बहुत महत्व माना गया है। सनातन परंपरा में जितने भी मंत्र हैं उन सभी का न सिर्फ अपना एक माहत्व है बल्कि उन सभी से मिलने वाले कई लाभ भी हैं। इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आज हम जानेंगे कि रोजाना 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करने से कौन से लाभ मिलते हैं और क्या है इस मंत्र जाप का महत्व।
भगवान शिव के इस मंत्र को पंचाक्षर मंत्र भी कहते हैं। शास्त्रों के अनुसार, इस मंत्र में पंच तत्व समाहित हैं। ऐसा माना जाता है कि इस मंत्र के प्रथम अक्षर 'ॐ' से ही सूर्य का निर्माण हुआ है। साथ ही, ॐ अक्षर भगवान शिव का प्रिय भी है।
यह भी पढ़ें: Mantra Significance: इन मंत्रों को लिखकर जपने से मिलते हैं कई लाभ, जानें नियम
ऐसे में जब हम ॐ कहते हैं तो उससे भगवान शिव के साथ-साथ सूर्य की भी आराधना हो जाती है। वहीं, नमः शिवाय का अर्थ है भगवान शिव के चरणों में नमन और खुद का समर्पण। इसलिए हमें रोजाना इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
ॐ नमः शिवाय मंत्र जपने से व्यक्ति में तेज उत्पन्न होता है। व्यक्ति का व्यवहार और उसका व्यक्तितिव तेजस्वी और आकर्षक बनता है। जो भी व्यक्ति ॐ नमः शिवाय मंत्र का जपा करता है उसके जीवन के सभी संकट दूर हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें: मंत्रोच्चारण करते समय इन नियमों का रखें ध्यान
ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करने से भगवान शिव शम्बू की कृपा बनी रेजति है औए उनका सानिध्य प्राप्त होता है। भगवान शिव स्वयं उस व्यक्ति की हर नकारात्मकता से रक्षा करते हैं और उसके जीवन में खुशियां लेकर आते हैं।
यह विडियो भी देखें
ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करने से भगवान शिव के साथ-साथ सूर्य देव की कृपा भी होती है। सूर्य का आशीर्वाद मिलता है। सूर्य देव नव ग्रहों के राजा माने जाते हैं। ऐसे में सिर्फ सूर्य के शांत होने से अन्य सभी ग्रह भी शांत हो जाते हैं।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जाना सकते हैं कि रोजाना नियमित रूप से ॐ नमः शिवाय मंत्र जपने के क्या लाभ हैं और उसका क्या महत्व है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: shutterstock, freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।