दीपिका पादुकोण से लेकर ऐश्वर्या राय तक, इन एक्ट्रेसेस ने फिल्मों में पहना था भारी-भरकम कॉस्टयूम

फिल्मों में एक्ट्रेसेस के लंहगों को देखकर ना जाने कितनी लड़कियां वैसे ही लहंगे के लिए डिमांड करती हैं। यही नहीं मार्केट में उनके लहंगे या फिर कॉस्ट्यूम काफी ट्रेंड में रहते हैं। आम जिंदगी में एक्ट्रेस अपनी पसंदीदा एक्ट्रेसेस के आउटफिट को अक्सर कॉपी करते नजर आती हैं। खूब पैसे खर्च करने के साथ-साथ उनकी तरह लुक भी रखना पसंद करती हैं। लेकिन इन कॉस्टयूम के बारे में सबसे अहम बात यह है कि महंगे होने के साथ-साथ बहुत हैवी भी होते हैं।
इतने हैवी लहंगे या फिर आउटफिट को पूरी शादी में पहनना किसी मुश्किल टास्क से कम नहीं होगा। तो आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी ऐक्ट्रेसेस ने इतने भारी-भरकम आउटफिट को पहन कर परफॉर्मेंस दी है।
माधुरी दीक्षित
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित फिल्मों में अपने एक्टिंग और अदाओं से तो लोगों का दिल हमेशा जीतती रहीं हैं। लेकिन इसके अलावा फिल्मों में उनके आउटफिट्स भी हमेशा चर्चा का विषय रहे हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' के 'काहे छेड़ छेड़ मोहे' गाने में माधुरी ने बेहतरीन डांस किया था। लेकिन इस गाने में उन्होंने जो लहंगा पहना था उसका वजन 30 किलोग्राम था।
करीना कपूर खान
फिल्मों में अपने लाजवाब फैशन सेंस और खूबसूरती के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। फैशन दीवा माने जाने वाली करीना कपूर खान अपने डिजाइनर आउटफिट्स के लिए लड़कियों के बीच काफी पॉपुलर रहीं हैं। फिल्म 'की एंड का' के एक गाने में उन्होंने मनीष मल्होत्रा के द्वारा डिजाइन किया गया 32 किलोग्राम वजन का लहंगा पहना था। इस लहंगे में करीना कपूर बेहद खूबसूरत लगीं थीं।
अनुष्का शर्मा
ऐक्ट्रेस के तौर पर अपने करीयर की शुरुआत करने वाली अनुष्का शर्मा आज के वक्त में एक सफल फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। अनुष्का ने अपने फिल्मी करियर में अपने लुक्स के साथ काफी एक्सपेरिमेंट्स किए हैं। फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' का गाना 'चन्ना मेरेया मेरेया' लड़के-लड़कियों की बीच काफी पॉपुलर हुआ था। अनुष्का ने इस गाने में जो लहंगा पहना था उसका वजन तकरीबन 17 किलोग्राम था।
दीपिका पादुकोण
शाहरुख खान के साथ अपने फिल्मी सफर की शुरुआत करने वाली खूबसूरत ऐक्ट्रेस को हर कोई पसंद करता है। दीपिका पादुकोण फिल्मों में जो भी कॉस्ट्यूम पहन लें वो ट्रेंड लड़कियों के बीच बहुत जल्दी पॉपुलर हो जाता है। संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'गोलियों की रासलीला रामलीला' में दीपिका ने 30 किलोग्राम वजन का लहंगा पहना था। वहीं साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में दीपिका ने 20 किलोग्राम वजनी लहंगा पहना था। इसके अलावा उन्होंने फिल्म पद्मावत में 30 किलों का लहंगा पहनकर डांस किया था।
इसे भी पढ़ें: वरुण धवन से लेकर आलिया भट्ट तक, ये सितारे अगले साल लें सकते हैं सात फेरे
ऐश्वर्या राय बच्चन
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन का फिल्मी सफर काफी शानदार रहा है। फिल्म 'जोधा अकबर' में ऐश्वर्या ने रानी जोधाबाई का किरदार निभाया था। इस किरदार को निभाने के लिए उन्होंने 200 किलोग्राम सोने के गहनों के साथ-साथ तकरीबन 22 किलोग्राम वजन का लहंगा भी पहना था। इस किरदार में ऐश्वर्या बहुत खूबसूरत लगीं थीं।
इसे भी पढ़ें: Celeb House Name: इन 5 बॉलीवुड स्टार्स के बंगलों के हैं अनोखे नाम, जानें क्या है इनसे जुड़ी रोचक कहानी
श्रीदेवी
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस भले ही अब हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी अदायगी को आज भी लोग खूब पसंद करते हैं। बता दें कि श्रीदेवी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ विलेन के रूप में भी नजर आ चुकी हैं। साउथ की फिल्म पुली में विलेन के रोल में नजर आईं थी। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग ही नहीं कॉस्ट्यूम ने भी लोगों को आकर्षित किया था। मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन ये ड्रेस 28 किलो की थी।
यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिदंगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।