Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:41 AM IST

Celeb House Name: इन 5 बॉलीवुड स्‍टार्स के बंगलों के हैं अनोखे नाम, जानें क्‍या है इनसे जुड़ी रोचक कहानी

आर्टिकल पढ़ें और जानें अपने फेवरेट एक्‍टर्स के घरों के नाम के पीछे छुपी रोचक कहानी। 
Updated:- 2020-12-15, 16:41 IST
celeb house name

नाम किसी भी व्‍यक्ति की सबसे पहली पहचान होता है। मगर कुछ लोग अपने घरों के भी नाम भी रखते हैं। हालांकि, यह कोई नया ट्रेंड नहीं है बल्कि काफी पुराने समय से लोग ऐसा करते चले आ रहे हैं। कोई अपने घर के बड़े-बुजुर्ग लोगों के नाम पर अपने घर का नाम रखता है तो कोई विशेष घटना को याद रखते हुए अपने घर को नाम देता है। 

हर घर के नाम से जुड़ी एक रोचक कहानी होती है। बॉलीवुड में भी कुछ ऐसे सितारे हैं, जिन्‍होंने अपेन आशियाने के अनोखे नाम रखे हैं। आज हम आपको इन्‍हीं सितारों के घरों के नाम के पीछे छुपी रोचक कहानी सुनाएंगे- 

shtrughan sinha house

शत्रुघन सिन्‍हा - रामायण 

मुंबई में बॉलीवुड एक्‍टर शत्रुघन सिन्‍हा का आलीशान बंगला है। इस बंगले को 'रामायण' के नाम से जाना जाता है। मुंबई के 9वीं रोड, जेवीपीडी स्‍कीम स्थित बंगले में शत्रुघन सिन्‍हा अपनी वाइफ पूनम सिन्‍हा, बेटे लव और कुश और बेटी सोनाक्षी सिन्‍हा के साथ रहते हैं। शत्रुघन सिन्‍हा के घर का नाम 'रामायण' क्‍यों है, इस बारे में सोनाक्षी सिन्‍हा ने एक मीडिया हाउस को दिए पुराने इंटरव्‍यू में बताया था। उन्‍होंने कहा था, 'मेरे पिता के 3 और भाई हैं और जो सबसे बड़े हैं उनका नाम राम, उसके बाद भरत और लक्षमण और फिर मेरे पिता शत्रुघन हैं। मेरे भाईयों का नाम भी लव और कुश है। मैं और मेरी मां ही घर के दो ऐसे सदस्‍य हैं, जिनके नाम रामायण के पात्रों से नहीं मिलते। घर के सभी सदस्‍यों के नाम हिंदू ग्रंथ 'रामायण' से जुड़े होने के कारण ही घर का नाम भी 'रामायण' रखा गया।'

इसे जरूर पढ़ें: फैन ने पूछा 'मन्‍नत में रहने का किराया' शाहरुख ने दिया ये जवाब

 srk house

शाहरुख खान- मन्‍नत 

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के बंगले का नाम 'मन्‍नत' है। अंदर और बाहर दोनों ही तरफ से यह घर किसी महल की तरह नजर आता है। इस घर को शाहरुख खान ने वर्ष 2001 में 13 करोड़ में खरीदा था। इस घर को बनवाने में शाहरुख को 4 साल लग गए थे। वैसे शाहरुख खान के घर से पहले यह एक हेरीटेज स्‍ट्रक्‍चर में बना हुआ घर था, जिसे वर्ष 1920 में बनवाया गया था। शाहरुख की फिल्‍म 'यस बॉस' के एक गीत 'बस इतना सा ख्‍वाब है' की शूटिंग भी इस घर के सामने हुई थी। तब ही शाहरुख ने इस बात को ठान लिया था कि वह अपनी वाइफ गौरी को जन्‍मदिन पर यह घर तोहफे में देंगे। उस दौरान गौरी प्रेग्‍नेंट थीं और इसलिए शाहरुख ने तय किया था कि अगर उन्‍हें बेटी हुई तो वह उसका नाम मन्‍नत या सुहाना रखेंगे और बाद में जब बेटी का जन्‍म हुआ तो शाहरुख ने उसका नाम मन्‍नत की जगह सुहाना रखा क्‍योंकि यह नाम उन्‍हें ज्‍यादा यूनीक लगा था, वहीं अपने बंगले का नाम उन्‍होंने मन्‍नत रख दिया था।  

ajay devgan house

अजय देवगन- शिव शक्ति 

मंबई शहर के जूहू इलाके में बहुत से बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के घर हैं। इन्‍हीं में से एक हैं अजय देवगन। बॉलीवुड के बेहतरीन एक्‍टर अजय देवगन का जूहू में आलीशान बंगला है, जहां वह अपनी वाइफ काजोल, बेटी नायशा और बेटे युग के साथ रहते हैं। अजय देवगन के आलीशान घर का नाम 'शिव शक्ति' है। आपको बता दें कि अजय देवगन भगवान शिव के भक्‍त हैं और उन्‍होंने अपने सीने में भी भगवान शिव का बहुत बड़ा टैटू बनवा रखा है। शायद भगवान शिव के प्रति उनकी आस्‍था ने ही उन्‍हें अपने बंगले का नाम 'शिव शक्ति' रखने के लिए प्रेरित किया है। 

amitabh house

अमिताभ बच्‍चन- प्रतीक्षा 

महानायक अमिताभ ने अपने बंगले प्रतीक्षा से जुड़ी कुछ रोचक बातें अपने ब्‍लॉग में बताई हैं। उनहोंने बताया , ' वर्ष 1976 में मेरी पीढ़ी के इस पहले घर में जब मैंने बाबू जी और मां जी को रहने के लिए बुलाया तो उन्‍होंने इसका नाम 'प्रतीक्षा' रखा था। यह नाम बाबू जी के द्वारा लिखी एक रचना से मिला था।' आपको बता दें कि इस घर में अमिताभ बच्‍चन ने जीवन के बहुत से खुशनुमा पलों को जिया है। अमिताभ के बेटे एवं एक्‍टर अभिषेक बच्‍चन की शादी भी इसी घर के लॉन में हुई थी।

मगर अमिताभ ने इसी घर में बुरा वक्‍त भी देखा है।जीवन में लगातार सफलता मिलने के बाद एक वक्‍त ऐसा भी आया था, जब अमिताभ को असफलता मिलने लगी थी। अमिताभ बच्‍चन की प्रोडक्‍शन कंपनी एबीसीएल ने जहां उन्‍हें बहुत लाभ पहुंचाया था, वहीं इसी प्रोडक्‍शन कंपनी की वजह से उन्‍हें बड़ा नुकसान भी झेलना पड़ा था। वर्ष 1999 के आते-आते अमिताभ बैंक करप्‍ट हो चुके थे और नौबत यह आ चुकी थी कि उन्‍हें अपने घर 'प्रतीक्षा' को बेचने का फैसला लेना पड़ा। इस बात का दुख अमिताभ को आज तक है। मगर फिल्‍म 'मोहब्‍बतें' में मिली सफलता के बाद अमिताभ की किस्‍मत एक बार फिर चमक उठी और वह अपने आशियाने को बिकने से बचाने में कामयाब रहे।  

इसे जरूर पढ़ें: इस 43 साल पुराने गुलमोहर के पेड़ के पास लिए थे ऐश्‍वर्या-अभिषेक ने शादी के फेरे, अमिताभ ने शेयर की यादें

rajesh khanna house

राजेश खन्‍ना- आशीर्वाद 

बॉलीवुड के सुपरस्‍टार रहे राजेश खन्‍ना का मुंबई के बांद्रा की कार्टर रोड पर आलीशान बंगला हुआ करता था। हालांकि, अब न तो राजेश खन्‍ना रहे और न ही उनका बंगला बचा है। मगर जब राजेश खन्‍ना थे तब उन्‍होंने अपने बंगले का नाम आशीर्वाद रखा था। दरअसल, इससे जुड़ी एक रोचक कहानी है। राजेश खन्‍ना ने वर्ष 1970 में यह घर हिंदी सिनेमा के जुबली कुमार कहे जाने वाले एक्‍टर राजेंद्र कुमार से 3 लाख रुपए में खरीदा था। उस समय मंबई में केवल दो ही आलीशान बंगले हुआ करते थे, जो सी-फेसिंग थे। राजेंद्र कुमार ने आर्थिक स्थिति के खराब होने पर अपना घर राजेश खन्‍ना को बेच दिया था। इस बंगले में शिफ्ट होते ही राजेश खन्‍ना की लगातार 15 फिल्‍में हिट हुईं। अपनी फिल्‍म 'आशीर्वाद' के हिट होने पर राजेश खन्‍ना ने अपने घर का नाम 'आशीर्वाद' रखा था। हालांकि, वर्ष 2012 में राजेश खन्‍ना की डेथ के बाद यह घर उनकी वाइफ डिंपल कपाड़िया ने 90 करोड़ रुपय में बेच दिया था। अब इस घर के नए मालिक कारोबारी शक्ति शेट्टी हैं। 

 

यह आर्टिकल आपको अच्‍छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिदंगी से। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।