Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:31 AM IST

वरुण धवन से लेकर आलिया भट्ट तक, ये सितारे अगले साल लें सकते हैं सात फेरे

साल 2020 में कई सेलिब्रिटी अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। वहीं अगले साल किन-किन स्टार्स के घर शहनाई बज सकती हैं, आइए जानते हैं।
Updated:- 2020-12-14, 14:34 IST
bollywood celebs

इस साल लोगों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। कई ऐसे स्टार्स हैं, जिन्होंने अपनी शादी की तारीख आगे बढ़ा दी। हालांकि कई ऐसे स्टार्स भी हैं जो साल के आखिरी महीने में शादी के बंधन में बंध गए हैं। वहीं कुछ स्टार्स अगले साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इस लिस्ट में रणबीर कपूर, अर्जुन कपूर जैसे कई स्टार्स शामिल हैं। ये स्टार्स अक्सर अपनी पार्टनर के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं और सोशल मीडिया के जरिये रिलेशनशिप गोल देते नजर आते हैं।

  • अली फजल और ऋचा चड्ढा

 ali fazal and richa

बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में से एक हैं, अली फजल और ऋचा चड्ढा। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आते हैं और एक साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। स्टार कपल इस साल शादी के बंधन में बंधने वाले थे, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से अगले साल शादी करने का फैसला किया है। हालांकि दोनों स्टार्स ने अभी तक शादी की तारीख का खुलासा नहीं किया है। वहीं दोनों का वेडिंग फंक्शन मुंबई, लखनऊ या फिर दिल्ली में होने की संभावना है।

  • रणबीर कपूर और आलिया भट्ट

ranbir and alia

रणबीर कपूर बॉलीवुड के मोस्ट एजिलिबल बैचलर हैं, एक्टर अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। आलिया भट्ट के साथ उनकी जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं। माना जा रहा है कि रणबीर और आलिया अगले साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। वहीं दोनों की फैमिली को भी अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। ऐसी अफवाहें सामने आई थी कि आलिया और रणबीर इस साल शादी करने वाले थे, लेकिन पिता ऋषि कपूर के निधन के बाद उन्होंने अपना फैसला बदल दिया था।

सूत्रों की माने तो रणबीर और आलिया अगले साल तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर सकते हैं। बता दें कि आलिया और रणबीर ने पहली बार अपने रिलेशन को पब्लिक सोनम कपूर की शादी के दौरान किया था। वहीं महेश भट्ट ने दोनों के रिश्ते को लेकर कहा था कि ''हां दोनों प्यार में है। मुझे रणबीर कपूर पसंद है, वह एक अच्छा लड़का है। वह अपने रिश्ते में क्या करना चाहते हैं यह उन्हें सोचने दें।''

  • सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल

sushmita and rohman

सुष्मिता सेन पर्दे से भले ही दूर हैं, लेकिन एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ और फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। सुष्मिता इन दिनों रोहमन शॉल के साथ रिलेशनशिप में है, दोनों दो साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं। उनकी परफेक्ट कैमिस्ट्री देख फैंस भी चाहते हैं कि सुष्मिता और रोहमन शादी के बंधन में बंध जाए, लेकिन लगता है कि इसमें अभी समय है। वहीं हाल ही में इंस्टाग्राम लाइव के दौरान जब रोहमन से सवाल किया गया कि आप दोनों शादी कब करने वाले हैं, इसपर उन्होंने कहा कि पूछ के बताते हैं। वहीं सुष्मिता सेन ने बताया कि हम पड़ोसी से पूछ के बताते हैं।

इसे भी पढ़ें:कोरियोग्राफर पुनीत पाठक ने निधि सिंह के साथ लिए सात फेरे

 

  • मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर

arjun and malaika

पिछले साल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। इस साल ऐसी कई अफवाहें सामने आई थीं, जिसमें कहा जा रहा था कि दोनों इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि ऐसा भी कहा जा रहा था, कि दोनों इस साल शादी करने वाले थे, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इसे आगे बढ़ा दिया गया। वहीं जब अर्जुन कपूर से शादी के प्लान को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के बीच शादी संभव नहीं है। ऐसे में जब शादी करेंगे मीडिया को इस बारे में जानकारी जरूर होगी।

इसे भी पढ़ें: हेमा मालिनी से लेकर करीना कपूर तक, इन एक्ट्रेसेस ने प्रेग्नेंसी में कम्प्लीट की अपनी फिल्में

  • वरुण धवन और नताशा दलाल

varun and natasha

नताशा दलाल और वरुण धवन की शादी की खबरें काफी दिनों से चर्चा में है। दोनों की फैमिली ने वरुण और नताशा की शादी को अगले साल के लिए पोस्टपोन्ड कर दिया है। सूत्रों की माने तो अगले साल शादी का फैसला दोनों के परिवारों ने मिलकर लिया है। अपने रिलेशनशिप को लेकर वरुण शुरू से ही काफी ओपन रहे हैं। दोनों की कैमिस्ट्री खूब पसंद की जाती है, वहीं वरुण 'कॉफी विथ करण' के शो में नताशा के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात करते नजर आए थे। उन्होंने ने कहा ''शादी के बाद हम दोनों हर मामले में एक होंगे लेकिन इसके अलावा उनका अपना भी एक व्यक्तित्व है, उसकी अपनी एक आवाज है जो कि काफी मजबूत है। वो जो भी करना चाहेंगी या फिर अपनी जिंदगी में जो कुछ पाना चाहती हैं मैं हमेशा उन्हें सपोर्ट करूंगा।''

 

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरीज को पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।