Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:04 AM IST

धतूरा फूल से इस तरह घर पर बनाएं कीड़ों को मारने वाला नेचुरल कीटनाशक स्प्रे

अगर आप नेचुरल कीटनाशक स्प्रे बनाना चाहते हैं, तो धतूरा फूल के इस्तेमाल से कुछ ही देर में बना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।  
Updated:- 2021-07-22, 16:40 IST
know datura flower insect spray

घर से लेकर गार्डन तक के कीड़े को भगाने के लिए कई फूलों का इस्तेमाल होता है। जैसे-गेंदा का फूल, कमल का फूल आदि। इन्हीं फूलों में से एक है धतूरा का फूल। ये फूल देखने में बेहद ही खूबसूरत लगता है। इसके अलावा पूजा-पाठ में भी इसका बहुत महत्व होता है। खासकर इस फूल को भगवान शिव को चढ़ाया जाता है। लेकिन, अगर आपसे ये सवाल किया जाए कि क्या आपने कभी धतूरा फूल की मदद से एक नेचुरल कीटनाशक स्प्रे तैयार किया है? अगर नहीं, तो आज इस लेख में हम आपको धतूरा फूल से तैयार एक प्राकृतिक स्प्रे बनाने और उसके इस्तेमाल के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्प्रे से कीड़े भी भाग जाएंगे और कोई नुकसान भी नहीं पहुंचेगा, तो आइए जानते हैं।

गार्डन और घर से कीड़े-मकोड़ें भगाए

know datura flower natural insect spray

पौधे या घर से कीड़े-मकोड़ें भगाने के लिए कई लोग कई तरह के कीटनाशक स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं। बाज़ार से खरीदे कीटनाशक स्प्रे से कीड़े भागते तो नहीं है, पौधे ज़रूर मर जाते हैं। कई बार घर में से भी कीड़े नहीं भागते हैं। ऐसे में धतूरा के फूल से तैयार प्राकृतिक स्प्रे के छिड़काव से घर और पौधे से कीड़े भी भाग जाएंगे कोई नुकसान भी नहीं पहुंचेगा। इस फूल से तैयार स्प्रे की तीखी गंध से कीड़े-मकोड़ें चंद मिनटों में भाग खड़े होते हैं।

इस तरह बनाएं धतूरा के फूलों से नेचुरल स्प्रे

datura flower insect spray

अन्य दिनों के मुकाबले बरसात के मौसम में मच्छर, शतावरी भृंग, मक्खियां आदि कीड़ों से परेशान रहते हैं, तो इन कीटों को भगाने के लिए स्प्रे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस स्प्रे का छिड़काव बाथरूम, किचन और स्टोर रूम आदि जगहों पर करके आसानी से कीटों को भगा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:बारिश के मौसम में कांटेदार इल्लियों से ऐसे पाएं छुटकारा, आजमाएं ये आसान उपाय

इन चीजों की ज़रूरत पड़ेगी

datura flower natural insect spray tips

  • धतूरा का फूल- 6-7
  • बेकिंग सोडा-2 चम्मच
  • स्प्रे बोतल-1
  • पानी-1 लीटर
  • नीम का तेल-2 चम्मच
  • हाइड्रोजन पेरॉक्साइड लिक्विड-2 चम्मच (ऑप्शनल)

बनाने का तरीका

how make datura flower natural insect spray

  • सबसे पहले आप मिक्सर में एक दो कप पानी के साथ धतूरा फूल को डालकर अच्छे से पीस लें।
  • अब इस पेस्ट को छानकर स्प्रे बोतल में भर लें और इसमें नीम का तेल, बेकिंग सोडा और पानी डाल लें।
  • स्प्रे बोतल में सामग्री डालने के बाद चार से पांच मिनट के लिए बोतल को अच्छे से हिला-डुला लें ताकि सभी मिश्रण अच्छे से मिल जाए।
  • आप चाहें तो इस मिश्रण में हाइड्रोजन पेरॉक्साइड लिक्विड को भी डाल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:घर पर आने वाले बड़े चींटों से कैसे छुटकारा पाएं? जानें

उपयोग करने का तरीका

  • तैयार धतूरा कीटनाशक स्प्रे का घर के सभी हिस्सों में इसका छिड़काव कर दें। इसकी तेज गंध से कीड़े कभी भी नहीं घर में आएंगे।
  • इस स्प्रे का छिड़काव पौधों के पत्तों और फूलों पर भी कर दें। इससे कीड़े कभी भी पौधे पर नहीं लगेंगे।
  • किचन की अलमारी में मौजूद छोटे-छोटे कीड़े-मकोड़ें भाग भी इसके इस्तेमाल से भाग खड़े होंगें।
  • इस स्प्रे का इस्तेमाल बरसाती कीड़े-मकोड़ों को भगानेके लिए भी कर सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: (@freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।