
वास्तु शास्त्र के मुताबिक रंगों को परखना बहुत जरूरी है। क्योंकि रंगों का प्रभाव सीधे जातक के जीवन से जुड़ा होता है। कुछ रंग लोगों के जीवन में शुभ प्रभाव लेकर आते हैं। जिससे व्यक्ति का जीवन संतुलित बना रहता है। अगर आपने घर की दीवार पर गलत रंगों का इस्तेमाल किया है, तो इससे व्यक्ति के स्वास्थ्य, ऊर्जा पर उसका असर पड़ता है।
रंगों का संबंध ग्रहों से होता है। इसलिए जब भी आप घर की दीवार पर रंग लगवाने की सोच रहे हैं, तो रंगों को सही ढंग से चुनें। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं, कि घर की दीवार पर कौन से रंगों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

घर की दीवारों पर रंग चुनते समय इस बात का ध्यान रखें कि हल्के रंगों का प्रयोग न करें। जैसे कि सफेद रंग, क्रीम रंग, सुनहरा रंग, भूरा रंग, ग्रे रंग और काला रंग का प्रयोग करने से बचें। क्योंकि ये सभी रंग राहु, मंगल, शनि और सूर्य का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए इन रंगों को घर की दीवारों पर लगाने से परहेज करें।
इसे जरूर पढ़ें - Vastu Tips: ये शुभ रंग लाएंगे आपके घर में सुख-समृद्धि और सेहत

बाथरूम की दीवार पर गहरा नीला, भूरा और काला रंग लगाने से बचना चाहिए। क्योंकि यह स्थान राहु ग्रह का माना जाता है और घर की सकारात्मक ऊर्जा को राहु (राहु ग्रह मजबूत) बहुत प्रभावित करता है।
वास्तु के हिसाब से घर के बेडरूम (बेडरूम वास्तु टिप्स)में लाल रंग का उपयोग करने से बचें। क्योंकि लाल रंग अग्नि ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करता है और इसका संबंध व्यक्ति के स्वभाव से होता है।
इसे जरूर पढ़ें- Expert Tips: फेस्टिवल पर वास्तु के हिसाब से घर में कराएं कलर
घर में कभी भी सफेद रंग का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। सफेद रंग व्यक्ति के अहंकार को बढ़ाता है। इसलिए इस रंग को घर की दीवारों पर लगाने से बचें।
घर के कार पार्किंग क्षेत्र और गैरेज में गहरे रंग का प्रयोग करने से बचना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
अगर आप भी घर की दीवारों पर रंग लगवाने की सोच रहे हैं, तो इन रंगों का प्रयोग करने से बचें और यहां बताई गई बातों पर खास ध्यान दें, अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।