Thu Sep 17, 2026 | Updated 06:40 PM IST

क्या आपके भी घर में लगे हैं 1 से ज्यादा शीशे? जानें कितने मिरर लगाना होता है सही और कैसा पड़ता है प्रभाव

अगर घर में सकारात्मक ऊर्जा है तो शीशा उसे बढ़ाएगा और नकारात्मक ऊर्जा होने पर उसे भी बढ़ा सकता है। यही कारण है कि घर में शीशों की संख्या, स्थान और आकार पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।
Updated:- 2025-11-17, 16:34 IST
image

घर में शीशा लगाना आजकल सजावट और सुविधा का एक सामान्य हिस्सा है, लेकिन वास्तु शास्त्र में शीशे को केवल एक वस्तु नहीं बल्कि ऊर्जा के प्रबल स्रोत के रूप में देखा जाता है। वास्तु के अनुसार, शीशा अपने आस-पास की ऊर्जा को प्रतिबिंबित और कई गुना बढ़ा देता है। इसलिए, अगर घर में सकारात्मक ऊर्जा है तो यह उसे बढ़ाएगा और नकारात्मक ऊर्जा होने पर उसे भी बढ़ा सकता है। यही कारण है कि घर में शीशों की संख्या, स्थान और आकार पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। आजकल लोग अपने घरों में एक से ज्यादा मिरर लगाते हैं। ऐसा करना सही है या नहीं, यह पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करता है कि वे किस दिशा और किस तरह से लगाए गए हैं। आइये जानते हैं इस बारे में वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से।

घर में कितने मिरर लगाना सही है? 

वास्तु शास्त्र में शीशों की संख्या को लेकर कोई कठोर प्रतिबंध नहीं है। आप एक से ज्यादा शीशे लगा सकते हैं, लेकिन उनकी दिशा, आकार और प्लेसमेंट यानी कि जगह सही होनी चाहिए। अगर शीशा किसी शुभ वस्तु जैसे धन की तिजोरी, हरे-भरे पौधे या सुंदर प्राकृतिक तस्वीर को प्रतिबिंबित कर रहा है तो जितनी अधिक संख्या में शीशे होंगे उतनी ही वह सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी।

ghar mein kitne sheeshe lagane chahiye

घर में अनावश्यक रूप से बहुत सारे शीशे नहीं लगाने चाहिए, खासकर तब जब वे एक-दूसरे के आमने-सामने हों या कमरे में भ्रम पैदा कर रहे हों। वास्तु के अनुसार, शीशे लगाने के लिए उत्तर और पूर्व की दीवारें सर्वोत्तम मानी जाती हैं। उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर की दिशा है। इस दिशा में लगा शीशा धन लाभ और समृद्धि को प्रतिबिंबित करके उसे बढ़ाता है।

यह भी पढ़ें: घर में है Open Kitchen तो जरूर करें ये 3 काम, नहीं लगेगा वास्तु दोष

पूर्व दिशा स्वास्थ्य और खुशहाली लाती है। डाइनिंग टेबल के सामने लगा शीशा भोजन की मात्रा को प्रतिबिंबित करता है जिसे वास्तु में सौभाग्य और अन्न की बरकत बढ़ाने वाला माना जाता है। बेडरूम में शीशा लगाना अशुभ माना जाता है, खासकर अगर सोते समय व्यक्ति का प्रतिबिंब उसमें दिखाई देता हो। इससे वैवाहिक जीवन में तनाव आ सकता है। 

ghar mein kitn sheeshe laga sakte hain

अगर शीशा हटाना संभव न हो तो रात में उसे कपड़े से ढक देना चाहिए। घर के मुख्य द्वार के ठीक सामने शीशा नहीं लगाना चाहिए। मुख्य द्वार से घर में प्रवेश करने वाली सकारात्मक ऊर्जा को शीशा तुरंत वापस बाहर की ओर धकेल देता है जिससे घर में बरकत रुक जाती है। दो शीशों को एक-दूसरे के ठीक सामने नहीं लगाना चाहिए। यह एक ऊर्जा का भंवर बनाता है जो अशांति और चिंता पैदा करता है।

यह भी पढ़ें: क्या आप भी अलमारी के ऊपर रखती हैं घर का कोई भी सामान? इस आदत से लग रही है आपकी खुशियों को नजर

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

FAQ
क्या रसोई में शीशा लगा सकते हैं?
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई में शीशा लगाना अच्छा नहीं माना जाता है।
क्या बाथरूम में शीशा होना सही है?
बाथरूम में शीशा लगा होना वास्तु दोष को दूर करता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।