Christmas Day 2024 Room Decoration Tips: क्रिसमस डे हर साल 25 दिसंबर को दुनिया भर में बड़े धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि यह ईसाई धर्म का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है, पर फिर भी इसे दुनिया भर में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। स्कूल, कॉलेज, ऑफिस या घर पर भी लोग इसे बेमिशाल तरीके से सेलिब्रेट करते हैं और इस दिन लोग एक-दूसरे को उपहार भी देते हैं। यही नहीं, क्रिसमस डे पर कई लोग अपने घरों में भी पार्टियां करते हैं और परिवार व दोस्तों के साथ समय बिताते हैं।
क्रिसमस का दिन खुशियां मनाने और नाच-गाना करने के लिए बेहद खास होता है। लोग इस दिन को कई तरीकों से मनाते हैं। ऐसे में अगर आप इस साल अपने घर पर ही पार्टी करने की सोच रहे हैं, तो क्रिसमस पार्टी के लिए लिविंग रूम को सजाना एक मजेदार वकल्प हो सकता है। आज हम इस आर्टिकल में इसी के बारे में बताने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं कि कम खर्च में अपने लिविंग रूम को एक खूबसूरत और एलिगेंट लुक देने के लिए आप कौन-कौन से टिप्स अपना सकते हैं।
लिविग रूम के कॉर्नर पर लगाएं एक क्रिसमस ट्री
क्रिसमस पार्टी के लिए कमरे की डेकोरेशन करने के लिए आपके पास क्रिसमस ट्री का होना सबसे ज्यादा जरूरी है। अगर आपके पास असली क्रिसमस ट्री नहीं है तो आप टहनियों, शाखाओं या कार्डबोर्ड से एक छोटा सा क्रिसमस ट्री बना सकते हैं। ट्री को रंग-बिरंगे गेंदों, मोतियों, और रिबन से सजाएं। आप पुराने खिलौने या DIY ऑर्नामेंट्स भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ट्री को लिविंग रूम के कॉर्नर पर रख सकते हैं।
लिविंग रूम में करें रोशनी की व्यवस्था
क्रिसमस पर लिविंग रूम को सजाने के लिए आप कमरे में फेयरी लाइट्स लगाकर रूम को एलिगेंट लुक दे सकते हैं। इन लाइट्स की लत्तरों को आप खिड़कियों, दरवाजों और फर्नीचर पर लपेट सकते हैं। इसके अलावा, कमरे में एक शांत और रोमांटिक माहौल बनाने के लिए मोमबत्तियां भी जला सकते हैं। आप विभिन्न आकार और रंगों की मोमबत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरवाजे और खिड़कियों पर लाल और हरे रंग की आर्टिफिशियल मालाएं लटका सकते हैं।
सेंटर टेबल की सजावट ऐसे करें
टेबल पर एक सुंदर टेबलक्लोथ बिछाएं। इसपर कुछ चॉकलेट और गिफ्ट्स रख सकते हैं। साथ ही, टेबल के बीच में एक सेंटरपीस जरूर रखें। इसके लिए फूलों का गुलदस्ता या एक छोटा सा क्रिसमस ट्री रख सकते हैं। एक छोटा सा स्नोमैन बनाकर भी आप अपनी टेबल पर रख सकते हैं। यह क्रिसमस पार्टी पर आपके लिविंग रूम को लग्जरी लुक दे सकता है।
लिविंग रूम की एक दीवार को ऐसे करें डेकोरेट
दीवार पर गुब्बारे लगाकर आप इसे खूबसूरती से सजा सकते हैं। क्रिसमस थीम वाली पेंटिंग्स या पोस्टर लगाएं। एक व्हाइट बोर्ड पर क्रिसमस के संदेश लिख सकते हैं। साथ ही, इस पर आप कुछ छोटी-छोटी लाइट्स लगाकर अपनी पार्टी को और भी ज्यादा शानदार बना सकते हैं। इस तरीके से सजाने के बाद आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ यहां पर खूबसूरत फोटोज भी क्लिक करा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-L Shape Sofa से कर दो लिविंग रूम का अद्भुत श्रृंगार, मिल रही है 4, 5 और 8 सीटिंग कैपेसिटी
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों