मुर्गी पहले आई या अंडा? AI ने दिया ऐसा जवाब...सुनकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Chicken or Egg What Came First: सालों से एक सवाल है, जो पहेली बना हुआ है। पहले अंडा आया या फिर मुर्गी? इस सवाल को लेकर हमेशा से ही काफी विवाद है। ऐसे में हमने एआई से इस मजेदार सवाल का जवाब मांगा, लेकिन उसने तो कुछ ऐसा बताया, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आइए जानें, पहले कौन आया मुर्गी या अंडा? 
  • Nikki Rai
  • Editorial
  • Updated - 2025-07-09, 18:00 IST
Chicken or Egg What Came First

Did The Egg Exist Before The Chicken: पहले अंडा आया या मुर्गी? आज भी सालों से ये सवाल पूछा जा रहा है और लोग इसे लेकर हमेशा से ही कंफ्यूज हैं। हमेशा से ही इस सवाल को लेकर अलग-अलग दावे किए जाते रहे हैं। वहीं, वैज्ञानिकों का ऐसा दावा है कि उन्होंने इस सवाल का जवाब ढूंढ लिया है। ये सवाल इतना मजेदार है कि जब भी कोई इसकी बात छेड़ता है, लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो जाते हैं। आज के आधुनिक युग में हमारे पास हर सवाल के जवाब के लिए एआई है। हम हर चीज का जवाब एआई से मांगते हैं। हमने भी एआई से इस सालों पुराने सवाल का जवाब मांगा। एआई ने कुछ ऐसा बताया, जो आपको भी हंसने पर मजबूर कर देगा। आइए जानें, पहले अंडा आया या मुर्गी?

वैज्ञानिकों की क्या है राय?

ब्रिस्टल विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के अनुसार, आज के आधुनिक पक्षियों के पूर्वजों ने पहले अंडों की जगह बच्चों को जन्म दिया होगा। इसका मतलब है कि धरती पर पहले मुर्गी-मुर्गा आए, अंडे नहीं। एक अध्ययन जर्नल नेचर इकोलॉजी एंड इवोल्यूशन में इस खोज का एक विवरण भी छपा है, लेकिन इसके बाद भी लोग आज भी इस सवाल को लेकर कंफ्यूज ही हैं।

पहले क्या आया अंडा या मुर्गी?

What came first the egg or the chicken

फेमस एआई टूल जेमिनी के मुताबिक, यह एक क्लासिक पहेली है, जिसका जवाब बहुत ही जटिल है। एआई के इस टूल के मुताबिक, आज की मुर्गी लाखों सालों के विकास का एक परिणाम है। सालों तक इनके अंदर कई आनुवंशिक बदलाव आए। एआई कहता है कि पहले मुर्गी जैसा ही कोई पक्षी था, जिसे 'प्रोटो-मुर्गी' कहा जाता था। उसके अंडे के अंदर का भ्रूण विकसित हुआ और उसमें से मुर्गी निकली।

चैटजीपीटी ने दिया ये मजेदार जवाब

ChatGPT gave this funny answer

एआई टूल चैटजीपीटी के मुताबिक, यह एक बहुत ही मजाकिया पहेली है। अब ये आप पर निर्भर करता है कि आप इसका जवाब किस तरह से देखना चाहते हैं। चैटजीपीटी के मुताबिक, पहले अंडा आया। चैटजीपीटी कहता है कि लाखों सालों पहले मुर्गी जैसे किसी पक्षी ने अंडा दिया होगा। उस अंडे में जेनेटिक म्यूटेशन हुआ होगा, यानी की उसके डीएनए में बदलाव आ गया होगा। इसकी वजह से उस अंडे से जो बच्चा निकला, वो मुर्गी बना। इस तरह से मुर्गी से पहले उसका अंडा मौजूद था।

यह भी देखें-Egg Yolk: अंडे की जर्दी क्यों होती है सफेद, इन कारणों से पीला नहीं सफेद होता है योक

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP