herzindagi
chhath puja mein surya ko arghya kyu dena chahiye

छठ पूजा में सूर्य भगवान को क्यों दिया जाता है अर्घ्य?

छठ के तीसरे दिन यानी कि 7 नवंबर को संध्या अर्घ्य का समय है शाम 5 बजकर 32 मिनट। वहीं, चौथे दिन यानी कि 8 नवंबर को उषाकाल अर्घ्य का समय है सुबह 6 बजकर 38 मिनट।
Editorial
Updated:- 2024-11-06, 14:30 IST

लोक मान्यता का महापर्व माना जाता है छठ। छठ पूजा के दौरान महिलाएं 36 घंटे का कठिन निर्जल व्रत रखती हैं और भगवान सूर्य एवं छठी मैया की पूजा कर संतान की उन्नति और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। चार दिनों तक चलने वाली छठ पूजा में पहले दिन नहाय खाय होता है, दूसरे दिन खरना किया जाता है, तीसरे दिन सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया जाता है और चौथा यानी कि अंतिम दिन उषा अर्घ्य दिया जाता है।

छठ में सूर्य अर्घ्य का बहुत महत्व माना जाता है। इस साल छठ पूजा 5 नवंबर, दिन मंगलवार से शुरू होकर 8 नवंबर, दिन शुक्रवार तक रहेगी। छठ के तीसरे दिन यानी कि 7 नवंबर को संध्या अर्घ्य का समय है शाम 5 बजकर 32 मिनट। वहीं, चौथे दिन यानी कि 8 नवंबर को उषाकाल अर्घ्य का समय है सुबह 6 बजकर 38 मिनट। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं छठ पूजा में सूर्य अर्घ्य का क्या महत्व है।

छठ पूजा में क्यों जरूरी है सूर्य को अर्घ्य देना?

why water offer to lord sun on chhath puja

शास्त्रों में सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्य देव की पूजा से व्यक्ति का भाग्य साथ देने लगता है, सौभाग्य में वृद्धि होती है, कैसा भी रोग क्यों न हो वह दूर हो जाता है और अगर जीवन में सफलता पाने में दिक्कत आ रही हो या बाधाएं आ रही हों तो वो भी दूर हो जाती हैं और भरपूर तरक्की होती है।

यह भी पढ़ें: कार्तिक और चैती छठ में क्या है अंतर? जानें पूजा के नियम

सूर्य देव की पूजा करने से और विशेष रूप से उन्हें रोजाना अर्घ्य देने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन के संकट दूर हो जाते हैं। इसी कारण से रामायण में भगवान श्री राम और महाभारत में कर्ण ने अपने जीवनकाल में हमेशा सूर्य को जल चढ़ाया और सूर्य की विधिवत पूजा-आराधना भी की।

why water offer to sun on chhath puja

ऐसा माना जाता है कि जब पहली बार माता सीता ने छठ पूजा की शुरुआत की थी तब मात सीता ने भी सूर्य को अर्घ्य दिया था और तभी से यह परंपरा चली आ रही है। इसके अलावा, लव-कुश के जन्म से पूर्व और बाद में भी माता सीता रोजाना उनकी सुख-समृद्धि के लिए सूर्य को जल अर्पित किया करती थीं।

यह भी पढ़ें: Chhath Puja Kharna Muhurat 2024: छठ पूजा का दूसरा दिन आज... जानें खरना से लेकर संध्या और उषा अर्घ्य तक का सही मुहूर्त

छठ पूजा के दौरान सूर्य को अर्घ्य दो बार दिया जाता है, एक बार छठ पूजा के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य और छठ पूजा के चौथे दिन प्रातः काल का अर्घ्य। मान्यता है कि छठ पूजा के दौरान सूर्य को अर्घ्य देने से संतान को उच्च पद की प्राप्ति होती है और धन, वैभव, ऐश्वर्य से जीवन परिपूर्ण रहता है।

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर छठ पूजा में सूर्य भगवान को अर्घ्य क्यों दिया जाता है और क्या है उसका महत्व एवं नियम।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi, wikipedia

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।