Chhath Puja Mantra 2024: छठ महापर्व में करें इन मंत्रों का जाप, सुख-सौभाग्य और आरोग्य में होगी वृद्धि

छठ महापर्व का आरंभ आज नहाय-खाय के साथ हो चुका है और इसका समापन सूर्यदेव को उषाकाल में अर्घ्य देने के साथ हो जाएगा। अब ऐसे में छठ पूजा के दौरान किन मंत्रों का जाप करने से उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
chhath puja 2024 chant these mantras for health wealth and good fortune

हिंदू धर्म में छठ का पर्व केवल एक महोत्सव ही नहीं है, बल्कि यह सभी भक्तों के आस्था का प्रतीक है। यह महापर्व व्यक्ति के जीवन में सुख-समृ्द्धि और सौभाग्य लेकर आता है।

इस महापर्व का आरंभ हो चुका है। आज छठ का तीसरा दिन है। इस दिन सूर्यदेव को संध्या अर्घ्य दिया जाता है। छठ के आखिरी दिन उषाकाल में सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाता है। अब ऐसे में छठ पूजा के दौरान किन मंत्रों का जाप करने से आरोग्य और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

खरना के समय किन मंत्रों का जाप करें? (Kharna Puja Mantra 2024)

kharna-final-5

खरना के दौरान पांच जगह पर रोटी और रसीओ रखकर माताएं छठी माता का ध्यान करती हैं और उनकी पूजा-अर्चना करती हैं। इस दौरान आप माताएं ध्यान मंत्र का जाप विशेष रूप से करें।

  • विघ्नेश्वराय वरदाय सुरप्रियाय लम्बोदराय सकलाय जगद्धिताय
  • नागाननाय श्रुतियज्ञविभूषिताय गौरीसुताय गणनाथ नमो नमस्ते
  • लम्बोदर नमस्तुभ्यं सततं मोदकप्रिय
  • निर्विविघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा
  • अनया पूजया सिद्धि-बुद्धि-सहितः श्रीमहागणपतिः साङ्गः परिवारः प्रीयताम्
  • श्रीविघ्नराजप्रसादात्कर्तव्यामुककर्मनिर्विघ्नसमाप्तिश्चास्तु

घाट जाने के दौरान किन मंत्रों का जाप करें?

माताएं घाट जाते समय किसी से भी बात करते हुए न जाएं। परिवार के साथ घाट जाने के दौरान व्रती महिलाएं इस मंत्र का 21 बार जाप करें। साथ ही हाथ में कलश लेकर चलें।

  • ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते

छठी माता की पूजा करने के दौरान किन मंत्रों का जाप करें? (Chhath Puja Mantra 2024)

व्रती महिलाएं छठ पूजा के दौरान छठी माता के ध्यान मंत्र का जाप करें। आप इस मंत्र का 11 बार जाप कर सकते हैं।

  • ओम ऐं ह्रीं क्लीं छः छः छः मां छठी देवी नमः:

यह भी पढ़ें: Chhath Puja Vrat Katha 2024: छठ पूजा पर पढ़ें ये व्रत कथा, संतान का जीवन बनेगा खुशहाल

सूर्यदेव को संध्या अर्घ्य देने के समय किन मंत्रों का जाप करें? (Suryadev Arghya Mantra 2024)

सूर्यदेव को संध्या अर्घ्य देने के दौरान व्रती महिलाओं को सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करने से उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है।
ॐ सूर्याय नमः:
ॐ आदित्याय नमः:
ॐ भास्कराय नमः:
ॐ रवये नमः:
ॐ सूर्य नमः:

कोसी भरने के दौरान किन मंत्रों का जाप करें?

व्रती महिलाएं सूर्यदेव को संध्या अर्घ्य देने के बाद घर में परिवार के साथ सुख-समृद्धि के लिए कोसी भरती हैं। इस दौरान व्रती को मंत्रों का जाप विशेष रूप से करना चाहिए।
इस दौरान आप छठी माता के ध्यान मंत्र का जाप कर सकते हैं और इस दिन कई जगहों पर लोकगीत भी गाने की परंपरा है।

यह भी पढ़ें:Chhath Puja Sandhya Arghya Time 2024: बिहार से लेकर यूपी तक छठ पूजा पर संध्या अर्घ्य का समय है अलग-अलग? जानें अपने शहर का टाइम

सूर्यदेव को उषाकाल अर्घ्य देने के लिए किन मंत्रों का जाप करें?

morning argya

सूर्यदेव को छठ के आखिरी दिन उषाकाल में अर्घ्य देने का महत्व है। इस दिन आप सूर्यदेव के मंत्रों का जाप जरूर करें।

  • आदित्यायचसोमाय,मंगलायबुधायच,गुरुशुक्रशनिभ्यश्च,नमःसर्वेभ्यः।
  • ॐह्लींसूर्यायनमः।

पारण के समय किन मंत्रों का जाप करें?

छठ पूजा के उषाकाल अर्घ्य के बाद व्रती महिलाएं पारण करती हैं। इसलिए पारण के दौरान महिलाएं सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करें।

  • ॐऐंह्लींश्रीसूर्यदेवताचतुर्थीपूजनायनमः
  • मंगलायबुधायच,गुरुशुक्रशनिभ्यश्च,नमःसर्वेभ्यः

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • स्वास्थ्य और धन के लिए कौन सा मंत्र अच्छा है?

    माना जाता है कि ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करने से बाधाएं दूर होती हैं। इससे जीवन में सकारात्मकता आती है और स्वास्थ्य अच्छा होता है।