Chhath Puja Surya Dev Arghya 2022: जानिए क्यों सूर्य को ही दिया जाता है अर्घ्य?

हमारे देश में कई सारे त्योहार लोग मनाते हैं और हर त्योहार का अलग-अलग महत्व होता है। छठ पूजा का भी हमारे देश में बहुत महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। इस त्योहार पर लोग विधि-विधान के साथ पूजा करते हैं। इस दिन छठी मैया की पूजा के साथ-साथ सूर्य उपासना का भी विधान होता है।
सूर्य को अर्घ्य देने का इस पर्व पर सबसे ज्यादा महत्व होता है। लेकिन क्यों इस दिन सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है और सूर्य पूजन का क्या महत्व है इसके बारे में हम आपको बताएंगे।
जानिए छठ पूजा पर सूर्य को अर्घ्य क्यों दिया जाता है?

कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर नहाय-खाय के साथ छठ पर्व का आरंभ होता है और अगले चार दिनों तक यह पर्व मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं व्रत कर के संतान प्राप्ति और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। छठ पर्व पर सूर्य को अर्घ्य देकर उनका आभार व्यक्त करना इस पूजन के मुख्य विधि में आता है।
छठ पर्व के पहले दिन स्नान करके नहाए खाए होता है उसके बाद अगला दिन खरना और फिर तीसरे दिन शाम को सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। चौथे दिन सूर्य को अर्घ्य देकर इस पर्व का समापन करते हैं। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार ऋषि-मुनि नित्य सूर्य को अर्घ्य अन्य पूजा की शुरुआत करते थे। सूर्य को जल अर्पित करने से पवित्रता उत्पन्न होती है और महिलाएं अपना आभार सूर्य देव के प्रति प्रकट करती हैं।
इसे भी पढ़ेंः Chhath Puja 2022 Wishes In Hindi: छठ पूजा पर इन चुनिंदा संदेशों से दीजिए अपनों को बधाई
क्या होता है सूर्य देव को जल अर्पित करने का महत्व?
आपको बता दें कि ऐसा माना जाता है कि सूर्य को अर्घ्य देने से भगवान सूर्य जीवन की कई समस्याओं से राहत देते हैं और साथ ही रोगों से भी मुक्ति मिलती है। आपको बता दें कि मान्यताओं के अनुसार छठ का पावन पर्व जीवनदायी सूर्य देव को आभार प्रकट करने का महापर्व होता है।
छठ पर घर में सुख-समृद्धि भी सूर्य देव की पूजा करने से आती है। आपको बता दें कि कई लोग इस पूजा में सूर्य को दूध से भी अर्घ्य देते हैं और अपने परिवार के लोगों के सुखी रहने की कामना भी करते हैं।
इसे भी पढ़ेंः Chhath Puja 2022: छठ पूजा की डलिया में क्या- क्या महत्वपूर्ण सामग्री होती हैं?
इसके अलावा लोग फलों से भी सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं। मान्यताओं के अनुसार कई वेदों में भी अनेक स्थानों पर सूर्य देव की ऋचाएं प्राप्त हैं और उन वेदों में भी सूर्य की स्तुति और उनके मंत्र आदि का वर्णन भी मिलता है।
तो यह थी छठ पूजा से जुड़ी हुई जानकारी।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit-flickr
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।