हिन्दू धर्म में प्रत्येक व्रत त्यौहार का अलग महत्व है। हर एक व्रत को लोग बड़ी ही श्रद्धा भाव से मनाते हैं और भगवान का पूजन करते हैं। ऐसी मान्यता है कि लोग जब पूरी श्रद्धा भाव और मनोयोग से ईश्वर का पूजन और ध्यान करते हैं तो उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
छठ पूजा की विशेष सामग्री के लिए पहले से लिस्ट तैयार करना जरूरी होता है। छठ पूजा में कई सामानों की जरूरत होती है। कुछ जरूरी चीजें आप जितनी जल्दी खरीद लें उतना बेहतर होता है। व्रती के लिए वस्त्र आदि पहले से ले लें, तो बाद में सामग्री जुटाने में समस्या नहीं आती हैं।
छठ पूजा सामग्री सूची 2022 (Chhath Puja Samagri List 2022)
- व्रती और घर के अन्य सदस्यों को पूजा के दौरान पहनने के लिए नए कपड़े आप पहले ही खरीद लें। व्रती महिला एवं पुरुष छठ के दिन पुराने कपड़े नहीं पहनते है।
- छठ पूजा में प्रसाद रखने के लिए बांस का दो टोकरी जरूर खरीद ले। अगर आप ये समान पहले खरीदते है तो आपको काफी सस्ते में ये मिल जाएंगा। फेस्टिवल पास आते- आते सामान काफी ज्यादा महंगा हो जाता है।
- आप अपने बजट के हिसाब से बास का या फिर पीतल का सूप भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कई महिला अपने मन से 5 या 7 सूप तैयार करती है। कई 7 में से 2 पीतल का सूप भी इस्तेमाल करते हैं।
- दूध और गंगा जल के लिए आपको लोटा चाहिए होगा। अगर आपके पास पहले से है तब आप उसका इस्तेमाल कर सकते है अन्यथा आप पीतल या स्टील के लोटा को बाजार से खरीद सकते हैं।
प्रसाद की भी कर लें तैयार
छठ पूजा करना इतना आसान नहीं होता। इसे करने के लिए करीब 1 महीने पहले से ही आपको सारे पी पेशन करने होंगे। कई चीजें ऐसी होती है जिसका इस्तेमाल आप तभी कर पाएंगे जब आपने उनकी पहली से साफ सफाई करवाई हो।
इसे जरूर पढ़ें: Chhath Puja 2021: क्यों मनाया जाता है छठ का त्योहार, क्या है छठ पूजा का महत्त्व ?
लेंगुड़ और गेहूं है जरूरी
छठ के प्रसाद में लेंगुड़ और गेहूं के आटे से बना ठेकुआ प्रमुख प्रसाद होता है। इसके बिना छठ पूजा अधूरी मानी जाती है। इसके अलावा चावल के आटे से बना लड्डू जिसे स्थानीय भाषा में कसार कहते हैं इसे बनाने की तैयारियां भी शुरू कर देनी चाहिए।
पुरुष अपने सिर पर टोकरी उठाकर घाट तक ले जाते हैं
छठ के एक दिन पहले से प्रसाद बनाने का काम शुरू होता है दूसरे दिन बांस की टोकरी में पूजा का सामान रखकर पुरुष उसे अपने सिर पर लेकर घाट तक पहुंचाते हैं। कई आपके घर में लोग कम है तो आप गाड़ी से भी बांस की टोकरी को घाट तक ले जा सकते है।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।