Chhath Puja 2022: छठ महापर्व पर खरना का क्यों है खास महत्व? जानें

प्रत्येक वर्ष लोक आस्था का महापर्व छठ मनाया जाता है। छठ के पर्व को आस्था का महापर्व माना गया है। मान्यता है कि छठ पूजा करने वाले भक्तों को सुख-समृद्धि, धन, वैभव, यश और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। कहते हैं जो महिलाएं यह व्रत रखती हैं उनकी संतानों को दीर्घायु और सुख समृद्धि प्राप्त होती है। इसके साथ यह व्रत करने से निरोगी जीवन का आशीर्वाद भी मिलता है।

36 घंटे का निर्जला वर्त रखती है महिलाएं
बता दें कि छठ करना सभी के बस की बात नहीं होती, ये सभी पर्व से काफी अधिक कठिन होता है। यह पर्व 4 दिनों तक चलता है। ऐसे में व्रती महिला एवं पुरुष 36 घंटे निर्जला व्रत रख सूर्य देव और छठी मैया की पूजा करते है और उन्हें अर्घ्य देते हैं।
खरना का है खास महत्व
छठ में खरना का विशेष महत्व है क्योंकि इस दिन प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रत करने वाले व्यक्ति छठ पूजा पूर्ण होने के बाद ही अन्न-जल ग्रहण करते हैं। ऐसे में यह दिन महिलाओं एवं पुरषों को लिए बेहद खास होता है।
इसे भी पढ़ेंःChhath Puja 2022 Wishes In Hindi: छठ पूजा पर इन चुनिंदा संदेशों से दीजिए अपनों को बधाई
खरना का अर्थ क्या होता है
खरना के अर्थ की बात करें तो इसका अर्थ है शुद्धिकरण। यह शुद्धिकरण केवल तन का न होकर बल्कि मन का भी होता है। खरना के बाद व्रती 36 घंटे का व्रत रखकर सुबह अघर्य देता है।
खरना के दिन बनती है खीर
खरना के दिन खीर गुड़ तथा साठी का चावल इस्तेमाल कर शुद्ध तरीके से बनायी जाती है । इसके अलावा प्रसाद में घी की रोटियां और मठाई के साथ भगवान को भोग लगाया जाता है। ऐसे में शाम में सभी लोग एक दूसरे के घर खरना का प्रसाद भी खाने जाते है।
इसे भी पढ़ेंःChhath Puja 2022: छठ पूजा की डलिया में क्या- क्या महत्वपूर्ण सामग्री होती हैं?
नए चूल्हा पर बनाएं खाना
छठ के दिन जिस चूल्हा पर खीर बनता है वह नया होता है। ऐसे में इस चूल्हे की एक खास बात यह होती है कि यह मिट्टी का बना होता है। प्रसाद बनाते समय चूल्हे में इस्तेमाल की जाने वाली लकड़ी आम की ही होती है। इस दिन खाना बनाने के लिए दूसरे पेड़ों की लकड़ियों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।
इस प्रकार छठ पूजा का हिंदुओं में विशेष महत्व है और इन चार दिनों में छठ माता की पूजा विधि विधान से की जाती है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।