Personality Test: क्या इस तस्वीर में दिख रहा है खरगोश? 5 सेकेंड में ढूंढ निकाला तो कहलाएंगी जीनियस

जंगल में शेर किसने देखा, यह कहावत तो आपने कई बार सुनी होगी। लेकिन, आज हम जंगल में शेर नहीं, बल्कि पार्क में खरगोश खोजने निकले हैं। अगर आप इस तस्वीर में 5 सेकेंड में खरगोश ढूंढ निकाल लेती हैं जो जीनियस कहलाएंगी।
Optical Illusion hidden rabit

दुनिया की सबसे रहस्यमयी चीज इंसानी दिमाग है, जिसपर आज तक डॉक्टर्स रिसर्च कर रहे हैं। इंसानी दिमाग कंप्यूटर से भी तेज दौड़ता है और एक पल में यहां तो दूसरे पल में कहीं और होता है। लेकिन, क्या आपने कभी अपने दिमाग को चुनौती दी है? अगर नहीं, तो आज हम एक ऑप्टिकल इल्यूजन टेस्ट आपके लिए लाए हैं, जो मजेदार होने के साथ-साथ हैरान करने वाला भी है। सोशल मीडिया पर हर दिन नई-नई तस्वीरें और वीडियो वायरल होती रहती हैं। लेकिन, कुछ तस्वीरें और वीडियो ऐसी होती हैं जो हमारा सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं करती हैं बल्कि, हमारे दिमाग की कसरत भी करवा देती हैं।

हाल में हमारे सामने भी एक ऐसी तस्वीर आई है जिसे देखकर दिमाग की कसरत हो गई। जी हां, इस तस्वीर में अगर आप छिपे खरगोश को 5 सेकेंड में ढूंढ निकालती हैं, तो खुद को 'जीनियस' कहलाने का पूरा हक रखती हैं। यह सिर्फ देखने का खेल नहीं, बल्कि आपकी ऑब्जर्वेशन पावर, फोकस और ब्रेन प्रोसेसिंग स्पीड का टेस्ट भी है।

क्या 5 सेकेंड में खोज सकती हैं छिपा खरगोश?

how optical illusion image works

खूबसूरत पार्क वाली यह तस्वीर ऑप्टिकल इल्यूजन यानी आंखों को धोखा देने वाली है। ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर में ऐसी चीजें होती हैं जो सामान्य नजरों से कुछ और दिखती हैं। वहीं, जब आप ध्यान लगाकर देखते हैं तब सच्चाई सामने आती है। ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें आपकी पर्सनैलिटी का भी टेस्ट करती हैं। अगर आप तय समय में छिपी तस्वीर खोज निकालते हैं तो यह आपकी तेज सोचने, निर्णय लेने और क्रिएटिविटी को दिखाता है।

इसे भी पढ़ें: क्या आप इस तस्वीर में ढूंढ सकते हैं छिपी महिला? महज 10 सेकेंड का है चैलेंज

क्या आपको मिला छिपा खरगोश?

ऑप्टिकल इल्यूजन वाली यह तस्वीर पहली नजर में एक पार्क की दिखाई देती है। जहां पहाड़ और पहाड़ों पर बर्फ देखने को मिल रही है। इतना ही नहीं, तस्वीर में एक कपल अपना पालतू कुत्ता भी घूमाता दिख रहा है। वहीं, उनके आस-पास कई जानवर देखने को मिल रहे हैं। लेकिन, जब तस्वीर में छिपा खरगोश ढूंढने की बात आती है तो दिमाग के घोड़े दौड़ाने पड़ते हैं।

अगर आपको पहली नजर में खरगोश मिल जाता है तो आपका दिमाग तेज ही नहीं, बल्कि क्रिएटिव भी है। लेकिन, पहली नजर और 5 सेकेंड में आपको खरगोश नहीं मिलता है तो एक बार फिर कोशिश करें और खरगोश को ढूंढ ही निकालें। खरगोश ढूंढने का प्रोसेस चालू करते ही अपने लिए टाइमर भी शुरू करें।

टिक-टिक एक, टिक-टिक दो, टिक-टिक तीन, टिक-टिक चार, टिक-टिक पांच...और टाइम यहां खत्म।

optical illusion hidden rabit

क्या आपको खरगोश दिखाई दिया? अगर आपको अब भी खरगोश नहीं दिखाई दिया तो बता दें, यह लेफ्ट हैंड साइड में जो पेड़ का तना लेटा दिखाई दे रहा है वहीं पर खरगोश छिपा है। खरगोश का रंग भूरा है और वह पेड़ के तने के आगे पहली नजर में दिखाई नहीं दे रहा है। एक बार जब आपको खरगोश दिखाई देगा उसके बाद आपकी नजरें उसपर से नहीं हटेगी। यही, ऑप्टिकल इल्यूजन इमेज का कमाल है।

इसे भी पढ़ें: क्या पहले 5 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं तस्वीर में छिपा चेहरा? यह बता सकता है आपकी पर्सनैलिटी

क्या है ऑप्टीकल इल्यूजन?

ऑप्टिकल इल्यूजन को विजुअल इल्यूजन भी कहा जाता है। जिसका मतलब आंखों का धोखा भी होता है। यह धोखा तब होता है जब आंखें कुछ देखती हैं को माइंड को मैसेज भेजती हैं तब माइंड भी उसे सच समझकर उत्तर देता है। हालांकि, जब हम ध्यान देते हैं तब दिमाग सही जवाब खोज पाता है।

एक्सपर्ट्स का ऐसा मानना है कि हर दिन एक ऑप्टिकल इल्यूजन सॉल्व करने से दिमाग तेज होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यह तस्वीरें गहराई से सोचने पर मजबूर करती हैं और दिमाग को फोकस करने में मदद करती हैं।

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Jagran.Com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • ऑप्टिकल इल्यूजन क्या है?

    ऑप्टिकल इल्यूजन में इल्यूजन एक लैटिन शब्द है जिसका मतलब मजाक या छल करना होता है। वहीं, फोटो से भ्रम पैदा करने को ऑप्टिकल इल्यूजन कहा जाता है।