herzindagi
can bhasm be applied by common person on body

Sanatan and Science: क्या भस्म को कोई आम व्यक्ति शरीर पर लगा सकता है?

क्या कोई आम व्यक्ति शरीर पर किसी भी रूप में भस्म लगा सकता है या अगर कोई आम व्यक्ति शरीर पर भस्म धारण करे तो उसका क्या परिणाम मिलता है। आइये जानते हैं इस बारे में। 
Editorial
Updated:- 2025-02-19, 15:46 IST

भगवान शिव की पूजा के दौरान भस्म का प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा, साधु-संत भी भस्म का चंदन लगाते हैं, लेकिन क्या कोई आम व्यक्ति शरीर पर किसी भी रूप में भस्म लगा सकता है या अगर कोई आम व्यक्ति शरीर पर भस्म धारण करे तो उसका क्या परिणाम मिलता है। आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से।

क्या आम व्यक्ति शरीर पर भस्म लगा सकता है?

sharir par bhasm lagane ka kya mahatva hai

भगवान शिव चिता की राख को शरीर पर लगाते हैं जिसे भस्म कहा जाता है। असल में चिता की राख जब भगवान शिव की प्रतिमा या फिर शिवलिंग को स्पर्श कर लेती है तभी वह भस्म कहलाती है और उसी भस्म को साधु-संत शरीर पर लगाते हैं। इसके अलावा, रही बात आम लोगों की तो हां शरीर पर बहस कोई भी व्यक्ति लगा सकता है लेकिन कुछ नियमों के साथ, नहीं तो सकारात्मकता के बदले नकारात्मकता असर डाल सकती है।

यह भी पढ़ें: पूजा में आखिर क्यों नहीं होता भैंस के दूध का इस्तेमाल?

अगर आप किसी भी रूप में शरीर पर बह्स्म धारण करना चाहते हैं जैसे कि चंदन के तौर पर माथे पर भस्म लगाना या फिर किसी पाउडर की तरह शरीर पर भस्म रमना आदि तो ऐसे में इस बात का ध्यान रखें कि भस्म शिवलिंग पर से उतरी हुई हो क्योंकि बिना शिवलिंग के स्पर्श किये जो आप लगाएंगे वो भस्म नहीं राख होगी जिसके दुष्प्रभाव से आप पर नकारात्मक ऊर्जा हावी हो सकती है और आपको हानि पहुंचाने का काम कर सकती है।

sharir par bhasm lagane ke kya labh hain

ज्योतिष शास्त्र के आधार पर, भस्म शरीर पर लगाने से व्यक्ति की मानसिक और शारीरिक शक्ति में वृद्धि होती है। यह विशेष रूप से आत्मविश्वास और दृढ़ता को बढ़ाने में सहायक होती है। इसे धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टिकोण से पुण्य और दिव्य शक्तियों का आशीर्वाद प्राप्त करने का एक तरीका माना जाता है। भस्म लगाने से नकारात्मक ऊर्जा और बुरी आत्माओं से सुरक्षा मिलती है। भस्म लगाने से स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त होता है।

यह भी पढ़ें: महाभारत के इस श्लोक में सालों पहले से ही वर्णित है दुनिया का नक्शा, आप भी देखें

यह विडियो भी देखें

भस्म लगाने से विशेष रूप से उन व्यक्तियों को सौभाग्य और समृद्धि प्राप्त हो सकती है जिनकी कुंडली में शुभ ग्रहों की स्थिति कमजोर हो। यह विशेष रूप से मंगल, केतु और शनि के प्रभाव को शांत करने में मदद करता है, जिससे जीवन में स्थिरता और सुख-समृद्धि बढ़ती है। मांगलिक लोगों या फिर शनि की साढ़े साती एवं ढैय्या झेलने वाले लोगों को भस्म का तिलक रोजाना लगाना चाहिए। इससे ग्रहों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

sharir par bhasm lagane se kya hota hai

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।