संडे हो या कोई अन्य दिन हम सभी बिस्तर पर ज्यादा समय बिताना पसंद करते हैं। इसलिए बेड के लिए एक अच्छा गद्दा होना जरूरी है। अक्सर अनकंफर्टेबल गद्दे के कारण रात को सही से नींद नहीं आती है, जिसके कारण अगली सुबह पूरा मूड खराब रहता है। इसलिए कहा जाता है कि आपको सही गद्दा खरीदना चाहिए। दिल्ली में एक नहीं बल्कि कई मार्केट हैं जहां अच्छे और सही दाम में मैट्रेस मिलते हैं।
नेहरू बाजार
पहाड़गंज इलाका बेहद बड़ा है। यही कारण है कि यहां सारा सामान मिलता है। क्या आप एक अच्छा गद्दा लेने की सोच रहे हैं, क्योंकि पुराना वाला खराब हो गया है? ऐसे में आपको पहाड़गंज का नेहरू बाजार एक्सप्लोर करना चाहिए। यहां आपको मैट्रेस की अलग-अलग वैरायटी मिलेगी। इसलिए आप अपनी पसंद अनुसार कोई भी गद्दा खरीद सकती हैं।
कैसे पहुंंचें?
नेहरू बाजार आरके आश्रम के पास पड़ता है। आप मेट्रो से एग्जिट लेकर नेहरू बाजार के लिए रिक्शा कर सकती हैं।
अट्टा मार्केट
नोएडा केवल पार्टी और ऑफिस के लिए नहीं बल्कि मार्केट्स के लिए भी फेमस है। नोएडा की सबसे पॉपुलर मार्केट है अट्टा। यह कहा जा सकता है कि पिन से लेकर कार तक, यहां हर एक चीज मिलती हैं। यही कारण है कि यहां ग्राहकों की जमकर भीड़ लग रहती है। खासतौर पर शनिवार और रविवार के दिन इस मार्केट में पैर रखने तक की जगह नहीं मिलती है। इस मार्केट से आप सही दाम में गद्दे की खरीदारी कर सकती हैं। यहां आपको एक नहीं बल्कि कई दुकाने मिल जाएंगी, जहां आपको हर रेंज के गद्दे मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें:अगर खरीदने जा रही हैं गद्दा तो इन बातों का रखें खास ध्यान
कैसे पहुंचें?
अट्टा मार्केट नोएडा सेक्टर 18 में लगती है। यहां पहुंचने के लिए आपको ब्लू लाइन से सफर करना होगा। मेट्रो से उतरते ही कुछ दूरी पर आपको मार्केट दिख जाएगी।
इन बातों का रखें ध्यान
- किसी भी चीज की गांरटी और वॉरन्टी दोनों ही होती है। खासतौर पर अगर आप घर के लिए कोई जरूरी सामान खरीद रही हैं तो इस बात का ध्यान रखें। कोशिश करें कि आप वॉरन्टी वाला ही मैट्रेस लें। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर किसी कारण वश आपका गद्दा खराब हो जाता है तो आप इसे रिटर्न कर सकती हैं।
- किसी भी चीज को खरीदने से पहले टेस्ट जरूर करना चाहिए। इससे आपको कुछ हद तक आइडिया लग जाता है कि सामान कैसा होगा। यह बात गद्दे की खरीदारी पर भी लागू होती है। इसलिए जब भी आप मैट्रेस खरीदें तो इस पर लेटकर जरूर देखें। इससे आप कुछ हद तक इस बात का पता लगा सकती हैं कि क्या यह आपके लिए सही है।
- मैट्रेस के फैब्रिक पर भी ध्यान दें। आपको ऐसा गद्दा खरीदना चाहिए जो सॉफ्ट हो ताकि सोते समय आपको यह चुभे नहीं।
- अपनी जरूरत पर भी ध्यान दें। अगर आपको फैलकर सोने की आदत है तो डबल मैट्रेस खरीदें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों