Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:32 PM IST

आखिर कहां चली गईं बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की वो खूबसूरत ड्रेसेस?

माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय और अनुष्का शर्मा की फिल्मों वाली यादगार ड्रेसेस का फिल्म पूरी होने के बाद आखिर क्या होता है। जानिए कैसे होता है इनका इस्तेमाल
Updated:- 2020-05-14, 18:39 IST
BOLLYWOOD ACTRESSES DRESSES main

हमारे देश में बॉलीवुड का क्रेज इतना ज्यादा है कि महिलाओं को सिर चढ़कर बोलता है। एक्ट्रे्सेस के लुक्स, स्टाइल, बोलचाल हर चीज को महिलाएं पूरी डेडिकेशन के साथ अपनाती हैं। आपको याद होगा माधुरी दीक्षित का 'हम आपके हैं कौन' का नीला लहंगा, जो काफी ज्यादा पॉपुलर हुआ था। अगर यह कहा जाए कि हमारे देश में फैशन की शुरुआत बॉलीवुड से होती है तो गलत नहीं होगा। फिल्मों में जो भी ड्रेसेस नजर आती हैं, उनमें से ज्यादातर फैशन का हिस्सा बन जाती हैं। 

BOLLYWOOD ACTRESSES DRESSES inside

अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में चाहें पार्टी में जाना हो या डेट पर, किसी फंक्शन में जाना हो या दोस्तों के साथ आउटिंग पर, हम अक्सर किसी न किसी एक्ट्रेस के लुक को फॉलो कर रहे होते हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है कि फिल्मों में नजर आने वाली इन शानदार ड्रेसेस का शूटिंग पूरी होने के बाद में क्या होता है?

इसे जरूर पढ़ें: ऑफिस में नहीं दिखना है बहनजी तो एथनिक लुक के लिए ये टिप्स अपनाएं और स्मार्ट कहलाएं 

BOLLYWOOD ACTRESSES DRESSES inside

इन ड्रेसेस का क्रिएटिविटी के साथ होता है इस्तेमाल

कई प्रोडक्शन हाउस अपनी ड्रेसेस को फिर से इस्तेमाल करते हैं लेकिन नए अंदाज में। हालांकि सारे प्रोडक्शन हाउस इस ट्रेंड को फॉलो नहीं करते। जब कोई सेलेब्रिटी डिजाइन किसी फिल्म के लिए लिया जाता है, तो आमतौर पर वह अपने डिजाइन कपड़े वापस ले जाता है। अगर आपको अनुष्का शर्मा का 'बॉम्बे वेल्वेट' फिल्म में पहना एमरेल्ड ग्रीन गाउन याद हो तो उसे डिजाइन अपने साथ वापस ले गए थे। अगर ये ड्रेसेस प्रोडक्शन हाउस के पास रहते हैं तो उन्हें मिक्स एंड मैच करके इस्तेमाल किया जाता है। दूसरी फिल्मों में ये ड्रेसेस एक्सट्राज को पहनाई जाती है। 

इसे जरूर पढ़ें: सर्दियों में ये फैशन हैक्स अपनाएं और दिखें सबसे स्टाइलिश

BOLLYWOOD ACTRESSES DRESSES inside

दोबारा से डिजाइन की जाती हैं ड्रेसेस

कुछ ड्रेसेस को नया लुक देने के लिए फिर से डिजाइन किया जाता है, लेकिन यह काम बहुत बारीकी और क्रिएटिविटी के साथ किया जाता है। इसमें पुरानी ड्रेस के हर सामान का बेहतरीन इस्तेमाल कर फ्रेश लुक क्रिएट करने पर फोकस किया जाता है। 

इसे जरूर पढ़ें: ये सेलेब्स हमें सिखा रहे हैं कि बेल्टेड साड़ीज के साथ कैसे एक्सपेरिमेंट किया जाए

 BOLLYWOOD ACTRESSES DRESSES inside

नीलाम भी होती हैं ये ड्रेसेस

आपको याद होगा कि रोबोट फिल्म में ऐश्वर्या राय और रजनीकांत ने कितनी अलग तरह की ड्रेसेस पहनी थीं। ये ड्रेसेस इतनी ज्यादा पॉपुलर हुई थीं कि बाद में एक एनजीओ के लिए फंड्स इकट्ठा करने के लिए इसके ड्रेसेस की नीलामी की गई थी। कई बार चैरिटी के लिए सेलेब्रिटीज ये ड्रेसेस महंगे स्टोर्स को नीलाम कर दी जाती हैं। वहीं कुछ ड्रेसेस को मेमेंटो के तौर पर संभाल कर रखा जाता है। 

 

 

ड्रेसेस बन जाती हैं यादों का हिस्सा

BOLLYWOOD ACTRESSES DRESSES inside

कई बार ऐसा भी होता है कि कुछ एक्ट्रेसेस या दूसरे कास्ट मेंबर्स को ये ड्रेसेस फिल्म की खूबसूरत यादों को ताजा रखने के लिए दे दी जाती हैं। ये ड्रेसेस जब भी पहनी जाती हैं को फिल्म से जुड़ी हुई मेमोरीज एक बार फिर से जवां हो जाती हैं। 

 

सेलेब्रिटीज की आइकॉनिक ड्रेसेस का लंबा इतिहास है और आप जितना इसके बारे में जानेंगे, उतना ही ज्यादा आपको मजा आएगा। अगर आप अपनी पसंदीदा एक्ट्रेसेस की फेमस ड्रेसेस के बारे में जानना चाहती हैं, तो ऑनलाइन उस पर सर्च जरूर करें। मुमकिन है कि आपको कोई ऐसी बात जानने को मिल जाए जो आपके लिए बिल्कुल नई हो। 

अगर ये खबर आपको पसंद आई तो इसे जरूर शेयर करें, फैशन से जुड़ी अन्य अपडेट्स पाने के लिए विजिट करती रहें हरजिंदगी 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।