Bihar Gaya 5 Year Girl Rape News: बिहार के सबसे धार्मिक माने जाने वाले गया जिले से एक ऐसी खौफनाक खबर सामने आई है, जिसने सभी को हिलाकर रख दिया है। गया में एक 5 साल की मासूम बच्ची के साथ पहले बलात्कार किया गया और फिर उसे गमछे से गला घोंटकर मार दिया गया। बच्ची के साथ इस हद तक हैवानियत की गई कि उसके प्राइवेट पार्ट से खून बहने लगा। अपनी बड़ी बहन के साथ दवा खरीदने के लिए घर से निकली इस मासूम को रेप का मतलब भी नहीं पता होगा। उसकी बड़ी बहन ने भी नहीं सोचा होगा कि घर से निकलने के बाद उनके साथ कुछ ऐसा होने वाला है। उसने तो ठीक से अभी दुनिया देखी भी नहीं होगी। कैसे कोई हैवान इतनी छोटी बच्ची को इस नजर से देख सकता है। आखिर कैसे समाज की इस भीड़ में छिपे ये दरिंदे छोटी बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने के बाद आसानी से बच जाते हैं? क्या छोटी बच्चियां, जिन्होंने शायद सही से बोलना या चलना भी अभी नहीं सिखा है, वो भी इस समाज में सुरक्षित नहीं हैं?
यह भी देखें- जयपुर में तार-तार हुए रिश्ते.... 5 साल से मासूम बेटियों का रेप कर रहा था पिता, मां ने किसी को नहीं बताया क्योंकि...
भास्कर इंग्लिश की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता अपनी बड़ी बहन के साथ डोभी के पिपराघाटी बाजार में दवा लेने गई थी। बड़ी बहन तो घर लौट आई, लेकिन उसकी छोटी बहन शाम तक भी घर नहीं आई। जब पिता को इस बात की सूचना मिली, तो पूरा परिवार और पड़ोसी उसे ढूंढने लगे। देर रात पीड़िता का शव पास की नर्सरी के जर्जर शौचालय के साथ मिला। जहां उसके गुप्तांगों से खून बह रहा था और उसके गले में गमछे लपटा हुआ था, जिससे उसकी गला घोंटकर हत्या की गई।
इस मामले में एक और हैरान कर देने वाली बात सामने आई है। इस पूरे केस का आरोप एक 14 साल के लड़के पर लगा है। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस आरोपी को हिरासत में ले चुकी हैं, लेकिन सवाल ये हैं कि आखिर इतनी कम उम्र में कैसे एक लड़का रेप जैसा इतना बड़ा कदम उठा सकता है। आखिर बच्चों को परिवार से क्या परवरिश मिल रही है।
यह विडियो भी देखें
आखिर कैसे इतनी कम उम्र में एक लड़का इतनी छोटी लड़की के साथ बलात्कार के बाद मर्डर कर सकता है? आखिर समाज कैसे इतना खोखला हो सकता है? क्या यहां माता-पिता की परवरिश पर सवाल खड़ा नहीं होता? लड़की के लिए इतनी सारी बॉउंड्री बनाने वाला ये समाज लड़कों को अपनी सीमा तय करना क्यों नहीं सिखाता? आखिर कैसे महज 14 साल की उम्र का एक लकड़ा रेप और मर्डर करना सीखा? आपकी इस पूरे केस में क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में अपने विचार जरूर बताएं। आपको क्या लगता है, ऐसे मामलों में रोकथाम कैसे की जा सकती है?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: her zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।