Bigg Boss 13: आसिम रियाज ने इस मामले में बिग बॉस 11 विनर शिल्पा शिंदे को भी पीछे छोड़ा

बिग बॉस हाउस के अंदर ही नहीं बल्कि बाहर भी लोग आसिम रियाज को खूब पसंद कर रहे हैं। ट्विटर पर उनके फैंस दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। 
Updated:- 2019-12-04, 17:30 IST
image

बिग बॉस सीजन 13 हर एपिसोड के साथ दिलचस्प होता जा रहा है। आपको बता दें कि इस वक्त बिग बॉस हाउस के अंदर वाइल्ड कार्ड एंट्रीज का मेला सा लगा हुआ है। अब तक जितने एलिमिनेशन नहीं हुए उससे कहीं ज्यादा लोग वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए बिग बॉस हाउस के अंदर आ चुके हैं। नए लोगों के आने के साथ ही पुराने लोगों के बीच की इक्वेजंस भी डगमगाई है। पहले घर में सिद्धार्थ और आसिम के बीच जो दोस्ती थी लोग उसकी मिसाल देते थें मगर जब से घर में वाइल्ड कार्ड एंट्रीज हुईं तब से सिद्धार्थ और आसिम के बीच दुश्मनी की एक दीवार सी खड़ी हो गई है। आसिम और सिद्धार्थ दोनों ही एक दूसरे को नपसंद करने लगे हैं। मगर, बेशक घर में माहौल बहुत गरम हो लेकिन घर के बाहर दिन पर दिन आसिम रियार की फैन लिस्ट लंबी होती जा रही है। हां, सिद्धार्थ के फैंस में भी कोई कमी नहीं आई है मगर, ट्विटर पर आसिम ने सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। आसिम से पहले बिग बॉस 11 की विनर रह चुकीं शिल्पा शिंदे ने भी ट्विटर पर फैन फॉलोविंग के मामले में रिकॉर्ड तोड़ दिए थे मगर, आसिम ने शिल्पा शिंदे का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 

 

 

सूत्रों पर विश्वास किया जाए तो आसिम के ट्विटर अकाउंट पर ट्रेंड कर रहे #UnstoppableAsim पर 1 मिलियन से भी ज्यादा ट्वीट्स आए हैं। इससे पहले बिग बॉस 11 की विनर रहीं शिल्पा शिंदे के ट्विटर अकाउंट पर चल रहे #ShilpaShinde  पर भी बहुत सारे रिएक्शन आए थे।

इसे जरूर पढ़े:   सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज दोस्त से बने दुश्मन, ये हैं 3 बड़े कारण

गौरतलब है कि आसिम जब बिग बॉस हाउस के अंदर आए थे तब उन्हें कोई नहीं जानता था। यहां तक कि शुरुआती कुछ टास्क में वह अच्छे से खेल भी नहीं पा रहे थे मगर, आसिम ने धीरे से ही सही मगर बहुत अच्छे से गेम को समझा और अब वह घर के सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। आसिम को घर के अंदर खेलते हुए लोग जितना पसंद कर रहे हैं उससे भी कहीं ज्यादा घर के बाहर लोग उन्हें पसंद करने लगे हैं। बिग बॉस हाउस में इन 6 लोगों के बीच हुई नई-नई दुश्मनी, जानें क्या है वजह

इसे जरूर पढ़े:  क्या हिमांशी को भी हो रहा है आसिम से प्यार? देखें वीडियो

 

खासतौर, पर आसिम के फैंस घर के सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला से बेहद चिढ़ते हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के खिलाफ बहुत सारे ट्वीट्स आसिम के फैंस करते रहते हैं। इतना ही नहीं आसिम के फैंस हर हाल में आसिम को सही और सिद्धार्थ शुक्ला को गलत साबित करने में लगे हुए हैं। Google बता रहा है Paras Chhabra और Asim Riaz हैं Bigg Boss 13 Winner, देखें तस्वीरें

 

आपको बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला कलर्स टीवी का जाना माना चेहरा है। उन्होंने कलर्स टीवी के दो हिट टीवी सीरियल्स में काम किया है। वहीं आसिम रियाज एक मॉडल हैं और शो में आने से पहले लोग उन्हें जानते भी नहीं थे। 

 

अब देखना यह होगा कि आसिम को जो पॉपुलारिटी मिल रही है क्या वह उन्हें शो में विनया फिर टॉप 2 में भी लाने मदद कर पाएगी या नहीं। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।