छोटे बच्चे जो कुछ भी सीखते हैं उसे वह हमेशा याद रखते हैं। बच्चों का बचपन उनके भविष्य की नींव होती है। ऐसे में बच्चों को कम उम्र में माता-पिता को बच्चों को अच्छी बाते सीखानी चाहिए। जिससे उनकी जिदंगी बेहतर बनें। अगर आप अपने बच्चे को ज्ञान देना चाहती है तो श्रीमद भागवत गीता के अनमोल वचन अपने बच्चों को जरूर सुनाए या फिर उन्हें पढ़ाएं। भागवत गीता के ये वचन न केवल बड़े लोगों बल्कि आपके बच्चे का सही मार्गदर्शन करेंगी। इस लेख में हम आपको भगवत गीता के उन वचन के बारे में बताएंगे जिसे आपको अपने बच्चों के जरूर बतानी वा पढ़ानी चाहिए।
अपने बच्चों को गीता ये वचन जरूर बताएं। इंसान को अपना कर्म करना चाहिए फल की इच्छा नहीं करनी चाहिए। कई बार किसी काम करने से पहले उसका फल के बारे में नहीं सोचना चाहिए। बच्चे अक्सर सोचते हैं कि वह एग्जाम बहुत मुश्किल है उनसे नहीं होगा। ऐसे में उन्हें समझाएं कि वह फल की न सोचे वह केवल अपना कर्म करें। उनका कर्म है पढ़ना और उस एग्जाम को देना। अगर मन में पहले ही आ जाएगा की नहीं होगा तो फिर एग्जाम के लिए बच्चे उतनी मेहनत नहीं करेंगे।
अगर आपके बच्चे किसी भी काम को करने के लिए आलस करते हैं तो उनकी इस आदत में सुधार लगाएं। क्योंकि आलस्य किसी भी इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन होता है। जीवन में सफल होने के लिए आलस को छोड़ना बहुत जरूरी है। बच्चे कई बार आराम करने की वजह से स्कूल नहीं जाते हैं। ऐसे में उनकी इस आदत को बदले वहीं कुछ बच्चे अपने आलस की वजह से स्कूल होमवर्क नहीं करते हैं। अगर आपके बच्चे भी ऐसा करते हैं तो उन्हें बताएं कि जीवन में सफलता पाने के लिए आलस छोड़ना होगा।
यह विडियो भी देखें
इसे जरूर पढ़ेंःबच्चों को नैतिक शिक्षा देने के लिए जरूर पढ़ाएं भारतीय पौराणिक कहानियां
बच्चों को भागवत गीता ये वचन जरूर बताएं। अक्सर बच्चे पढ़ने या फिर किसी भी काम करने के लिए झट से मना कर देते हैं। ऐसे में उनके बताना चाहिए जीवन बिना मेहनत कुछ नहीं मिलता है। ऐसे में कभी भी मेहनत से नहीं भागना चाहिए। हमेशा अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ेंःExpert Tips : बच्चों में रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के ये हैं बेस्ट तरीके
लालच करना गलत बात है हमें अपने बच्चों को जरूर बताना चाहिए। गीता में बताया है कि लालच और गुस्सा नरक का द्वार है। जीवन में सुखी रहने के लिए लालच और गुस्से से दूर रहना चाहिए। आप अपने बच्चों को समझाए कि किसी भी चीज को लेकर लालच नहीं करना चाहिए।(बच्चों को कैसे रखें बिजी)
बच्चों को अपने मन पर कंट्रोल रखना सिखाएं। क्योंकि अगर इंसान का मन कंट्रोल नहीं रहेगा तो जीवन में सुख नहीं मिल पाएगा वहीं सफलता पाने में भी काफी दिक्कत होगी। बच्चों को मन पर कंट्रोल करना जरूर सिखाएं क्योंकि कोई भी इंसान बचपन में जो भी सीखता है उसे जीवनभर के लिए फॉलो करता है।(भारत का इतिहास जानना हो तो ये किताबें जरूर पढ़ें)
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।