पितृपक्ष यह 16 दिन बेहद अहम होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इन दिनों में हमारे पूर्वज धरती पर आते हैं। इसलिए हर कोई अपने घर में अपने पितरों की तिथि पर श्राद्ध या तर्पण करता है। ऐसे में क्या भागवत कथा का आयोजन घर में करना चाहिए। इस विषय को लेकर हर कोई सवाल करता है। आइए इसका जवाब पंडित जन्मेश द्विवेदी जी से जानते हैं क्या भागवत कथा के लिए पितृपक्ष अच्छे दिन हैं या नहीं? साथ ही इसके क्या फायदे होते हैं।
भागवत कथा जिसे भगवान विष्णु के 24 अवतारों और उनकी लीलाओं का वर्णन किया जाता है। इसलिए इसे सुनना मोक्षदायी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जीवन में एक बार भागवत कथा का पाठ जरूर करना चाहिए। इससे जीवन की कई सारी परेशानियों का हल भी मिलता है। साथ ही कई सारे नए रास्ते भी खुलते हैं।
इसे भी पढ़ें: Pitru Paksha 2025: तेल दान से कैसे प्रसन्न होते हैं पितृ? पितृपक्ष में जानें खास उपाय
कई परिवारों में पितृपक्ष के दौरान भागवत कथा का आयोजन किया जाता है, जबकि कई में इसे वर्जित माना जाता है। अपने परिवार के बुजुर्गों और पंडितों से बात करके आप भी इसे करा सकते हैं। साथ ही इसका सही महत्व जान सकते हैं। इससे आपके जीवन के कई सारे रास्ते खुल सकते हैं, जो आपको आगे बढ़ने का मौका देंगे। लेकिन आपको इसे रखते समय सारे नियमों का पालन करना जरूरी है।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: Pitru Paksha 2025: पितृपक्ष के दौरान सांप दिखने का क्या होता है अर्थ?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।