Desi Trick To Protect Iron Door From Rusting: बरसात का मौसम शुरू होते ही जो सबसे ज्यादा चिंता सताती है, वह है दरवाजे और खिड़कियों के पल्ले के खराब होने की। हालांकि अगर आप पानी बरसने के तुरंत बाद इन्हें पोंछकर सुखा देती है, तो आप इस जंग लगने दरवाजे के फूलने और सड़ने से बच सकती है। लेकिन कई बार भागदौड़ भरी जिदंगी में समय न मिल पाने के कारण आज का काम कल और कल का परसों पर टलता जाता है। इतना ही नहीं बल्कि अगर लोहे के दरवाजे पर पानी की बूंदे जमा रह गयी या यह गीला रह गया हो, तो कुछ दिनों के भीतर इस पर जंग लगा हुआ नजर आता है। कहने को यह मानसून की आम समस्या है। लेकिन यह न केवल देखने में खराब लगता है बल्कि उसकी उम्र भी घटा देता है। अब ऐसे में एक छोटी सी लापरवाही जेब खर्च पर भारी पड़ने लग जाती है।
इस बारे में हम सभी जानते हैं कि लोहे की चीजों को अगर जंग से सेफ रखना है, तो पेंट या एंटी-रस्ट स्प्रे का इस्तेमाल करना पड़ता है। लेकिन आपको बता दें कि घर में मौजूद कुछ चीजों का पेस्ट बनाकर इसे बरसात में होने वाले नुकसान से बचा सकती हैं। इस लेख में आज हम आपको इन 2 देसी नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं। नीचे जानिए इसे बनाने से लेकर इस्तेमाल करने का पूरा तरीका-
लोहे के दरवाजे को जंग से बचाने के लिए क्या करें? (How To Protect Iron Gate During Monsoon)
लोहे के दरवाजों और खिड़कियों पर जंग लगना एक आम बात है। लेकिन इसके बाद होने वाले नुकसान की भरपाई करने में जेब ढीली करनी पड़ जाती है। खासकर बात जब बरसात और नमी वाले मौसम की हो। यह न केवल आपके दरवाजे को गंदा कर देता है बल्कि इन्हें धीरे-धीरे खराब करता जाता है। अगर आपके दरवाजा लोहे का हैं, तो आप नीचे बताई गई दो चीजों का पेस्ट तैयार कर इसे बचा सकती हैं-
इसे भी पढ़ें-मानसून में जाम हो गए हैं लकड़ी के दरवाजे-खिड़कियां? इन 5 आसान तरीकों से मिनटों में करें ठीक
जरूरी सामान
- नींबू का रस
- पेट्रोलियम जेली या मोम
इस्तेमाल करने का तरीका
- बरसात से पहले इस तरीके को अपनाना आपके दरवाजे और खिड़की के पल्ले को सुरक्षित रख सकता है।
- इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में 5-6 नींबू का रस लें।
- अब 2-3 बड़ी मोमबत्ती को पिघलाकर उसका मोम निकाल लें। या पेट्रोलियम जेली लें।
- इसके बाद इसे नींबू के रस में मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
- अब ब्रश या मुलायम सूती कपड़े की मदद से दरवाजे पर इस पेस्ट को लगाएं।
- लगाने के बाद उसे सूखने के लिए 1-2 घंटे के लिए छोड़ दें।
इसे भी पढ़ें-Easy Hacks: इन आसान तरीके से लोहे के दरवाजें पर लगे जंग को हटाएं
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों