herzindagi
image

स्मार्ट वॉच का बैंड पीला और गंदा दिखने लगा है; एक बार इन प्रोसेस से साफ करके देखिए, हर कोई देखकर कहेगा नई घड़ी है क्या?

How To Clean Smartwatch Band: स्मार्ट वॉच के बैंड कई तरह के मटेरियल के बने होते हैं जैसे कि सिलिकॉन, रबर, मेटल, लेदर या नायलॉन। इसलिए इनकी सफाई का तरीका भी अलग होता है।
Editorial
Updated:- 2025-09-18, 17:06 IST

स्मार्ट वॉच एक ऐसी घड़ी है, जो समय के साथ-साथ आपको कई तरह के अपडेट देती है। बदलते समय के साथ यह एक तरह से फैशन ट्रेंड भी बन गया है। आज के इस दौर में लगभग हर दूसरे व्यक्ति की कलाई पर आपको स्मार्ट वॉच बंधी हुई दिख जाएगी। स्मार्ट वॉच में कई तरह के फीचर देखने को मिलते हैं, इसलिए लोग इसकी तरफ ज्यादा आकर्षित हुए है। यह बताती है कि आप दिनभर में कितने कदम चले हैं, आपकी हार्ट बीट कितनी तेज है और कितनी कैलोरी बर्न हुई जैसी कई चीजों का अंदाजा आप इससे लगा पाएंगा। हालांकि, जैसे-जैसे इसका इस्तेमाल बढ़ रहा है, वैसे-वैसे इसकी देखभाल पर ध्यान देना जरूरी हो गया है। लोग हर दिन इसे पहनते हैं, इसलिए इसका बैंड पीला और गंदा लगने लगता है। ऐसे में अगर आपने इसकी समय रहते सफाई नहीं की, तो इसकी गंदगी साफ करना मुश्किल हो जाएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको स्मार्ट वॉच बैंड को सही से साफ करने के टिप्स बताएंगे

स्मार्ट वॉच के बैंड को कैसे साफ करें?

  • हल्के दाग या निशान साफ करने हैं, तो आपको ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं है।
  • अगर स्मार्ट वॉच से बैंड अलग हो जाता है, तो इसे पहले ही अलग कर लें।
  • इसके लिए आपको पहले एक कटोरी में साबुन या शैम्पू के साथ पानी डालकर घोल तैयार करना है।
  • इसके बाद मुलायम ब्रश (जैसे टूथब्रश) की मदद से हल्के हाथ से बैंड को साफ करना है।
  • इसे गोल-गोल हल्के हाथों से रगड़ें, जिससे इस पर लगा निशान साफ हो जाएगा।
  • अब आप इसे सूखे कपड़े से पोंछकर हवा में सूखने दें।
  • इसे साफ करते हुए ध्यान रखें कि आपको पानी से नहीं भिगाना है।
  • इससे स्मार्ट वॉच खराब हो सकती है। आपको ध्यान से इसे साफ करना होगा।

best way to clean smart watch band

बैंड पीला पड़ गया है तो क्या करें?

  • अगर आप हर रोज स्मार्ट वॉच पहनती हैं, तो धूल मिट्टी और पसीने की वजह से बैंड का पीला पड़ना बड़ी बात नहीं है।
  • इसे साफ करने के लिए आपको कुछ टिप्स फॉलो करना होगा।
  • पहले आप एक बर्तन में बेकिंग सोडा और पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
  • अब इसे किसी कपड़े या ब्रश की मदद से बैंड पर लगाएं।
  • लगभग 10 मिनट तक इसे लगाकर छोड़ दें।
  • अब साफ कपड़े की मदद से इसे हाथों से रगड़ें।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें-  कपड़ों से आती है बदबू? धोते वक्त डालें बस ये 2 चीजें, हफ्तों तक आएगी खुशबू

smartwatch band cleaning

जमी हुई गंदगी कैसे साफ करें

  • इसके लिए आपको एक कटोरी में 1 चम्मच टूथपेस्ट लेना है।
  • इसके बाद आप इसमें 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं।
  • अब आप इसे सॉफ्ट ब्रश की मदद से बैंड पर लगाएं।
  • इसके बाद इसे हल्के हाथ से रगड़ें।
  • 2 से 3 मिनट पर ऐसे ही छोड़ दें।
  • इसके बाद कपड़े की मदद से साफ करें।
  • ऐसे आप बैंड पर जमी हुई गंदगी को साफ कर लेंगी।
  • यह टूथपेस्ट से सफाई करने का बेस्ट तरीका है।

इसे भी पढ़ें- बनियान हो या सफेद शर्ट इस एक चीज से चमक जाएगी नई जैसी

how to clean smartwatch band

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।