herzindagi
how to clean sticky greasy kettle lid know easy process

स्टील की केतली के ढक्कन में छिपी गंदगी मिनटों में साफ कर सकती हैं आप, जानें क्या है धोने की सही तरीका

पुराने समय में जब लोग प्लास्टिक या स्टील के डिब्बों का कम इस्तेमाल करते थे, तब यही केतली सबसे ज्यादा काम आती थी। इसका ढक्कन कसकर बंद हो जाता है, जिससे दूध या तेल बाहर नहीं गिरता, इसलिए यह हर घर में होता है।
Editorial
Updated:- 2025-09-17, 17:15 IST

स्टील की केतली एक तरह से हर घर में आपको देखने को मिल जाएगी। किसी घर में इसमें दूध रखा जाता है, तो कोई घी रखता है। कुछ लोग इसमें तेल या मसाले रखने के लिए भी इसका यूज करते हैं। खास बात यह है कि यह लंबे समय तक चलती है और सालों तक नए जैसा चमकदार नजर आती है। हालांकि, इसका ढक्कन जल्दी साफ नहीं होता। ढक्कन के किनारों में लगी गंदगी की वजह से केतली पुरानी लगने लग जाती है। लोग इसे साफ करने की कोशिश भी करते हैं, लेकिन यह साफ नहीं हो पाता। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो परेशान न हो। आज के इस आर्टिकल में हम आपको केतली के ढक्कन की अच्छे से सफाई करने के कुछ आसान टिप्स बताएंगे।

केतली के ढक्कन को कैसे करें साफ?

  • इसे साफ करने के लिए आप टूथपेस्ट, नींबू और नमक का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • पहले एक कटोरी में 1 चम्मच टूथपेस्ट डालें। अब इसमें नींबू का रस और नमक डालकर अच्छे से मिला लें।
  • इसके बाद आप खराब टूथब्रश की मदद से इसे ढक्कन के चारों तरफ लगाएं।
  • अब ब्रश की मदद से इसे रगड़ लें।
  • इसके बाद साफ पानी से धो लें, आप देखेंगी यह एकदम नए जैसा चमकने लगा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Renuka Salunke (@homecheff_renu)

केतली के ढक्कन की गंदगी कैसे साफ करें?

  • आप ढक्कन को गर्म पानी में डालकर भी धो सकती हैं। इससे गंदगी पानी में निकल जाती है और साफ करना आसान हो जाता है।
  • पहले आप एक बर्तन में पानी गर्म करें। इसमें आप 1 चम्मच नमक डालें।
  • अब आप इसमें ढक्कन को डालकर छोड़ दें।
  • पानी ठंडा होने के बाद लगभग 20 मिनट बाद आप ढक्कन को पानी से निकालें।
  • इसके बाद आप ब्रश की मदद से इसे रगड़ें।
  • आप देखेंगी कि इस तरह से निशान साफ करना आसान हो जाएगा।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढे़ं- नॉन-स्टिक तवे पर जमी हुई काली और चिपचिपी तेल की परत कैसे साफ करें?

how to clean sticky greasy kettle lid know easy process

तेल वाली केतली का ढक्कन कैसे साफ करें?

  • अगर आप केतली में घी या तेल रखती हैं, तो केतली चिपचिपी हो जाती है। यही कारण है कि गंदगी ढक्कन में चिपक जाती है।
  • इसलिए अगर आप इसकी गंदगी साफ करना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको कुछ टिप्स फॉलो करने होंगे।
  • आप इसे बेकिंग सोडा से साफ कर सकती हैं।
  • इसके लिए पहले आपको एक कटोरी में 2 चम्मच बेकिंग सोडा डालना है।
  • इसमें आप नींबू का रस मिलाएं।
  • अब आप इसमें 1 चम्मच डिटर्जंट पाउडर मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।
  • इसके बाद इसमें थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
  • अब आप इस पेस्ट को ढक्कन पर लगाएं और ब्रश की मदद से साफ करें। आप देखेंगी निशान अच्छे से साफ हो गया है।
  • चिपचिपापन खत्म करने का सबसे अच्छा तरीका है। 

इसे भी पढ़ें- नॉन स्टिक पैन की कोटिंग उतरने के बाद फेंके नहीं इन तरीकों से करें रीयूज

how to clean sticky greasy kettle lid know easy processs

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
IMAGE CREDIT- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।