Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:13 AM IST

दिल्ली में प्री वेडिंग शूट के लिए बेस्ट हैं ये जगह, अपनी तस्वीरों को बनाएं यादगार

प्री-वेडिंग शूट के लिए दिल्ली में बेस्ट प्लेस की तलाश कर रही हैं तो आज हम बताएंगे कुछ ऐसी जगहें जो एक दम परफेक्ट है।
Updated:- 2021-01-27, 11:35 IST
best places in delhi for photoshoot

शादी हर किसी के लाइफ का एक खास पल होता है और इसे यादगार बनाने के लिए कपल हर मुमकिन कोशिश करते हैं। इन दिनों शादी से पहले प्री-वेडिंग शूट करवाना कपल के बीच काफी पॉपुलर है। कुछ लोग प्री-वेडिंग शूट के लिए बाहर जाना पसंद करते हैं तो कुछ अपने ही शहर में करवाते हैं। वहीं अगर आप दिल्ली में प्री-वेडिंग शूट करवाना चाहती हैं तो आज हम बतायेंगे कुछ परफेक्ट जगहों के बारे में।

आप अपनी तस्वीरों को ऐतिहासिक टच देना चाहती हैं तो दिल्ली में मौजूद इन जगहों पर अपनी फोटो क्लिक करवा सकती हैं। इन जगहों पर आपको ऐतिहासिक और संस्कृति दोनों का मिश्रण देखने को मिलेगा। रोमांटिक प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए इन जगहों को चुन सकती हैं और अपनी तस्वीरों को यादगार और खूबसूरत बना सकती हैं।

हौज खास विलेज

hauz khas

हौज खास विलेज दिल्ली की सबसे व्यस्त जगहों में से एक है। साउथ दिल्ली का ये हिस्सा बेहद खूबसूरत है और यहां हिस्टोरिकिल फोर्ट और झील देखने को मिल जाएंगे। अगर आप आउटडोर प्री-वेडिंग शूट करवाना चाहती हैं तो हौज खास विलेज परफेक्ट है। यहां पर कई ऐसी लोकेशन्स हैं, जहां आप डिफ्रेन्ट पोज में खूबसूरत फोटो क्लिक करवा सकती हैं।

लोधी गार्डन

lodhi garden

लोधी गार्डन दिल्ली की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक हैं। इस पार्क में एंट्री करने के लिए चार गेट हैं। यह पार्क मोहम्मद शाह के मकबरे, सिकंदर लोदी के मकबरे, शीशा गुंबद और बारा गुंबद जैसी ऐतिहासिक स्मारकों से घिरा लोधी गार्डन 90 एकड़ में फैला है। इसके खुलने से लेकर बन्द होने का समय 6 बजे से रात 8 बजे तक है।

अग्रसेन की बावली

Agrasen ki baoli

अग्रसेन की बावली को आर्किलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा मैनेज किया जाता है। ऐसे में यह हिस्ट्रोरिकल प्लेस वेडिंग शूट के लिए परफेक्ट है। सुबह 9 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक आप यहां खूबसूरत तस्वीरें क्लिक करवा सकती हैं। कई लोग प्री-वेडिंग शूट के लिए पुरानी और खंडहर जैसी जगहों की तलाश करते हैं, ऐसे में अगर आप भी कुछ ऐसा सोच रही हैं तो यहां जा सकती हैं।

गार्डन ऑफ फाइव सेंसिज

five senses garden

गार्डन ऑफ फाइव सेंसिज 20 एकड़ में फैला है और यह खूबसूरत पौधों और पेड़ों से भरा है। यह प्रोफेशनल फोटोशूट के लिए पॉपुलर प्लेस है, लेकिन फोटो क्लिक करवाने के लिए आपको टिकट लेना जरूरी है। अगर आपको और आपके पार्टनर को नेचर पसंद है तो प्री-वेडिंग शूट के लिए यह परफेक्ट है प्लेस है।

रेल म्यूजियम

rail museum

दिल्ली में स्थित रेल म्यूजियम फोटोशूट के लिए परफेक्ट लोकेशन है। आप यहां रोमांटिक टच और यूनिक स्टाइल में अपना प्री-वेडिंग शूट करवा सकती हैं। हरे-भरे पेड़ पौधों के बीच फोटोजेनिक और असामान्य तस्वीरों के लिए बेस्ट प्लेस है।

इसे भी पढ़ें:बेहद ग्लैमरस हैं संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर, पति की तुलना में कमाती हैं करोड़ों रुपये

हुमायूं का मकबरा

Humayun’s Tomb

मुगल स्मारकों में से एक, हुमायूं का मकबरा जो न सिर्फ एक आकर्षित हेरिटेज है बल्कि आप यहां ड्रैमेटिक फोटो भी क्लिक करवा सकती हैं। ये जगह वॉटर चैनल और हर-भरे बगीचे से घिरा हुआ है। अगर आप अपनी प्री-वेडिंग शूट में रॉयल टच देना चाहती हैं तो यह परफेक्ट प्लेस।

पुराना किला

Purana Qil

दिल्ली अपने इतिहास और किलों की वजह से हमेशा चर्चित रही है। बात जब किलों की आती है तो पुराना किला की अक्सर चर्चा की जाती है। घूमने के अलावा ये जगह प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए भी परफेक्ट है। हरे-भरे पेड़-पौधों से भरपूर पुराना किला एंट्री फ्री है।

इसे भी पढ़ें:मैरिड बेस्ट फ्रेंड के लिए मन में है फीलिंग्स तो इन टिप्स की मदद से रोकें अपने कदम

कुतुब मीनार

kutub minar

यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल, कुतुब मीनार एक सुव्यवस्थित टूरिस्ट प्लेस है। मीनार ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण स्मारकों से घिरा हुआ है। अगर आप बैकग्राउंड में शानदार स्मारकों को भी लाना चाहती हैं तो प्री-वेडिंग फोटो शूट के लिए कुतुब मीनार एक बेस्ट ऑप्शन है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।