बेहद ग्लैमरस हैं संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर, पति की तुलना में कमाती हैं करोड़ों रुपये

संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर भले ही लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन उनकी लाइफस्टाइल किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं।
Updated:- 2021-03-17, 19:04 IST
image

बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर फिल्म 'फैब्युलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' में मुख्य भूमिका में नजर आ चुकी हैं।। महीप कपूर हमेशा बॉलीवुड की सबसे चर्चित पत्नियों में से एक रहीं हैं, लेकिन वह आज खुद का एक ब्रांड चलाती हैं। महीप पेशे से एक ज्वैलरी डिजाइनर हैं और कई स्टार्स के लिए काम कर चुकी हैं। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' के लिए ज्वैलरी डिजाइन किए थे। वहीं महीप कई बड़े स्टार्स के लिए ज्वैलरी डिजाइन करती रहती हैं। 

38 वर्षीय महीप सोनम कपूर और अर्जुन कपूर की चाची हैं। उनकी लाइफस्टाइल किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं। सलाना करोड़ों रुपये कमाने वाली महीप सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने पति और बच्चों को सपोर्ट करती नजर आती हैं। आइए जानते हैं महीप कपूर से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां।

महीप कपूर का मॉडलिंग करियर

maheep kapoor on instagram

महीप कपूर का नाम महीप सिंधू था, लेकिन संजय कपूर से शादी के बाद उन्होंने अपना सरनेम बदल लिया था। बता दें कि महीप मॉडलिंग और फिल्मों में हाथ आजमा चुकी हैं। उन्होंने साल 1994 में एक एल्बम में काम किया था जिसका टाइटल 'निगोड़ी कैसी जवानी है' था। वीडियो एल्बम के अलावा वह पाणिनि राजकुमार के साथ फिल्म 'शिवम' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली थी, लेकिन शादी के बाद उन्होंने यह फिल्म नहीं की। उन्होंने पाणिनि राजकुमार के साथ अपने पोस्टर तस्वीर को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था।

संजय कपूर से पहली मुलाकात

maheep kapoor model

संजय कपूर और महीप कपूर की मुलाकात दिल्ली में हुई थी। संजय उन्हें देखते ही पहली नजर में पसंद करने लगे थे। महीप कपूर की खूबसूरती और उनके कॉन्फिडेंस से वो काफी प्रभावित हुए थे। एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू के दौरान उन दिनों का ज़िक्र करते हुए, महीप ने आगे शेयर किया, "यहीं से हमारी दोस्ती बढ़ी और फिर शादी के बंधन में बंध गए।"

बता दें कि संजय कपूर और महीप कपूर की शादी 1997 में हुई थी और दोनों के दो बच्चे हैं, जिनका नाम शनाया कपूर और जहान कपूर हैं। दोनों ही बॉलीवुड के पॉपुलर स्टार किड में से एक हैं।

इसे भी पढ़ें: अंबानी से लेकर विरूष्का तक, ये थी इस दशक की सबसे बड़ी शादियां

maheep kapoor

इनकी बड़ी बेटी शनाया शाहरुख़ खान की बेटी सुहाना खान और चंकी पांडेय की बेटी अनन्य पांडेय की बहुत ही करीबी दोस्त हैं। ये भी माना जा रहा है कि अपने कज़न्स की तरह शनाया भी बहुत ही जल्दी बॉलीवुड में एक एक्ट्रेस की तरह डेब्यू करेंगी। फिल्मों में आने से पहले शनाया बहन जान्हवीं कपूर की फिल्म ‘द कारगिल गर्ल’ में शरन शर्मा को असिस्ट कर चुकी हैं। शनाया अक्सर बॉलीवुड पार्टियों में भी नजर आती रहती हैं।

 

क्यों चर्चा में हैं महीप कपूर

maheep kapoor pics

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर महीप कपूर की वेबसीरीज 'फैब्युलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' को खूब पसंद किया जा रहा है। इसमें वह नीलम कोठारी, भावना पांडे, सीमा खान के साथ नजर आ रही हैं। यह चारों ही रियल लाइफ में काफी अच्छे दोस्त हैं। बात करें नीलम की तो वह 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस रह चुकी हैं और भावना पांडे चंकी पांडे की पत्नी हैं। वहीं सीमा खान सोहेल खान की पत्नी हैं। सामने आए वेबसीरीज के ट्रेलर में सब की केमिस्ट्री जबरदस्त नजर आ रही है। इस वेबसीरीज को करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस ने प्रोड्यूस किया है।

इसे भी पढ़ें:2020 में इन सितारों को झेलना पड़ा टूटे रिश्तों का दर्द

करोड़ों कमाती हैं महीप कपूर

maheep kapoor occupation

DreShare की रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2019 में महीप कपूर की कुल संपत्ति की कीमत 55 करोड़ थी। वह सत्यानी फाइन जूल्स के लिए ज्वैलरी डिजाइन करती हैं और उन्होंने कई ज्वेलरी शोज भी ऑर्गेनाइज किए हैं। महीप को पर्सनल लाइफ में ज्वैलरी डिजाइन और स्केचिंग करना अच्छा लगता था, इसलिए उन्होंने इस प्रोफेशन में आने का फैसला किया।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।