यूं तो कई ऐसे पौधे हैं जिन्हें मानसून के दिनों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। मानसून का मौसम ताजगी और हरियाली लेकर आता है, लेकिन इसके साथ ही नमी भी बढ़ जाती है। जिससे की घर के अंदर भी बैक्टीरिया और फंगस की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में घर के वातावरण को शुद्ध रखने के लिए आप चाहे तो कुछ खास पौधे लगा सकती है। आइए जानते हैं ऐसे ही चार पौधों के बारे में...
स्नेक प्लांट (Sansevieria)
स्नेक प्लांट हवा को शुद्ध करने में मदद करती है। यह पौधा रात में ऑक्सीजन छोड़ता है और हवा से बुरे पदार्थों को हटाने में मदद करता है। इसे घर के किसी भी कोने में आसानी से रखा जा सकता है और इसे ज्यादा धूप या पानी की जरूरत नहीं होती है।
मनी प्लांट (Epipremnum aureum)
कई लोग मनी प्लांट अपने घर में रखते है। अगर आपने नहीं रखा है तो आपको इसे अपने घर के अंदर मानसून के महीने में जरूर लगाना चाहिए। यह पौधे हवा से जाइलिन, बेंजीन, जैसे रसायनों को हटाने में मदद करता है। यह पौधा कम रोशनी में भी बढ़ता है और इसे देखभाल करना भी आसान है। इसे लटकाने वाले बास्केट में या किसी घर के किसी कोने में रख सकते है।
स्पाइडर प्लांट (Chlorophytum comosum)
स्पाइडर प्लांट भी एक शानदार इनडोर प्लांट है, जो हवा में मौजूद कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी चीजों को हटाने में मदद करता है। इसकी देखभाल करना भी आसान है और यह जल्दी बढ़ता है। इसे घर के अंदर किसी भी जगह पर रखा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें-घर को डिफरेंट लुक देने के लिए जरूर रखें ये 5 पौधे
ऐरेका पाम (Dypsis lutescens)
ऐरेका पाम देखने में काफी खूबसूरत लगता है। ऐसे में यह आपके घर की शोभा बढ़ाता है और साथ ही यह पौधे हवा को भी शुद्ध करने में मदद करता है। यह पौधा हवा से जाइलिन और टोल्यून को हटाने का काम करता है। जिससे घर का वातावरण ठंडा और ताजगी से भर जाता है। इसे आप घर की खिड़की पर रख सकती है।
इन पौधों को अपने घर में लगाने से न केवल आपके घर का वातावरण शुद्ध और स्वस्थ रहेगा, बल्कि यह आपके घर की सुंदरता में भी चार चांद लगाएंगे।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit-Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों