बरसात के मौसम में पौधों को हरा-भरा बनाए रखने के लिए बेस्ट हैं ये 3 नेचुरल खाद, घर पर फ्री में करें तैयार

Homemade fertilizers for plants in rainy season: बरसात के मौसम में भी यदि आप अपने पेड़-पौधों को हरा-भरा देखना चाहती हैं, तो आज हम आपको कुछ नेचुरल खाद बताने जा रहे हैं। जिनको आप खुद घर पर बनाकर तैयार कर सकती हैं।
DIY plant nutrient recipes

घर में बने गार्डन में हरे-भरे प्लांट्स देखकर मन खुश हो जाता है। वहीं अगर कोई भी पौधा सूखने लगता है तो मन उदास हो जाता है और हम उसको हरा-भरा बनाने के उपाय खोजने लगते हैं। दरअसल, पेड़-पौधों की हमें हर मौसम में अलग-अलग तरीके से देखभाल करनी पड़ती है तब जाकर प्लांट्स ग्रो करते हैं और पनपते हैं। इसके अलावा हर पौधे के लिए खाद, धूप, मिट्टी और पानी भी अलग होती है, लेकिन कुछ नेचुरल खाद ऐसी होती हैं जो कि हर तरह के प्लांट्स के लिए फायदेमंद होती है। आज हम आपको ऐसी ही तीन खाद के बारे में इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं।

वैसे तो बरसात के मौसम में ज्यादातर पौधे हरे-भरे रहते हैं, लेकिन कभी-कभी कुछ प्लांट्स सूखने लगते हैं या फिर उनकी ग्रोथ रुक जाती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ होममेड खाद बताने जा रहे हैं। जिनको आप बारिश के मौसम में अपने गार्डन में लगे हर पौधे में डाल सकती हैं। यह केमिकल रहित खाद आपके हर प्लांट को हरा-भरा बनाए रखने में मदद करेंगी। इनको डालने से आपके मिट्टी की उर्वरता भी बढ़ेगी। आइए जान लेते हैं किस तरह आप इन तीन नेचुरल खाद को तैयार कर सकती हैं।

बरसात में हर पौधे के लिए बेस्ट हैं ये 3 नेचुरल खाद

हल्दी और गोबर के कंडे की खाद

  • इसके लिए आपको गाय के गोबर से बने कंडे लेने हैं।
  • अब एक बड़ी बाल्टी में पानी लेकर उसमें कंडे डाल देने हैं।
  • इसके बाद ऊपर से हल्दी, पोटाश और आलू के छिलकों को डालकर रख देना है।

Homemade plant fertilizer

  • इस मिश्रण को आप करीब एक हफ्ते तक रखा रहने दें।
  • एक हफ्ते में सभी चीजों को हाथ से मिलाएं और साफ पानी में डालकर फिर मिलाएं।
  • आपकी लिक्विड खाद बनकर तैयार है। इसे आप किसी भी पौधे में हफ्ते में दो बार डाल सकती हैं।

केले के छिलके, चाय पत्ती की खाद

  • आपको केले के छिलकों को इकठ्ठा कर लेना है।
  • इसके बाद आप इन सभी छिलकों को एक डिब्बे में भरकर ऊपर से पानी डालें।
  • अब आपको चाय पत्ती को भी इकठ्ठा करके इसमें डाल देना है।
  • इस मिश्रण में आपको ऊपर से चूना डालकर मिक्स करना है।

Organic garden compost

  • इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर करीब एक हफ्ते के लिए रख दें।
  • एक हफ्ते बाद इसको अच्छी तरह मिक्स करें।
  • वहीं जरूरत पड़ने पर इसमें पानी मिक्स करें।
  • अब इस खाद को आप अपने किसी भी प्लांट में डालें इससे बारिश में पौधों में कीड़ें भी नहीं लगेंगे।

कंडे की राख और फल-सब्जियों के छिलके की खाद

  • इसको बनाने के लिए आपको अपने किचन में रोजाना निकलने वाली सभी फल और सब्जियों के छिलकों को एक इकठ्ठा करके सुखा लेना है।
  • आप इसमें चाय पत्ती को सुखाकर भी इकठ्ठा कर सकती हैं।
  • इसके बाद आपको एक बड़े ड्रम में पहले सब्जियों और फलों के छिलके उसके बाद चाय पत्ती डालनी है।
  • अब आप ऊपर से कंडे की राख को फैला दें।

DIY plant nutrient recipes

  • आखिर में आपको रेत डालकर इसे करीब 15-20 दिन के लिए छोड़ देना है।
  • बीच-बीच में आपको इसे हिलाते रहना होगा।
  • करीब 20 दिन बाद जब आप इसे खोलकर देखेंगी तो आपकी खाद बनकर तैयार हो चुकी होगी।
  • आप इसे किसी भी प्लांट की गुड़ाई करके उसमें डाल सकती हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP