10 साल के बच्चे ने Vlogger के साथ की शर्मनाक हरकत, ऐसे ही कई मामले बताते हैं किसी भी उम्र के हो सकते हैं Molester

बेंगलुरु में एक मामला सामने आया है, जहां एक 10 साल के लड़के पर व्लॉगर को मोलेस्ट करने का आरोप लगा। यह इंसिडेंट कैमरा पर साफ दिखाई दिया दे रहा है। इस केस ने कहीं न कहीं दिखाया है कि मोलेस्टर किसी भी उम्र में हो सकते हैं।
image

बेंगलुरु में रहने वाली इंफ्लूएंसर नेहा बिस्वाल से जुड़ी हाल की घटना ने पूरी कम्यूनिटी को हिलाकर रख दिया है। साथ ही, सड़कों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नेहा बिस्वाल ने एक 10 साल के लड़के पर मोलेस्टेशन के आरोप लगाए हैं।

नेहा ने एक वीडियो जारी की थी जिसमें वह रोते हुए वीडियो बना रही हैं और बता रही हैं कि बीटीएम लेआउट में सड़क पर चलते समय उनके साथ छेड़छाड़ हुई। नेहा अपने काम से घर लौट रही थी। नेहा व्लॉगिंग कर रही थी, तभी अचानक एक लड़का साइकिल से उनके पास आया और उनके साथ गलत हरकत करके भाग गया।

यह पूरी घटना कैमरे में कैद हुई है। नेहा ने वीडियो में बताया कि पहले वह एकदम ब्लैंक थीं और उन्हें समझ नहीं आया कि उनके साथ क्या हुआ। इस मामले के प्रकाश में आते ही लोगों के अलग-अलग रिएक्शन रहे। किसी ने बच्चा कहकर उसे माफ करने के लिए कहा, तो किसी ने आक्रोश जताया है।

एक महिला के साथ सड़क पर हुआ यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। यह दर्शाता है कि मोलेस्टर किसी भी रूप में आपको परेशान कर सकता है।

बेंगलुरु की इंफ्लूएंसर नेहा बिस्वाल के साथ हुई छेड़छाड़

यह वीडियो कल X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया गया था। @karnatakaportf नाम के हैंडल ने इसे पोस्ट किया था, जिसका कैप्शन था- इंस्टाग्राम @nehabiswal120 यूजर घर जाते हुए व्लॉग बना रही थी तभी उनके साथ छेड़छाड़ हुई।
इसके बाद नेहा ने एक वीडियो के जरिए अपने फॉलोअर्स को घटना के बारे में बताया। वीडियो को शुरू करते हुए नेहा रो पड़ी और उन्होंने बताया कि वो अभी बहुत डर गई हैं और उन्हें ऐसा पहले कभी महसूस नहीं हुआ। वीडियों में नेहा ने बताया- "मैं चलते हुए वीडियो बना रही थी। एक लड़का साइकिल पर था और पहले वह मेरी ही दिशा में साइकिल चला रहा था, फिर उसने मुझे देखा और यू-टर्न करके मेरी तरफ आया। मैं जैसे वीडियो में हाई बोलती हूं, उसने भी वैसे मेरी नकल उतारी और फिर मेरे साथ गलत हरकत की।"
नेहा ने बताया कि वह लड़का उन्हें चेस्ट पर छेड़कर तेजी से साइकिल पर भागने लगा। मैं चिल्लाई तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। इस पर वहां मौजूद लोग घटना के बारे में जानकर नेहा से सुबूत मांगने लगे। कुछ लोगों ने नेहा को उसे बच्चा समझकर छोड़ने के लिए भी कहा, लेकिन नेहा ने उसकी खूब पिटाई की। हैरानी इस बात की हुई जब पता चला कि लड़का मात्र 10 साल का है।
हालांकि, नेहा ने कोई FIR दर्ज नहीं कराई, उनका कहना है कि वह उस लड़के का भविष्य खराब नहीं करना चाहती हैं। वह बस इतना चाहती है कि उसे अपनी गलती का एहसास हो और वह आगे ऐसा न करे।
फीमेल व्लॉगर्स अक्सर बाहर निकलते हैं, ताकि वह लोगों से जुड़ सकें। इस विजिलिबिटी की उन्हें कीमत चुकानी पड़ती है। नेहा की कहानी इस बात पर प्रकाश डालती है कि उत्पीड़न महिलाओं को कैसे प्रभावित करता है।

इसे भी पढ़ें: Women Safety: मेट्रो में होने वाली छेड़छाड़ को रोकने के लिए करें Himmat App का इस्तेमाल, जानें कितनी देर में मिलेगी मदद

इससे पहले भी आए हैं उत्पीड़न के कई मामले

women molested in pune

नेहा की कहानी अनोखी नहीं है। भारत में हाल के वर्षों में कई ऐसे मामले देखे गए हैं, जहां महिला व्लॉगर और इंफ्लूएंसर्स को सार्वजनिक स्थानों पर उत्पीड़न का सामना करना पड़ा है।

मुंबई के मरीन ड्राइव की घटना

यह घटना याद है आपको? मरीन ड्राइव पर एक वीडियो फिल्माने के कोरियन फीमेल इंफ्लूएंसर को कुछ युवकों ने परेशान किया था। दो युवकों ने उन्हें जबरदस्ती पकड़ लिया और उनसे बदतमीजी करने लगे थे। महिला की आपत्तियों के बावजूद उसके करीब जाने का प्रयास किया। इसके बाद वह बेहद डर गई थी। हालांकि, पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया था।

अजमेर में बाइकर महिला को किया परेशान

सोशल मीडिया पर मशहूर व्लॉगर राइडर नोनी भारत में अपनी बाइकिंग रोमांच को शेयर करने के लिए जानी जाती हैं। अभी पिछले महीने राजस्थान के अजमेर में हुई एक उत्पीड़न की घटना का उन्होंने जिक्र किया था। वायरल हुए एक वीडियो में नोनी ने बताया कि कैसे एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया, जब वह जोधपुर से अजमेर की यात्रा के दौरान एक स्टॉप पर अपनी पालतू बिल्ली हुकुम को टहला रही थीं।

पुणे में हुई महिला व्लॉगर को मोलेस्ट करने की घटना

इसी तरह पिछली दिवाली में एक साउथ कोरियन इंफ्लूएंसर पुणे आई थीं। वह पुणे के पिंपड़ी इलाके में बाजार घूम रही थी। इस दौरान वह वीडियो भी बना रही थीं। वीडियो में केली नारियल पानी पीते हुए स्थानीय दुकानदारों और ग्राहकों से बात कर रही थीं। अचानक एक आदमी वीडियो में आकर उन्हें पकड़ लेता है और अपना हाथ उनके कंधे में रख देता है। तभी दूसरा आदमी भी शामिल हो जाता है। केली खुद को दूर करने के प्रयासों के बावजूद फंसी रहती है, लेकिन वह जल्दी वहां से निकलकर भाग जाती है।

ये तो चुनिंदा घटनाएं हैं। हर साल ऐसी असंख्य घटनाएं आप इंटरनेट पर खोज सकते हैं। ये सिर्फ कहानियां नहीं हैं, बल्कि भारत में महिलाओं द्वारा हर दिन सामना की जाने वाली लैंगिक चुनौतियों की दर्दनाक याद दिलाती हैं।

क्यों जरूरी है इन घटनाओं पर ध्यान देना

Why These Incidents Demand Immediate Attention

सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के साथ होने वाला हैरासमेंट कड़ी सामाजिक निंदा और सामुदायिक जागरूकता की मांग करता है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानून मौजूद हैं फिर भी उन्हें व्यस्त, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लागू करना अक्सर चुनौतीपूर्ण होता है। नेहा का दस वर्षीय लड़के के साथ अनुभव इस बारे में भी महत्वपूर्ण प्रश्न उठाता है कि युवा लोग सीमाओं और सम्मान को कैसे समझते हैं। अगर बच्चे इस तरह के व्यवहार करेंगे, तो यह सम्मान और सीमाओं पर प्रारंभिक शिक्षा की आवश्यकता का संकेत देता है। उत्पीड़न को एक मामूली अपराध मान लेना बंद करना होगा।

इस लेख को लेकर आपके क्या विचार हैं, हमें कमेंट करके बताएं। यदि आपको यह लेख पसंद आया, तो इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP