मुगलों ने भारत में करीब 300 से ज्यादा सालों तक शासन किया है। इस दौरान, मुगल शासकों ने अपनी सैन्य ताकत, भव्य वास्तुकला और अपनी समृद्ध संस्कृति की छाप छोड़ी। लेकिन, उनका निजी जीवन भी उतना ही अधिक रोचक और चर्चा का विषय बना रहा। मुगल सम्राटों ने कई शादियां केवल राजनीतिक कारणों से की थीं। खासतौर पर, उन्होंने राजपूत और फारसी परिवार की राजकुमारियों से शादी करके अपने शासन को और अधिक मजबूती प्रदान की थी। यह शादियां न केवल संबंधों को मजबूत करने के लिए हुई थीं, बल्कि सत्ता विस्तार और मुगल साम्राज्य की स्थिरता को सुनिश्चित करने का तरीका भी थीं। आज हम इस आर्टिकल में आपको बताने वाले हैं कि बाबर, हुमायूं, अकबर से लेकर अंतिम मुगल सम्राट बहादुर शाह जफर तक, प्रत्येक मुगल शासक की कितनी पत्नियां थीं।
मुगल साम्राज्य की स्थापना करने वाले बाबर ने भारत पर 1526 से लेकर 1650 तक शासन किया था। कहा जाता है कि बाबर ने 8 शादियां की थी और उनके 9 बेटे और 9 बेटियां थीं।
इसके अलावा, मुगल साम्राज्य के संस्थापक बाबर की 3 और पत्नियां भी थीं, जिनके नाम दिलदार बेगम, गुलनार और नर्गुल थीं।
1530 में बाबर की मृत्यु के बाद उनके बेटे हुमायूं ने भारत पर शासन किया था। मुगल बादशाह की पत्नियों की सही संख्या बता पाना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन उनकी 8 ज्ञात पत्नियां थीं, जिनके नाम बेगा बेगम, हमीदा बानो बेगम, माह चुचक बेगम, बीबी गनवार, खानिश आगा, मायवा जान, शाद बीबी और चांद बीबी था। मुगल सम्राट अकबर हमीदा बानू बेगम बेटे थे।
इसे भी पढ़ें- मुगल इतिहास की इन शक्तिशाली रानियों के बारे में कितना जानते हैं आप?
अकबर एक ऐसे मुगल बादशाह थे जिन्होंने राजपूत और कुलीन राजघरानों की राजकुमारियों से शादी करके राजनीतिक गठबंधन को मजबूत बनाया था। आइन-ए-अकबरी में मुगल बादशाह अकबर की 11 बेगमों का जिक्र मिलता है। अकबर की पत्नियों में रुकैया सुल्तान बेगम, सलीमा सुल्तान बेगम और आमेर की राजकुमारी जोधाबाई शामिल थीं। कहा जाता है कि अकबर की 300 रानियां थीं, लेकिन उन्हें शाही अधिकार नहीं मिले थे। बादशाह अकबर ने केवल 35 रानियों को ही अधिकार दिए हुए थे।
अकबर के बाद, मुगल बादशाह जहांगीर ने मुगल सिंहासन को संभाला था। वह अपनी प्रशासनिक नीतियों और कला-संस्कृति के प्रति रुचि के लिए प्रसिद्ध थे।
इतिहास के अनुसार, मुगल सम्राट जहांगीर की कुल 20 पत्नियां थीं, जिसमें से नूरजहां उनकी सबसे प्रिय बेगम थीं। जहांगीर ने कई शादियों राजनीतिक गठबंधनों को मजबूत बनाने करने के उद्देश्य से की थीं। उन्होंने 1585 में राजकुमारी मानबाई से शादी की थी, जिसके बाद उन्हें शाह बेगम की उपाधि मिली थी। फिर, 1586 में उन्होंने उदय सिंह के बेटी जगत गोसाई से निकाह किया था, जो अपनी बुद्धिमत्ता और सुंदरता के लिए प्रसिद्ध थीं। जगत गोसाई ही मुगल बादशाह शाहजहां की मां थीं।
मुगल साम्राज्य के 5वें बादशाह थे जहांगीर, जो अपनी असाधारण शासन क्षमता और भव्य स्थापत्य कृतियों के लिए प्रसिद्ध थे। शाहजहां के शासनकाल के दौरान भारत में सबसे ज्यादा विकास और इमारतों का निर्माण हुआ था। शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में ताजमहल का निर्माण करवाया था, जो उनकी सबसे पसंदीदा बेगम थीं। दोनों की सगाई 1607 में हुई थी लेकिन शादी के लिए उन्हें 5 साल इंतजार करना पड़ा था। फिर, 1612 को उनका निकाह हुआ था। इस दौरान, शाहजहां ने फारसी राजकुमारी कंधारी बेगम से शादी कर ली थी। इसके अलावा, मुगल शासक ने अकबराबादी महल (इज्ज़-उन-निसा बेगम) और मुती बेगम से भी शादी रचाई थी, लेकिन वे सभी राजनीतिक कारणों से की गई थीं।
मुगल शासनकाल का सबसे क्रूर शासक औरंगजेब को माना जाता था। उसने अपने शासनकाल में कठोर नीतियां और हिंदुओं पर काफी अत्याचार किए थे। साल 1637 में उसने सफविद वंश की राजकुमारी दिलरस बानो से विवाह किया, जिन्हें राबिया-उद-दौरानी के नाम से भी जाना जाता है। यह उनकी प्रिय बेगम थी। इसके अलावा, औरंगजेब को एक युवा दासी हीरा बाई से भी प्रेम हो गया था, लेकिन उनकी आकस्मिक मृत्यु ने सम्राट को गहरे दुख में डाल दिया। 1638 में, औरंगजेब ने नवाब बाई (जिन्हें रहमत अल-निसा के नाम से भी जाना जाता था) से विवाह किया।
इसे भी पढ़ें- मुगल बादशाह औरंगजेब की पहली बेगम के बारे में कितना जानते हैं आप?
मुगल शासनकाल का अंतिम सम्राट बहादुरशाह जफर था, जिसने 1837 से लेकर 1857 तक शासन किया था। बहादुरशाह जफर की 4 पत्नियां थीं और कई उप-पत्नियां थीं। 1840 में उसने अपनी पसंदीदा बेगम जीनत महल से निकाह किया था। इसके अलावा, मुगल सम्राट ने अशरफ महल, ताज महल और अकबरी महल से भी विवाह किया था। जीनत महल चाहती थीं कि उनका बेटा अगला मुगल सम्राट बने लेकिन उस समय ब्रिटिशों ने भारत पर कब्जा कर लिया था।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - herzindagi, jagran, wikipedia
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।